लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गोयल किराना दुकान से गैस लीक हो गई। गैस लीकेज में 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुकान में चार बड़े डीप फ्रीजर रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं डीप फ्रीजर से गैस लीक हुई। आसपास के लोगों के अनुसार, इस दुकान में सुबह जो भी सामान लेने आया, उसने जान गंवा दी। गिरते हुए लोगों को उठाने आए लोगों पर भी गैस का असर पड़ा। दरअसल ग्यासपुर के 33…
Read MoreCategory: Punjab
हिमाचली चंडीगढ़ में बनवा रहे धर्मशाला, पीजीआई जाने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों की एक संस्था पीजीआई जाने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए धर्मशाला का निर्माण करवा रही है। जन कल्याण सेवा सोसायटी ट्राईसिटी इस काम का बीड़ा उठाया है। अब किसी भी मरीज और तीमारदार को अस्पताल के बाहर और सड़कों पर रातें नहीं गुजारनी पड़ेंगी। इस धर्मशाला पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसमें हिमाचल व अन्य राज्यों से पीजीआई में इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जन कल्याण सेवा सोसायटी आसरा प्रदान करने जा…
Read Moreइंस्पेक्टर को 10 साल कैद, चार लोगों को हिरासत में लेकर लापता करने का आरोप
तरनतारन जिले की गोइंदवाल पुलिस की ओर से गांव जिओबाला के चार व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर लापता करने के 32 साल पुराने मामले में सीबीआई अदालत ने गोइंदवाल थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दो लाख रुपये हर्जाना भी लगाया है। इनमें से दो पीड़ितों के परिवार को 75-75 हजार रुपये और बाकी पीड़ितों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी मामले में तत्कालीन डीएसपी भूपिंदरजीत सिंह, वैरोवाल थाने के तत्कालीन एसएचओ रामनाथ और वैरोवाल पुलिस…
Read Moreकिडनी खरीद – फरोख्त का हाई प्रोफाइल मामले का खुलासा, पुलिस जुटी जाँच में
पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी कस्बे में स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस रैकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का गिरोह चला रहा था। वह जरूरतमंद व्यक्ति को 16 से 25 लाख रुपये में किडनी बेचता था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में शामिल लोग पैसे का लालच देकर गरीब आदमी से किडनी खरीदते थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे मरीज का रिश्तेदार बताकर ट्रांसप्लांट किया जाता था। जांच में अस्पताल में कई अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ…
Read Moreपेड़ से टकरा कर गिरा पाकिस्तानी ड्रोन, लिखा था मेड इन यूएसए, इलाके में सर्च अभियान
पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थ और हथियारों की खेप लगातार भारत भेज रहा है। पंजाब में सीमा पर अक्सर पाकिस्तानी ड्रोनों की आहट सुनाई पड़ती है। मंगलवार की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। पंजाब की फाजिल्का पुलिस ने गांव कावांवाली क्षेत्र से एक ड्रोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पेड़ से टकराने के बाद ड्रोन नीचे गिर गया। हालांकि ड्रोन के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। ड्रोन पर अमेरिका का मार्का लगा है। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू…
Read Moreपंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, भड़काने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे : भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और इसके लोगों के दुश्मन ऐसे नेताओं के मंसूबों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे परिवारों के बेटों को हथियार उठाने का उपदेश देना बहुत आसान है लेकिन ऐसे प्रचारक जब कड़वी हकीकतों का सामना करते हैं तो इन बातों से भागते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य को अफगानिस्तान बनाने के पंजाब विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर एक प्रगतिशील, शांतमयी और…
Read Moreअमृतपाल की पत्नी को लेकर सनसनीखेज खुलासा, यूके में इस केस में हिरासत में ली गई थी
खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की तलाश में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बुधवार को उसके गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे। यहां उसकी पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की गई। उससे बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के आतंकी संगठन से संबंध और विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ की गई। शादी से पहले किरणदीप यूके में रहती थी। मीडिया में आई एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, वहां रहते हुए वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के आतंकी संगठन के लिए काम कर चुकी है। वह यूके में बब्बर खालसा इंटरनेशनल…
Read Moreसीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते और किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने के एएसआई रविंदर राणा और हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता से दुष्कर्म मामले में राहत दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। धनास निवासी शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा है।
Read Moreबड़ा खुलासा: ISI के संपर्क में था अमृतपाल, बना रहा था आनंदपुर खालसा फोर्स
जालंधर (पंजाब) खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ कनेक्शन सामने आया है। पुलिस का दावा है कि अमृतपाल आईएसआई की मदद से आनंदपुर खालसा फोर्स बनाने की तैयारी में था। उसके घर व साथियों से बरामद हथियारों पर एकेएफ (आनंदपुर खालसा फोर्स) लिखा मिला है। साजिश के तहत धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर पंजाब में माहौल बिगाड़ा जा रहा था। उसे विदेशी फंडिंग होने का भी शक है। जालंधर रेंज के डीआईजी स्वप्न शर्मा ने अमृतपाल के…
Read Moreकेंद्रीय मॉडर्न जेल में सर्च, बरामद हुआ प्रतिबंधित सामान
जेल प्रशासन की मिलीभक्त से कैदियों को मुहैया करवाई जाती है साऱी सुख सुविधाए और देश के कानून का हो रहा है घोर अपमान । पंजाब पुलिस के तमाम दावों के बीच बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शुक्रवार को एक और इंटरव्यू सामने आ गया। इसके बाद प्रदेश की सभी जेलों में सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार को सेंट्रल जेल फिरोजपुर से 11 मोबाइल बरामद हुए हैं। जेल अधिकारियों ने बैरक के अंदर ऊपर बने पिलर से 3 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा एनएसजेडी मशीन के…
Read More