फर्जीवाड़ा : परनीत कौर ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

फर्जीवाड़ा : परनीत कौर ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

पटियाला (पंजाब) पूर्व विदेश राज्य मंत्री व पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को बुधवार को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कनाडा में बसने की चाहत रखने वालों के साथ वैवाहिक धोखाधड़ी का मामला उठाया। उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस संबध में कनाडा दूतावास और वहां की सरकार के साथ मिलकर मामले को हल करने की अपील की। विदेश मंत्री को लिखे पत्र में परनीत ने भारत में ऐसी शादियों में धोखाधड़ी के संकट का मूल्यांकन करने और इन मामलों की पूरी संख्या का…

Read More

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने निर्णय के मद्देनजर वे सीएम के प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कैप्टन से अनुरोध किया कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।  सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा…

Read More

पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

मोहाली (पंजाब) पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 ने सैनी समेत छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियर निम्रतदीप सिंह, सुरिंदर जीत सिंह, अजय कौशल, प्रद्युम्न सिंह और अमित सिंगला शामिल हैं।  विजिलेंस ने सैनी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित उनकी कोठी समेत कई जगह दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज केस…

Read More

गैंगस्टर रणदीप सिंह कंधोवालिया समेत तीन को गोलियां मारी, राणा की हालत गंभीर

गैंगस्टर रणदीप सिंह कंधोवालिया समेत तीन को गोलियां मारी, राणा की हालत गंभीर

अमृतसर अमृतसर के मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात गैंगस्टर रणदीप सिंह राणा कंधोवालिया और उसके दो साथियों को गोलियां मार दी। कंधोवालिय़ा को एक गोली सिर में और एक गोली उसकी छाती में लगी, जबकि उसके दोनों साथियों के कंधे में एक-एक गोली लगी। राणा कंधोवालिया अपने दो साथियों के साथ अस्पताल में दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने पहुंचा था।  वहीं चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला कर कंधोवालिया सहित तीनों को जख्मी कर दिया। गोलियां मारने के बाद…

Read More

स्वार्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं आईपीएस रंजीता शर्मा

स्वार्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं आईपीएस रंजीता शर्मा

रेवाड़ी (हरियाणा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आरआर-72 बैच की अधिकारी रंजीता शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान गृह मंत्रालय का आईपीएस एसोसिएशन स्वार्ड ऑफ ऑनर का अवॉर्ड प्राप्त किया है। बकौल रंजीता इस पुरस्कार को हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला अधिकारी हैं।  रंजीता शर्मा रेवाड़ी के गांव डहीना निवासी सतीश शर्मा की बेटी हैं। वह वर्ष 2019 आईपीएस बैच की अधिकारी हैं। यह अवॉर्ड आउट डोर ट्रेनिंग के आधार पर दिया जाता है। 31 जुलाई को प्रधानमंत्री ने रंजीता से पूछा था कि आपकी उपलब्धि के बाद…

Read More

भारत की पहली महिला दंत चिकित्सक डॉ. विमला सूद का निधन, लाहौर से की थी पढ़ाई 

भारत की पहली महिला दंत चिकित्सक डॉ. विमला सूद का निधन, लाहौर से की थी पढ़ाई 

चंडीगढ़ अविभाजित भारत की पहली महिला दंत चिकित्सक डॉ. विमला सूद का लगभग 100 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग पंजाब, पंजाब डेंटल काउंसिल और राज्य के प्रमुख दंत चिकित्सकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ज्वाइंट डायरेक्टर, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान, पंजाब डॉ. पुनीत गिरधर ने मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग, पंजाब की ओर से श्रद्धांजलि भेंट की।  उन्होंने बताया कि डॉ. विमला सूद पंजाब डेंटल काउंसिल के साथ सबसे सीनियर रजिस्टर्ड दांतों की चिकित्सक थी। उनका जीवन और कार्य सभी प्रेक्टिस…

Read More

हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में आज से खुल जाएंगे स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल अनिवार्य

हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में आज से खुल जाएंगे स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल अनिवार्य

चंडीगढ़/ देहरादून/ शिमला पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से स्कूल खुल जाएंगे। पंजाब में सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कल खोले जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूल में सिर्फ उन्हीं शिक्षकों व स्टाफ को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें ली हैं। साथ ही बिना अभिभावकों की लिखित सहमति के विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड में नौंवी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुलेंगे। शिक्षा सचिव ने निर्देश दिए हैं कि बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग स्कूलों में…

Read More

अडाणी ग्रुप का लॉजिस्टिक पार्क बंद, 500 से ज्यादा युवा हुए बेरोजगार

अडाणी ग्रुप का लॉजिस्टिक पार्क बंद, 500 से ज्यादा युवा हुए बेरोजगार

लुधियाना (पंजाब) लुधियाना के किला रायपुर स्थित अडाणी ग्रुप के लॉजिस्टिक पार्क के बाहर बीते सात माह से किसानों का धरना चल रहा है। ऐसे में अब पार्क को बंद कर दिया गया है। पार्क बंद होने का सबसे बड़ा खामियाजा युवाओं को भुगतना होगा। इस पार्क में आसपास के क्षेत्र से लगभग 500 मुलाजिम काम कर रहे थे। जिन्हें कंपनी बीते सात माह में बिना किसी काम के वेतन दे रही थी। इस मुद्दे का कोई हल निकलता नहीं देख आखिरकार कंपनी ने पार्क को बंद करने का फैसला…

Read More

हैवानियत : 11 साल तक युवती से दुष्कर्म, अब दुबई बेचने की थी तैयारी, 14 की उम्र से झेला ये नर्क

हैवानियत : 11 साल तक युवती से दुष्कर्म, अब दुबई बेचने की थी तैयारी, 14 की उम्र से झेला ये नर्क

जीरकपुर (पंजाब) एक युवती से 11 साल तक दुष्कर्म होता रहा। पहले तो डर के कारण वह बर्दाश्त करती रही लेकिन अब आरोपियों ने उसे दुबई बेचने की तैयारी कर डाली थी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनकी पहचान कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप कौर, मनप्रीत कौर सभी निवासी गांव भोकड़ा गोनियाना मंडी जिला बठिंडा के रूप में हुई है।  सूत्रों का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता…

Read More

सामूहिक अवकाश को लेकर सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

सामूहिक अवकाश को लेकर सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

पटियाला (पंजाब) पंजाब के कोने-कोने से विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के मुलाजिम, पेंशनर और कच्चे व कांट्रैक्ट वर्कर हजारों की संख्या में पटियाला पहुंचे। उन्होंने तय कार्यक्रम के मुताबिक सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल महारैली करने के बाद मोती महल का घेराव करने को रोष मार्च करते हुए कूच किया। भारी पुलिस फोर्स ने मुलाजिमों के बड़े हुजूम को वाईपीएस चौक में ही रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में एसडीएम चरनजीत सिंह और एसपी (सिटी) वरुण…

Read More