भूख हड़ताल करेंगे सिद्धू, हरसिमरत समेत पांच शिअद नेता भी मिलेंगे पीड़ितों से

भूख हड़ताल करेंगे सिद्धू, हरसिमरत समेत पांच शिअद नेता भी मिलेंगे पीड़ितों से

चंडीगढ़ लखीमपुर हिंसा को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एलान किया कि अगर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मोहाली से लखीमपुर के लिए रवाना होते समय सिद्धू ने एलान किया, ‘अगर कल तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’ अब शिअद नेता लखीमपुर रवाना, हरसिमरत कौर भी शामिल कांग्रेस के बाद अब शिरोमणि अकाली दल के…

Read More

पठानकोट में भी दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

पठानकोट में भी दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

गुरदासपुर/पठानकोट (पंजाब) सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। मंगलवार रात गुरदासपुर और पठानकोट में पाक ड्रोन दिखे। बीएसएफ ने फायरिंग कर उन्हें भगाया।गुरदासपुर सेक्टर में भारतीय सीमा में घुस रहे पाक ड्रोन पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर लौटने पर मजबूर कर दिया। पहले ड्रोन ने बीओपी बोहड़ वडाला की सीमा से और दूसरी बार बीओपी कांस्य बरमन से घुसने की कोशिश की। घटना के बाद बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। …

Read More

सनसनीखेज वारदात: पत्नी के साथ कार में जा रहे यूथ अकाली नेता पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में तोड़ा दम

सनसनीखेज वारदात: पत्नी के साथ कार में जा रहे यूथ अकाली नेता पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में तोड़ा दम

पटियाला (पंजाब) पटियाला में सनौर के पास कार में अपनी पत्नी के साथ जा रहे यूथ अकाली नेता वरिंदर सिंह (30) की सोमवार रात गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस हमलावर का सुराग लगाने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिंदर सिंह का चचेरा भाई हरफूल सिंह भी अकाली नेता है और ब्लाक समिति का चेयरमैन भी रह चुका है। थाना सनौर प्रभारी अमृतवीर सिंह ने बताया कि नजदीक गांव बोसर कलां का रहने वाला…

Read More

दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी

दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी

जालंधर (पंजाब) पंजाब कांग्रेस में अभी सियासी तूफान आना बाकी है। आने वाले दिनों बड़े उथल-पुथल की संभावना है। अमित शाह से कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी तेज कर दी है। पहले कैप्टन ने किसी भी नेता से नहीं मिलने की बात कही और एक दिन बाद अमित शाह से मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब से लेकर दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह व केंद्रीय गृह मंत्री…

Read More

मारे गए सैनिकों को न्याय दिलाने में कोरोना बना बाधक, पीयू का शोध रुका

मारे गए सैनिकों को न्याय दिलाने में कोरोना बना बाधक, पीयू का शोध रुका

चंडीगढ़ 1857 की क्रांति में मारे गए सैनिकों को न्याय दिलाने के लिए चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहा शोध कोरोना के चलते थम गया है। शोध के तहत सैनिकों की हड्डियों व दांतों के अवशेष जांच को विदेश भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट करीब डेढ़ साल से नहीं आ सकी है। ऐसे में शोध पर संकट के बादल छा गए हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े वैज्ञानिक चिंता में हैं, क्योंकि वह समय पर शोध पूरा करना चाहते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ऐसे प्रोजेक्ट की समय सीमा बढ़ाने की…

Read More

हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त होगा इलाज, चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही मिलेगी सुविधा

हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त होगा इलाज, चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़ पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी खबर है। अब प्रदेश के अस्पतालों में हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। अभी तक एचआईवी और हेपेटाइटिस-सी का इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है। इस सेवा को शुरू करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही अक्तूबर से राज्य के अस्पतालों में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस-बी और सी यदि खराब हालात में पहुंच जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। इस बीमारी…

Read More

कैबिनेट से पुराने चेहरों का हटना तय, सिद्धू के विरोधी मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

कैबिनेट से पुराने चेहरों का हटना तय, सिद्धू के विरोधी मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

चंडीगढ़ सूत्रों के अनुसार सिद्धू-कैप्टन विवाद के दौरान राज्य के जिन मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला था, वह सबसे पहले निशाने पर हैं। इनमें पहला नाम ब्रह्म मोहिंदरा का है, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी सिद्धू ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शपथ ग्रहण के एक घंटा पहले उनका चयन रद्द करा दिया था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू राज्य की नई कैबिनेट के चयन के लिए दिल्ली दरबार में पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है…

Read More

चन्नी की सरकार आते ही अफसरशाही में फेरबदल, नौ आईएएस और दो पीसीएस अफसर बदले

चन्नी की सरकार आते ही अफसरशाही में फेरबदल, नौ आईएएस और दो पीसीएस अफसर बदले

चंडीगढ़ पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार द्वारा कामकाज संभाले जाने के साथ ही अफसरशाही में भी फेरबदल शुरू हो गया है। मंगलवार को सरकार ने नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाए गए दो अधिकारियों तेजवीर सिंह और गुरकीरत सिंह किरपाल को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। तेजवीर सिंह को प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनवेस्टमेंट प्रमोशन लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज एंड कामर्स और प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनफारमेशन टेक्नोलॉजी का अतिरिक्त कार्यभार दिया…

Read More

प्रेस कांफ्रेंस: पंजाब में किसानों के बिजली बिल माफ, हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील

प्रेस कांफ्रेंस: पंजाब में किसानों के बिजली बिल माफ, हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील

चंडीगढ़ चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया। नए सीएम ने पंजाब में किसानों के सभी बिजली बिल माफ करने का एलान किया। सीएम की प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें…. जिसके घर में छत नहीं थी, वो सीएम बना  कांग्रेस ने एक गरीब को…

Read More

चन्नी कांग्रेस के कप्तान: 17वें सीएम के रूप में आज लेंगे शपथ

चन्नी कांग्रेस के कप्तान: 17वें सीएम के रूप में आज लेंगे शपथ

चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में मची सियासी उठापटक के बीच पंजाब की सरदारी चरणजीत सिंह चन्नी के हाथ आई। सूबे के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में चन्नी सोमवार को शपथ लेंगे। कांग्रेस ने पहली बार दलित चेहरे पर दांव खेलकर विरोधी दलों की रणनीति की न केवल काट ढूंढ निकाली है बल्कि सूबे की दलित आबादी को साधने का काम किया है। रेस में आगे चल रहे अंबिका सोनी, सुनील जाखड़ और सुखजिंदर सिंह रंधावा को पीछे छोड़ते हुए हरीश रावत ने अचानक मुख्यमंत्री के…

Read More