अमृतपाल को अभी डिब्रुगढ जेल में ही रहना होगा, पिता सरकार पर दबाव बनाने की कर रहा कोशिश

अमृतपाल को अभी डिब्रुगढ जेल में ही रहना होगा, पिता सरकार पर दबाव बनाने की कर रहा कोशिश

खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर लगा नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) एक वर्ष के लिए और बढ़ाने के फैसले पर उसके पिता का गुस्सा फूट पड़ा है। अमृतपाल के पिता व अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता तरसेम सिंह ने कहा कि यदि अमृतपाल को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदार राज्य सरकार होगी। तरसेम सिंह रविवार को अमृतसर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। तरसेम सिंह ने कहा कि अमृतपाल पर एनएसए बढ़ाने का फैसला लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने जैसा…

Read More

डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए 11 खिलाडी, 6 पंजाब राज्य से, उत्तराखंड राष्ट्रिय खेल में सामने आया मामला

खेलों में डोपिंग का एक और दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है। उत्तराखंड में हाल में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में 11 खिलाड़ी डोप में फंसे हैं। डोप पॉजिटिव खिलाडि़यों में ज्यादातर पदक विजेता हैं। इनमें सर्वाधिक छह खिलाड़ी पंजाब से हैं। राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन के लिए 11 में से 8 खिलाड़ियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। इनमें नामी बास्केटबाल खिलाड़ी पंजाब के अमृतपाल सिंह शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया व जापान की प्रतिष्ठित लीग में खेल चुके अमृतपाल दूसरी बार डोप में फंसे हैं।…

Read More

मै केंद्र में एक जिम्मेदार पद पर हूँ, प्रदेश की राजनीति में आने की संभावना नहीं है : जेपी नड्डा

मै केंद्र में एक जिम्मेदार पद पर हूँ, प्रदेश की राजनीति में आने की संभावना नहीं है : जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी की संभावना से इनकार किया। फरवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए और तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही सेवा विस्तार पर चल रहे नड्डा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं एक जिम्मेदार पद पर हूं और राज्य में वापसी की कोई संभावना नहीं है। इस सप्ताह की शुरुआत में सूत्रों ने बताया कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ करने के लिए आने वाले…

Read More

चेतावनी : मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट , जानिए विस्तृत रिपोर्ट

चेतावनी : मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट , जानिए विस्तृत रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में रविवार को दोपहर बाद रेड अलर्ट के बीच लाहौल के रिहायशी इलाकों सहित रोहतांग, किन्नौर और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी हुई। हमीरपुर में अंधड़ से पेड़ गिरने के चलते एक महिला की मौत हो गई। चंबा, बिलासपुर और नारकंडा में भारी ओलावृष्टि होने से फसलों और गुठलीदार फलों को नुकसान हुआ है। भूस्खलन से किन्नौर के टिंकू नाला में एनएच पांच बंद हो गया। चंबा-तीसा मार्ग भी ठप हो गया। राजधानी शिमला में रविवार दोपहर बाद बारिश दर्ज हुई। धर्मशाला, भुंतर और शिमला से रविवार को हवाई…

Read More

भारत ने UN में स्पष्ट किया पाकिस्तान को कश्मीर से अवैध कब्ज़ा छोड़ना होगा, यह भारत का अभिन्न अंग है

भारत ने UN में स्पष्ट किया पाकिस्तान को कश्मीर से अवैध कब्ज़ा छोड़ना होगा, यह भारत का अभिन्न अंग है

संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर से जुड़ी पाकिस्तानी टिप्पणी को खारिज करते हुए राजदूत पी हरीश ने कहा, पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पर अनुचित टिप्पणी की है। इस तरह बार-बार संदर्भ देने से उनके अवैध दावे मान्य नहीं हो सकते। न ही पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद को उचित ठहराया जा सकता है। पाकिस्तान को खाली करना ही होगा अवैध कब्जा भारत ने दो टूक लहजे में एक बार फिर स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।…

Read More

मेरठ मुस्कान जैसा कांड अब औरैया में भी हुआ, शूटर बुलाकर पत्नी ने पति की करवाई हत्या

मेरठ मुस्कान जैसा कांड अब औरैया में भी हुआ, शूटर बुलाकर पत्नी ने पति की करवाई हत्या

19 मार्च को खून से लथपथ मिले हाइड्रा चालक को मरवाने की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी। शादी के 15वें ही दिन प्रेमी से मिलकर भाड़े के शूटरों को सुपारी दे दी। इसके लिए मुंह दिखाई में मिले रुपयों का उपयोग किया गया। सुपारी के बचे रुपयों का लेनदेन करने के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी व एक शूटर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी…

Read More

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड में शूटर अजय और चार अन्य गिरफ्तार

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड में शूटर अजय और चार अन्य गिरफ्तार

बहुचर्चित बंबर ठाकुर गोलीकांड में पुलिस की एसआईटी ने हरियाणा के रोहतक से शूटर अजय को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने जगह-जगह दबिश देने के बाद अजय को पकड़ा और देर रात उसे बिलासपुर लेकर आई है। वहीं, एसआईटी ने रोहतक और दिल्ली बॉर्डर पर दबिश देकर चार और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। इनमें शूटर और स्थानीय युवक सौरभ पटियाल भी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सभी पहचान छुपाने के लिए हुलिया बदल चुके हैं। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से पुष्टि होने के बाद…

Read More

सुक्खू सरकार में अब कौन बनेगा मुख्य सचिव और किसको मिलेगी रेरा की सरदारी ? जानिए विस्तृत रिपोर्ट

सुक्खू सरकार में अब कौन बनेगा मुख्य सचिव और किसको मिलेगी रेरा की सरदारी ? जानिए विस्तृत रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश सरकार को अगले महीने अफसरशाही को नया मुखिया और रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) को अध्यक्ष मिलेगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही रेरा में अध्यक्ष की तैनाती को लेकर मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी ने आवेदकों का साक्षात्कार लेकर फाइल सरकार को भेज दी है। अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इन दोनों अहम पदों पर मुखिया की तैनाती का फैसला लेना है। हालांकि मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के सेवानिवृत्त होने के चलते अफसरशाही में नए मुख्य सचिव को…

Read More

संसद में भाजपा पर कांग्रेस का प्रहार , कहा बीजेपी फ़र्ज़ी मामले संसद में लाकर मुद्दों से भटकना चाहती है ध्यान

संसद में भाजपा पर कांग्रेस का प्रहार , कहा बीजेपी  फ़र्ज़ी मामले संसद में लाकर मुद्दों से भटकना चाहती है ध्यान

कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा। कांग्रेस ने भाजपा पर संसद बाधित करने के लिए फर्जी मुद्दा उठाने का आरोप लगाया। सोमवार को जब संसद में इस मुद्दे पर हंगामा हुआ तो दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा संसद को स्थगित करने के लिए पूरी तरह से फर्जी मुद्दा लेकर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आचरण जैसे…

Read More

अमेरिका दवारा बढ़ाए गए टेरिफ को चुनौती नहीं अवसर के रूप में ले भारत

अमेरिका दवारा बढ़ाए गए टेरिफ को चुनौती नहीं अवसर के रूप में ले भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर चिंताओं के बीच मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत के पास अपने घरेलू उद्योगों को मजबूत करने का अवसर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टैरिफ के कारण बढ़ती लागत, विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और निर्यात में संभावित नुकसान जैसी चुनौतियां आ सकती है, लेकिन इससे भारत को एक अवसर भी मिलेगा। इस चुनौती को सकारात्मक रूप से लेते हुए भारत आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। अमेरिकी टैरिफ स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के…

Read More