हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की भडेला पंचायत में मनरेगा में फर्जीवाड़े के आरोप सही पाए गए हैं। शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आया है कि एक मृतक महिला की फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा की सरकारी धनराशि का गबन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर वीरवार को मामले की जांच के लिए पहुंचे पंचायत निरीक्षक और एसवीपीओ ने शिकायत को सही करार दिया है। अब जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। जांच के दौरान इस मामले के…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
प्रदेश के सभी न्यायालयों में 13 मई को लगेगी लोक अदालत
हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में 13 मई को लोक अदालत लगाई जा रही है। इसमें वाहन चालान और छोटे अपराधों से संबंधित मामलों को अपराधी घर से ही निपटा सकेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिक से अधिक मामलों को इसके माध्यम से निपटारे के लिए चुना जा रहा है। इसमें विवाह संबंधी, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, श्रम संबंधी मामले, पेंशन, कर्मचारी क्षतिपूर्ति, बैंक वसूली, बिजली और दूरभाष के बिल संबंधी मामले, उपभोक्ता…
Read Moreमशोबरा स्थित ‘राष्ट्रपति निवास’ लोगों के लिए खोलने की आधिकारिक घोषणा
राष्ट्रपति ने किया एट होम का आयोजन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास, जिसे पूर्व मेे ‘प्रेजीडेंशियल रिट्रीट’ कहा जाता था, आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आगामी 23 अप्रैल, 2023 से आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे। राष्ट्रपति द्वारा आज अपने आधिकारिक निवास पर ‘एट होम’ का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘एट होम’ में शामिल हुए। प्रदेश मंत्रिमंडल…
Read Moreराष्ट्रपति ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का किया दौरा
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिमला के अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने संस्थान में पिक्चर गैलरी, पुस्तकालय, तत्कालीन संरक्षित कार्यालयों और मुख्य भवन के प्रांगण का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक प्रो. नागेश्वर राव, उपाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र राज मेहता और सचिव सुब्रत कुमार प्रधान ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस…
Read Moreनियुक्ति अस्थायी हो या स्थायी, अनुबंध सेवा को पुरानी पेंशन के लिए गिना जाए : अदालत
अनुबंध सेवा को पेंशन के लिए गिने जाने के मामले में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने अनुबंध सेवा को पुरानी पेंशन के लिए गिने जाने के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर बुधवार को सेवानिवृत्त हुईं। खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी की सेवा योग्यता उस तारीख से शुरू होती है, जिस तारीख से वह कार्यभार ग्रहण करता है। चाहे वह नियुक्ति अस्थायी हो या स्थायी। यदि अस्थायी नियुक्ति बिना किसी…
Read Moreस्वच्छ भारत मिशन के तहत हिमाचल में गांवों की स्वच्छता पर खर्च होंगे 100 करोड़
हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत शौचालय बनाने, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की सुलभ सुविधाएं और गांवों में ठोस एवं तरल कचरे के सुरक्षित प्रबंधन के लिए कार्य किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना केंद्र सरकार की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में अकसर लोग खुले में शौच जाने से गुरेज नहीं करते हैं। शौचालय न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी फैलती है। इसलिए सरकार की ओर से इस योजना के तहत…
Read Moreपहाड़ो पर सैर करने के शौकीन सैलानियों के लिए कालका-शिमला ट्रैक पर चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन
कालका-शिमला हेरिटेज रैलवे ट्रैक पर मई के पहले सप्ताह से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में सैलानी रेल मार्ग से शिमला आ रहे हैं। शिमला आने वाली गाड़ियों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण सीटों की बुकिंग में सैलानियों को दिक्कत पेश आ रही है। सैलानियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे एक अतिरिक्त हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलने जा रहा है। कालका-शिमला नैरोगेज ट्रैक पर रोमांचक सफर के लिए सैलानी खासे उत्साहित रहते हैं। कालका और शिमला के बीच 103…
Read Moreराष्ट्रपति की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात एएसआई की सर्किट हाउस की छत से गिरकर मौत
सोलन के चंबाघाट सर्किट हाउस की छत से गिरकर एएसआई विनोद भागटा की मौत हो गई। एएसआई विनोद राष्ट्रपति की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात थे। छत पर चढ़कर सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। इस दौरान पैर फिसल गया और नीचे जा गिरे। सिर में गहरी चोट लगने के कारण वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
Read Moreविदेशी मेहमानो को भाया धर्मशाला टी गार्डन, जी – 20 में हिस्सा लेने आए है भारत
जी-20 सम्मेलन के लिए धर्मशाला पहुंचे विदेशी मेहमानों ने वीरवार को टी गार्डन का दौरा किया। टी गार्डन पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने चाय की पत्तियां तोड़ने की प्रक्रिया में भी भाग लिया। वहीं उन्होंने टी फैक्टरी का भी दौरा किया। फैक्टरी पहुंच कर उन्होंने कांगड़ा चाय बनने की प्रक्रिया को बारीकी से जाना। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने कांगड़ा चाय का लुत्फ भी उठाया।
Read Moreपंचायत समिति के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ पंचायत समिति के दो दर्जन से अधिक पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीसी अध्यक्ष बलविंद्र कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। दो साल पहले बलविंद्र कौर और जुखाड़ी पंचायत की बीडीसी सदस्य सुमन बंसल के बीच मुकाबला था लेकिन बलविंद्र कौर को दो साल के लिए पहले मौका दिया गया। अब दो साल बीत जाने के बाद विधायक केएल ठाकुर की समर्थक बलविंद्र कौर को पद से हटाने की मांग रखी तो वह आनाकानी करने लगीं। जिस पर दो दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्यों ने मंगलवार…
Read More