मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुलिस विभाग को राज्य में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगामी छह माह में मिशन मोड में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को शिमला में पुलिस व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम सुक्खू ने इस…
Read MoreCategory: North Zone
जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फ़बारी ने जीवन को किया अस्त व्यस्त
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। खराब मौसम से रेल, हवाई और सड़क सेवाएं प्रभावित हैं। रामबन के मेहाड़ और कैफटेरिया खंड के बीच कई जगह सड़क धंसने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बर्फबारी के कारण दो उड़ानें रद्द की गईं, जबकि अन्य 30-50 मिनट की देरी से संचालित हुई। प्रदेश के नदी, नालों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ में फंसे कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है। पुंछ के कलाई क्षेत्र…
Read Moreपंजाब में आम आदमी पार्टी 60 हजार नई नौकरियों के साथ और क्या क्या करने जा रही है ? जानिए विस्तार से
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार मार्च के पहले सप्ताह में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रंगला पंजाब के सपने को साकार करने वाला तीसरा बजट पेश करेगी। पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र की कार्रवाई स्थगित होने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बार खास बजट पेश करने से जुड़े संकेत भी दे डाले हैं। मान सरकार अपने पहले कार्यकाल के तीसरे बजट में महिलाओं को उनके अधिकार, प्रदेश को वित्तीय संकट से उभारने और किसानी…
Read Moreदवाइयों के 145 सैंपल फ़ैल, दवा निर्माता कंपनियों के अब होंगे लाइसेंस रद्द
हिमाचल में तैयार 26 समेत देश की 145 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। जनवरी के ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हिमाचल में सीडीएसओसी के तहत 11, जबकि राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए 15 दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं उतरे हैं। सोलन की 19 दवाओं के सैंपल सही नहीं पाए गए, जबकि कांगड़ा की एक व सिरमौर की 6 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। हिमाचल के सुबाथू की जेएम लैब का एक, झाड़माजरी के कैपटेब के दो, पांवटा की जी लैब,…
Read Moreबर्फ़बारी की चपेट में आए 47 मजदूरों को बचाया आठ की तलाश जारी, मामले की गंम्भीरता देख मोदी ने धामी से की वार्ता
भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह से जारी है। प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश के आसार है। वहीं चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार है मजदूर एक कंटेनर में जो पूरी तरह से बर्फ से ढक चुका भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। श्वेत मरुस्थल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बचाने के लिए मौसम खुलते…
Read Moreवरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ ने रजनी पाटिल से कहा अपनी ही सरकार में नहीं हो रहे उनके काम
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की फौज नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना पक्ष रखा। सत्ता में होने के बावजूद काम नहीं होने पर कई नेताओं ने नाराजगी भी जताई। मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के जिला दौरों में कार्यकर्ताओं से संवाद करना अनिवार्य करने की वकालत की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां और योजनाएं अच्छी…
Read Moreपांगी और उदयपुर नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र, चार मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू हो रही हैं। दसवीं की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हिंदी और 12वीं की अर्थशास्त्र के पेपर से होगी। उदयपुर और पांगी को छोड़कर अन्य सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र बोर्ड ने पहुंचा दिए हैं। पांगी-उदयपुर में बारिश-बर्फबारी से सड़कें बंद होने के चलते प्रश्नपत्र नहीं पहुंचाए जा सके हैं। परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कुल्लू पहुंचाए जा चुके हैं। कुल्लू से आगे प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए सरकार से हेलिकाप्टर सुविधा मांगी है। अगर मौसम यूं…
Read Moreभारत और ब्रिटेन के मध्य 17 एमओयू साइन, इस सांझेदारी से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
भारत और ब्रिटेन के बीच जीवन बीमा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 17 नए समझौते हुए हैं। ब्रिटेन ने कहा कि उसके व्यापार राज्यमंत्री जोनाथ रेनॉल्ड्स और निवेश मंत्री पॉपी गुस्ताफसन के भारत दौरे के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये करार निर्यात और निवेश से जुड़े हैं। ब्रिटेन ने यह भी कहा कि भारत के हालिया आम बजट से ब्रिटिश बीमा कंपनियों को व्यापार के अधिक अवसर मिलेंगे। ब्रिटेन की तरफ से विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन समझौतों से विशेष रूप से तकनीक और जीवन विज्ञान…
Read Moreभारत में मेरे पास कोई भी सम्पति नहीं, झूठ परोस रही भाजपा : सैम पित्रोदा
कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा अधिकतक अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते है। इसी बीच इन दिनों भारत में उनकी संपत्ति को लेकर चल रही बातचीत के बीच पित्रोदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या स्टॉक नहीं है। बता दें कि पित्रोदी का यह बयान भाजपा नेता एनआर रमेश द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पित्रोदा ने भारत में 150 करोड़ रुपये की 12.35 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के आदेश पर समिति का गठन, अब प्रधान पतियों ने पंचायतो में किया प्रॉक्सी संचालन तो खैर नहीं
देश की ग्राम पंचायतों में महिला प्रधान के पति और रिश्तेदारों की ओर से चलाया जा रहा शासन अब नहीं चलेगा। इसके लिए बनी समिति ने प्रधान पति, सरपंच पति और मुखिया पति के मामले में प्रॉक्सी संचालन साबित होने पर दंड लगाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व खान सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था, जिसे इस प्रॉक्सी व्यवस्था पर लगाम लगाने के उपाय सुझाने थे। पंचायती राज मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में समिति ने सभी के लिए…
Read More