बहुत से किसान केसर के नाम पर कुसुंभ के पौधे उगाकर गुमराह हो रहे हैं। ऐसे किसानों को राष्ट्रीय औषध पादप बोर्ड के उत्तर भारत क्षेत्रीय कार्यालय जोगिंद्रनगर ने सचेत करते हुए दिशा-निर्देश दिए हैं कि वह सावधान हो जाएं, क्योंकि यह केसर नहीं है। यह कुसुंभ नाम का पौधा है, जो बहुत कम कीमत वाला है और मार्केट में इसके दाम बहुत कम हैं। दरअसल कुछ किसान प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में केसर की खेती होने का दावा कर रहे हैं। साथ ही केसर के नाम पर…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-22 से अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को राष्ट्रीय राजमार्ग-22 से सभी अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि कोई भी सिविल अदालत इसके बारे में सुनवाई नहीं करेगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश विरेंदर सिंह की खंडपीठ ने 30 जून तक पंथाघाटी से असीम ट्रेडिंग कंपनी तक पैदल पथ मार्ग के निर्माण को सुनिश्चित करने को कहा है। अदालत ने अपने आदेशों की अनुपालना रिपोर्ट 4 जुलाई तक तलब की है। याचिकाकर्ता रमेश कुमार और अन्य की ओर से दायर याचिका…
Read Moreअनुबंध सेवा पूरी करने वाले 5100 पीटीए शिक्षकों को राहत, सरकार की अपील खारिज
हिमाचल प्रदेश के 5,100 पीटीए शिक्षकों को अब तीन वर्ष की अनुबंध सेवा पूरी करने पर नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में अनुबंध में आए पीटीए शिक्षकों को अप्रैल 2018 से नियमित करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। 31 अगस्त 2022 को प्रदेश हाईकोर्ट ने तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के आदेश दिए थे। सरकार ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले पीटीए…
Read Moreकैबिनेट की बैठक 3 मई को, लिए जाएंगे अहम फैसले
हिमाचल कैबिनेट की बैठक 3 मई को राज्य सचिवालय शिमला के शिखर सम्मेलन हाल में दोपहर बाद तीन बजे आयोजित होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में भर्ती समेत अहम फैसले लिए जाएंगे। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 70 हजार पद खाली हैं।
Read Moreभाजपा नगर निगम चुनाव मोदी के नाम पर नहीं बल्कि अपने काम पर लड़े : शुक्ला
चुनाव की बेला में शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने शिमला में विकास नहीं किया। भाजपा मोदी के नाम पर नहीं बल्कि अपने काम पर चुनाव लड़े। शिमला में कांग्रेस ने ही विकास किया है और भाजपा ने पटरी से उतारा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला को भाजपा ने कंकरीट का जंगल बना दिया…
Read Moreशिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए उठाए जाएगे प्रभावी कदम : शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कुछ समाचार पत्रों में अध्यापकों की तदर्थ (एडहॉक) आधार पर नियुक्तियों पर प्रकाशित समाचार का खंडन किया है। इस संबंध में उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि शिक्षा विभाग में पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। वर्तमान प्रदेश सरकार इस समस्या के निवारण के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, बैच आधार पर भर्ती, पदोन्नति और स्टाफ के युक्तिकरण के माध्यम से शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के…
Read Moreउप-मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में घटनास्थल का दौरा किया
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नये ओपीडी भवन के कैफेटेरिया में आग लगने की घटना के उपरांत घटनास्थल का दौरा कर महाविद्यालय प्रशासन से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आरंभिक सूचना के अनुसार आईजीएमसी के नये ओपीडी भवन के सबसे ऊपरी मंजिल में संचालित कैफेटेरिया में आज प्रातः लगभग 8.30 बजे रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने की यह घटना पेश आई है। उन्होंने…
Read Moreएडवांस सब एयर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित, धर्मशाला में बारिश से नहीं धुलेंगे अब मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अब मैचों के दौरान होने वाली बारिश ज्यादा देकर बाधा नहीं बन पाएगी। मैच में बारिश होने के बाद मैदान को करीब 20 मिनट सूखाकर पूरी तरह से खेलने के लिए फिर तैयार कर लिया जाएगा। मैदान की नई आउटफील्ड के साथ लगाया गया एडवांस सब एयर सिस्टम एचपीसीए के पास एक नई सुविधा हो गया है। जिससे बारिश के बाद मैदान की जल्दी सूखाने में मदद मिलेगी और खेल ज्यादा देर प्रभावित नहीं होगा। इससे पहले स्टेडियम के एक हिस्से में बारिश के पानी…
Read Moreये 30 दस्तावेज़ होंगे गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य, पढ़े पूरी जानकारी
हिमाचल प्रदेश में अब बीमा पॉलिसी या किसान बुक दिखाकर भी वाहन पंजीकृत करवाए जा सकेंगे और लाइसेंस बनवाए जा सकेंगे। इन कार्यों के लिए अब 30 तरह के दस्तावेज मान्य होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय ने एक दर्जन और दस्तावेजों को इस काम के लिए तय किया है। इस संबंध में सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजे हैं। इसके लिए पार्षद की ओर से जारी प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स रसीद, सेल एग्रीमेंट, विवाह प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज भी शामिल किए गए हैं। मंत्रालय के निदेशक पीयूष…
Read Moreआयुष विभाग की पहल : हिमोग्लोबिन और प्रेगनेंसी टेस्ट अब आयुर्वेद औषधालय में होंगे
आयुर्वेद औषधालयों में अब खून के नमूनों की जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट भी होंगे। लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है। इन औषधालयों में डॉक्टरों सहित फार्मासिस्ट की भी तैनाती की जा रही है। विभाग की ओर से कमीशन के जरिये रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा गया है। एलोपैथी औषधालयों में लोगों के खून के सैंपल की जांच की जा रही है। आयुष विभाग की ओर से औषधालयों में किट उपलब्ध कराई…
Read More