प्रदेश सरकार नई पंचायतो का गठन करने से पूर्व पंचायतीराज विभाग में करेगी रिक्त पदों पर भर्ती

प्रदेश सरकार नई पंचायतो का गठन करने से पूर्व पंचायतीराज विभाग में करेगी रिक्त पदों पर भर्ती

हिमाचल में नई पंचायतों के गठन से पहले पंचायतीराज विभाग में 2,500 कर्मियों की भर्ती होगी। प्रदेश में 2020 में बनाई गई 412 पंचायतों में अब तक पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के अलावा चौकीदार तक के पद रिक्त चल रहे हैं।मीडिया दवारा जनहित में उठाए गए सवालों से जाएगी सरकार ।  नई पंचायतें बनाने की तैयारी; 412 पंचायतों में न सचिव, न तकनीकी सहायक, मीडिया हैडलाइन के बाद सरकार ने नई पंचायतें बनाने से पहले कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला किया है। पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक,…

Read More

हिमाचल में अडानी को कोल्ड स्टोर देने से बागवानों की बिगड़ी स्थिति, अब रो रहे है बागवान : प्रियंका गाँधी

हिमाचल में अडानी को कोल्ड स्टोर देने से बागवानों की बिगड़ी स्थिति, अब रो रहे है बागवान : प्रियंका गाँधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने पहले भाषण में हिमाचल के हितों की पैरवी की। प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी को कोल्ड स्टोर देने से हिमाचल के बागवान रो रहे हैं। केंद्र सरकार पर कथित तौर पर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का उन्होंने आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है। आज की सरकार ने सारे कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाया जा रहा है…

Read More

निक्षय अभियान के तहत समारोह का हुआ आयोजन, सीएम ने झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना

निक्षय अभियान के तहत समारोह का हुआ आयोजन, सीएम ने झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को ‘निक्षय अभियान’ के तहत आयोजित समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की।  इस दाैरान सीएम ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन से तपेदिक की जांच भी करवाई। इस अभियान के लिए समर्पित एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा और हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कारगर साबित होगा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभिक आयु से ही बच्चों को जागरूक करने…

Read More

किसानो को लेकर राज्यसभा में क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ,जानिए पूरी रिपोर्ट

किसानो को लेकर राज्यसभा में क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ,जानिए पूरी रिपोर्ट

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमएसपी दरों को बढ़ाने और इन दरों पर फसलों की खरीद सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। वहीं एमएसपी के बारे में राज्यसभा में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘एमएसपी तब प्रदान किया जाता है जब फसलें एमएसपी से कम दरों पर बेची जाती हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसानों का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। हमने एमएसपी बढ़ाने और एमएसपी दरों पर फसल खरीदने की दिशा में काम किया…

Read More

केंद्र सरकार ने कैबिनेट में लिया फैसला , देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय

केंद्र सरकार ने कैबिनेट में लिया फैसला , देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय

केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें तमाम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। ये विद्यालय उन जिलों खोले जाएंगे जिनको नवोदय विद्यालय योजना के तहत कवर नहीं किया गया है। इसके अलावा बैठक में हरियाणा से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो के 26.46 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए पीएम श्री लाया गया। सभी केंद्रीय विद्यालयों और…

Read More

बागवानी मंत्री ने सीएसआर के तहत विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की

बागवानी मंत्री ने सीएसआर के तहत विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विद्युत कंपनियों शोरंग, जेएसडब्ल्यू और सतलुज जल विद्युत निगम के अधिकरियों के साथ समीक्षा बैठक की। जगत सिंह नेगी ने बैठक में कंपनियों को सीएसआर के तहत मिलने वाले वार्षिक बजट की राशि की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने शोरंग कंपनी को छोटा खंभा में विद्यालय के मैदान का निर्माण करने के निर्देश भी दिए । जगत सिंह नेगी…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण पहल

ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण पहल

ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य भर में निर्दिष्ट ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के साथ एक महत्त्वपूर्ण साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य इको-सेंसिटिव व ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा अलगाव, रीसाइक्लिंग और इको-फ्रेंडली निपटान के लिए बेहतर प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग और गैर सरकारी संगठन हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के बीच आज यहां औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। हीलिंग हिमालय फाउंडेशन पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत निरंतर…

Read More

प्रदेश के 544 स्कूलों में बनेगे रीडिंग रूम, आम जनता को मिलेगी ये सुविधाएं

प्रदेश के 544 स्कूलों में बनेगे रीडिंग रूम, आम जनता को मिलेगी ये सुविधाएं

हिमाचल प्रदेश में 544 सरकारी स्कूलों में आम जनता के लिए रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा पढ़ो हिमाचल अभियान को धरातल पर उतारने में शिक्षा विभाग जुट गया है। रीडिंग रूम में स्थानीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को पढ़ने के लिए इनमें समाचार पत्र व अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उप निदेशकों को योजना को लागू करने के पत्र जारी किए हैं। अभियान को सफलतापूर्वक चलाने और जनता…

Read More

व्यवस्था परिवर्तन की परिकल्पना को साकार कर रहा खिलाड़ियों का सम्मानः मुख्यमंत्री

व्यवस्था परिवर्तन की परिकल्पना को साकार कर रहा खिलाड़ियों का सम्मानः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के संघर्ष को उचित मान-सम्मान दे रही है। राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है ताकि खिलाड़ी प्रोत्साहित हों और युवा खेलों के साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज खिलाड़ियों का सम्मान उसी परिकल्पना को साकार कर रहा है क्योंकि…

Read More

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.(कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों के साथ गुणवत्तापूर्ण दवाओं के सन्दर्भ में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि नियंत्रण प्रशासन द्वारा ड्रग्स एण्ड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाती हैै। उन्होंने कहा कि निरीक्षण अधिकारियों द्वारा जनवरी 2023 से अक्तूबर, 2024 तक 142 निरीक्षण किए गए हैं। यह निरीक्षण राज्य निरीक्षण अधिकारियों ने…

Read More