चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिद्धू और पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी की मीटिंग खत्म हो गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद रावत ने कहा कि वे सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने आए थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान के बारे में रावत ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज में पंजाब के लोगों को शांति और सुरक्षा मिली…
Read MoreCategory: Punjab
तलवंडी साबो प्लांट का यूनिट दो दिनों में शुरू करेगा बिजली उत्पादन
पटियाला पंजाब में गहराए बिजली संकट के बीच राहत कुछ उम्मीद जगी है। उत्तर भारत के सबसे बड़े पंजाब स्थित 1980 मेगावाट क्षमता के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के एक यूनिट के दो दिन में बिजली उत्पादन शुरू करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यूनिट की मरम्मत के लिए जरूरी स्पेयर पार्ट्स की चीन से सप्लाई की जा चुकी है। यह जल्द प्लांट में पहुंच जाएंगे। इसके तुरंत बाद यूनिट की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि तलवंडी साबो थर्मल प्लांट शुक्रवार शाम…
Read Moreनई मुसीबत: भाखड़ा जलाशय में इस साल 56.9 फुट घटा पानी, कम हुआ बिजली उत्पादन
चंडीगढ़ भीषण गर्मी के बीच भाखड़ा जलाशय के जलस्तर में 56.9 फुट की गिरावट आई है। 2020 में इसका स्तर 1581.50 फुट था, जो इस साल 1524.60 फुट पहुंच गया है। जलस्तर गिरने से बिजली उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जलाशय से पंजाब को 194 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की जाती है। पंजाब में धान की रोपाई और भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। राज्य में 13821 मेगावाट से अधिक बिजली की मांग पहुंच गई है, जबकि पंजाब के पास…
Read Moreसुरक्षा बलों की पकड़ से भागे आबादी ने ही रची पूरी साजिश, अब आईबी खंगाल रही नेटवर्क
जालंधर (पंजाब) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर ही भारतीय सेना के दो जवानों को जासूस बनाने की साजिश रची गई थी और इसका पूरा तानाबाना आबादी नामक पाकिस्तानी तस्कर ने रचा था। आबादी इन दिनों पाक में बैठकर अपने बेटे सिकंदर के साथ मिलकर जहां तस्करी का धंधा कर रहा है वहीं पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत में जासूसी का नेटवर्क फैला रहा है। आर्मी इंटेलिजेंस व आईबी की टीमों ने आबादी और सिकंदर के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। हाल ही…
Read Moreसंकट: बीबीएमबी से अधिक बिजली उत्पादन की अपील, तलवंडी साबो प्लांट की तीसरी यूनिट में भी खराबी
चंडीगढ़ /पटियाला पंजाब में बिजली संकट गहराता जा रहा है। धान की रोपाई और भीषण गर्मी से राज्य में बिजली की मांग अब 13000 मेगावाट से अधिक हो गई है। इस संकट से उबरने के लिए पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से बिजली उत्पादन बढ़ाने को कहा है। उधर, तलवंडी साबो स्थित पावर प्लांट की तीसरी यूनिट में भी खराबी आई गई है। बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने और राज्य में उपभोक्ताओं को 8 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करना अब पीएसपीसीएल…
Read Moreपुलिस की कई राज्यों में कार्रवाई: तीन किलो हेरोइन और 40 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत छह को पकड़ा
होशियारपुर (पंजाब) दिल्ली से 17 किलोग्राम हेरोइन समेत चार अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद होशियारपुर पुलिस ने अब तीन किलो 200 ग्राम हेरोइन सहित छह और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के जंडियाला गुरु से गिरफ्तार किया गया है। माहल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हाल ही में होशियारपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का हिस्सा थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण…
Read Moreसेना में मचा हड़कंप, जासूसी का खेल महज 92 हजार के लिए दांव पर लगाई देश की सुरक्षा
जालंधर (पंजाब) भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेजों में कारगिल में बन रहे भारतीय सेना के नए एयरबेस, ट्रेनिंग सेंटर, कारगिल के आसपास सेना की टुकड़ी के ठिकाने और ड्रोन की पूरी जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजी गई। मामले का खुलासा होने के बाद भारतीय सुरक्षा व सेना मंत्रालय की नींद उड़ गई है। अब भारतीय सेना ने अपने एयरबेस…
Read Moreपरिवर्तन की मांग: 16 विधायकों ने कहा- हरियाणा में हुड्डा ही बनेंगे कांग्रेस के कर्णधार
चंडीगढ़ हरियाणा में कांग्रेस के कर्णधार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही बनेंगे। कुल 16 विधायकों ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह साफ कर दिया है। साथ ही यह भी जता दिया है कि सूबे में पार्टी बार-बार प्रयोग न करे। पड़ोसी राज्य पंजाब का हवाला देते हुए विधायकों ने एक सुर में कहा कि वहां कांग्रेस तभी सत्ता में आई जब पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूरी तरह से काम करने का मौका दिया। विधायकों ने कहा कि हरियाणा में सत्ता लाने के लिए अभी से काम…
Read Moreनकली करेंसी के साथ छह लोग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत तीन वाहन जब्त
कपूरथला (पंजाब) पंजाब की कपूरथला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली मुद्रा छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। वहीं विशेष ऑपरेशन के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार भी किया। वहीं 2000 और 500 रुपये के नकली नोट के रूप में 1.47 लाख रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने नकली नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाले रसायनयुक्त कागज के 30 पैकेट, रसायन और रंगों से भरी बोतलें और रासायनिक पाउडर के पैकेट और नकली मुद्रा को वितरित करने वाले तीन वाहनों को जब्त किया है।…
Read Moreपंजाब में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े टारगेट किलिंग गैंग का भंडाफोड़
खन्ना (पंजाब) पंजाब पुलिस ने विदेश में स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के हैंडलर्स द्वारा समर्थित एक टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पंजाब की खन्ना पुलिस ने भारतीय सेना के एक पूर्व सिपाही समेत उसके चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय ने दी। पंजाब की खन्ना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) द्वारा चलाए जा रहे टारगेट किलिंग गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से दो 32 बोर…
Read More