मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री से भेंट की

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री से भेंट की

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से पीएमजीएसवाई-4 में शामिल करने के लिए सत्यापन के दृष्टिगत लंबित 637 बस्तियों को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने अवगत करवाया कि राज्य में 57 प्रतिशत सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित की गई हैं और इन सड़कों के रख-रखाव पर प्रतिवर्ष 250 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं, इसके बावजूद राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत अधिक धन की आवश्यकता…

Read More

मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरिक्षण, चम्याणा अस्पताल में ओपीडी शुरू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरिक्षण, चम्याणा अस्पताल में ओपीडी शुरू

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में चल रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना शिफ्ट कर दिए हैं। अब मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और लैब सेवाएं चमियाना में ही मिलेंगी। गुरुवार से यहां आईपीडी भी शुरू हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चमियाणा में आंतरिक रोगी विभाग(आईपीडी) का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्थान का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।  इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम…

Read More

प्रदेश में सात दिनों तक बारिश के आसार, पांगी घाटी में यातायात हुआ ठप

प्रदेश में सात दिनों तक बारिश के आसार, पांगी घाटी में यातायात हुआ ठप

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी का यातायात संपर्क बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर निगम की दो बसों सहित एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे । सूचना के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने मौके के लिए रवाना हुई। वहीं गुरुवार शाम को धर्मशाला में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे कटाई के लिए तैयार खेतों में…

Read More

नशे के आदि युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

नशे के आदि युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला मंडी सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले दुदर गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुदर गांव का 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत ने पिछले कल घर पर मौजूद गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय…

Read More

सरकार ग्रामीण क्षेत्रो की पेयजल योजनाओ को पंचायत के अधीन लाने पर कर रही है विचार

सरकार ग्रामीण क्षेत्रो की पेयजल योजनाओ को पंचायत के अधीन लाने पर कर रही है विचार

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को पंचायतों को सौंपने की तैयारी कर रही है। पंचायतें ही उनकी देखरेख करेंगी। पंचायतों में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की तैनाती होगी, लेकिन पंचायतों के आदेशानुसार ही ये काम करेंगे। जल शक्ति विभाग में इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। इससे पंचायतों को जल स्रोतों के संरक्षण और प्रबंधन में अधिक अधिकार मिल सकेंगे। इसके साथ ही जल स्रोतों की जियो टैगिंग की जाएगी। इससे जल स्तर का सटीक पता लगाया जा सकेगा। योजना…

Read More

शिक्षक स्कूलों से अब नहीं मार सकेंगे बंक, ऑनलाइन अटेंडेंस के साथ भेजनी होगी लाइव लोकेशन

शिक्षक स्कूलों से अब नहीं मार सकेंगे बंक, ऑनलाइन अटेंडेंस के साथ भेजनी होगी लाइव लोकेशन

प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय का पाबंद बनाना और स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित बनाना ही इसका मुख्य लक्ष्य है। सुबह हाजिरी के समय अध्यापक के देरी से विद्यालय पहुंचने या न पहुंचने पर भी इससे रोक लगेगी। एप के जरिये यह प्रावधान भी रहेगा कि यदि अध्यापक दो दिन तक समय पर स्वीट चैट एप के जरिये हाजिरी नहीं लगा पाते हैं तो उनका एक…

Read More

प्रदेश के बागवान चिंतित, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग की चपेट में आया सेब

प्रदेश के बागवान चिंतित, पाउडरी  मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग की चपेट में आया सेब

हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों में मौसम की मार झेलने के बाद अब बगीचे बीमारियों की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। शिमला, कुल्लू, मंडी सहित अन्य जिलों में सेब के पौधों पर स्पॉटेड फ्रूट बॉरर, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। ओलावृष्टि के बाद अब फफूंद जनित बीमारियों ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। शिमला जिला के रोहड़ू, कोटखाई और जुब्बल के विभिन्न इलाकों में इन बीमारियों के लक्षण देखने को मिले हैं। वर्तमान मौसम की स्थिति को…

Read More

अलर्ट : कृषि योग्य भूमि भारी धातुओं के कारण हो रही दूषित, मानव जीवन की सेहत पर बड़ा खतरा

अलर्ट : कृषि योग्य भूमि भारी धातुओं के कारण हो रही दूषित, मानव जीवन की सेहत पर बड़ा खतरा

पृथ्वी की कुल कृषि भूमि में से करीब 16 फीसदी हिस्सा भारी धातुओं के कारण प्रदूषित हो चुका है। इस गंभीर संकट से न केवल खाद्य सुरक्षा पर असर पड़ा है, बल्कि दुनिया की लगभग 140 करोड़ आबादी की सेहत भी खतरे में पड़ चुकी है। अध्ययन चीन, अमेरिका और ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने किया है, जिसके नतीजे अंतरराष्ट्रीय जर्नल साइंस में प्रकाशित हुए हैं। रिपोर्ट में दक्षिणी चीन, उत्तर व मध्य भारत और पश्चिम एशिया के कुछ क्षेत्रों को सर्वाधिक खतरे वाले जोन के रूप में चिह्नित किया गया है।…

Read More

भारत के इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक तूफान , बारिश और ओले बरपाएंगे कहर

भारत के इन  राज्यों में अगले पांच दिनों तक तूफान , बारिश और ओले बरपाएंगे कहर

उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों को अभी भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। पंजाब और हरियाणा से लेकर बंगाल और ओडिशा तक अगले चार से पांच दिन भीषण गर्मी के साथ ही तेज लू चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमोत्तर से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। कुछ जगहों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के…

Read More

योगी ने आधी रात को अफसर शाही में किया बड़ा फेर बदल, जानिए किसको क्या मिला किससे क्या छिना ?

योगी ने आधी रात को अफसर शाही में किया बड़ा फेर बदल, जानिए किसको क्या मिला किससे क्या छिना ?

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। एल वेंकटेश्वरलू से प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रभार हटा दिया गया है। उनके पास समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी व दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान तथा…

Read More