सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए कड़ा फैसला लेते हुए स्टडी लीव के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। स्टडी लीव पर जाने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पूरा नहीं, अब सिर्फ 40 फीसदी वेतन ही मिलेगा। वहीं, 24 महीने तक के अध्ययन अवकाश के लिए प्रशासनिक की जगह अब वित्त विभाग अनुमति देगा। प्रशासनिक विभाग से शक्तियां वापस ले ली गई हैं। इसके लिए केंद्रीय सिविल सेवाएं अवकाश नियम -1972 को बदला गया है। नए नियम को केंद्रीय सिविल सेवाएं अवकाश हिमाचल प्रदेश नियम -2024…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट मीटिंग में लिए ये फैसले , जानिए पूरी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 1 अगस्त, 2024 को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने की घटना में जान गवांने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बैठक में निर्णय लिया गया कि आपदा प्रभावित उन परिवारों को 1 अगस्त, 2024 से 31 अक्तूबर, 2024 तक तीन महीने की अवधि के लिए शहरी क्षेत्रों में 10,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 5,000 रुपये प्रतिमाह किराये…
Read Moreएनएचएआई ने फोरलेन पर दरकने वाली पहाड़ियों को रोकने के लिए निजी कंपनी से किया करार
परवाणू-शिमला फोरलेन पर चक्कीमोड़ समेत अन्य जगहों पर पहाड़ों को दरकने से रोकना एनएचएआई के लिए चुनौती बना हुआ है। अब निजी कंपनी पहाड़ को दरकने से रोकेगी। इसके लिए एनएचएआई ने एक निजी कंपनी से करार किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह कंपनी यहां पर काम शुरू करेगी। कंपनी के पास पहाड़ों को दरकने से रोकने के लिए डंगे लगाने की विशेष तकनीक है। इसमें कई एक्सपर्ट हैं जो इस पर पहले भी काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि दो महीने पहले एनएचएआई ने…
Read Moreराज्य सचिवालय में आज होगी कैबिनेट मीटिंग, सुक्खू सरकार के फैसलों पर रहेगी जनता की नज़र
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की कैबिनेट में मंजूरी दी सकती है। इसमें मानसून के दौरान बादल फटने से हुई घटनाओं के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों से संबंधित चर्चा भी हो सकती है। आपदा में हुए नुकसान को लेकर राहत पैकेज पर सरकार निर्णय ले सकती है। पिछले साल आई आपदा के बाद एक तय अवधि के लिए सरकार ने अपने…
Read Moreशिमला में स्क्रब टायफस से बजुर्ग की मौत, आईजीएमसी के डॉक्टरों ने बताया पहला मामला
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्क्रब टायफस से पीड़ित (91) मरीज की मौत हो गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से इस साल की यह पहली मौत है। आईजीएमसी में पंथाघाटी के रहने वाले 91 साल का पीड़ित मरीज कई दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन था। 29 जुलाई को मरीज को मेडिकल आईसीयू में दाखिल किया गया जबकि 2 अगस्त को मरीज का स्क्रब टेस्ट पॉजिटिव आया। मरीज बुखार और सांस लेने में…
Read Moreडब्ल्यूएचओ ने किया आगाह 16 देशों में जानलेवा रोगाणु, जाँच तंत्र नाममात्र
हाइपर विरुलेंट क्लेबसिएला निमोनिया (एचवीकेपी) नामक एक नए रोगाणु को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सभी देशों के लिए चेतावनी जारी की। यह एक ऐसा रोगाणु है, जो स्वस्थ लोगों में जानलेवा संक्रमण पैदा कर सकता है। अस्पताल में भर्ती मरीज या फिर आबादी दोनों में इस संक्रमण का प्रसार हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह जानकारी 127 में से 43 देशों से सूचना एकत्रित करने के बाद दी है। 43 में से 16 देशों में एचवीकेपी रोगाणु के मामले सामने आने की पुष्टि हुई है, जिसमें…
Read Moreविशेष ड्रोन करेंगे आपदा प्रभावित लोगो की खास मदद, आईटी विभाग करेंगा ट्रायल
हिमाचल प्रदेश आईटी विभाग आपदा में प्रभावित लोगों को त्वरित मदद देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष प्रकार के ड्रोन खरीदेगा। यह ड्रोन आपदा में कारगर साबित होंगे। इन विशेष ड्रोन में डाटा संग्रह, जीपीएस ट्रैकिंग, 3-डी मैपिंग, हवाई सर्वेक्षण निगरानी के रूप में सुरक्षा उपाय करने की क्षमता होगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें न होने पर वाहन वहां पहुंच नहीं पाते हैं और हेलिकॉप्टर का अधिक खर्च नहीं उठाया जा सकता है, वहां पर यह ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन विशेष प्रकार के ड्रोन के आपदा…
Read Moreप्रदेश के कई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों पर आएगा शिक्षा का संकट, सब्जेक्ट्स भी होंगे शिफ्ट
हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से कई विषय शिफ्ट होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों से दो दिन में विद्यार्थियों के दाखिलों का ब्योरा मांगा है। विषयवार और कक्षावार नामांकन की अलग-अलग से जानकारी देने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से मंगलवार को इस बाबत जिला शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र जारी किए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कुछ विषयों में विद्यार्थियों का नामांकन बहुत कम है। ऐसे विषयों को…
Read Moreकिसान आलू की इन किस्मो को उगाकर बढ़ा सकते है अच्छी आमदनी, विदेशो में है भारी मांग
देश में हर साल आलू की प्रोसेसिंग में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। देश में प्रोसेसिंग से तैयार आलू उत्पादों की दुबई, कतर और मलेशिया में भारी मांग है। किसान कुफरी चिपसोना-1, कुफरी चिपसोना-2 और कुफरी फ्राईसोना किस्मों से आय बढ़ा सकते हैं। मंगलवार को केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) में संस्थान के निदेशक ब्रजेश सिंह ने यह जानकारी दी। पंजाब और गुजरात के पोटेटो कांट्रेक्ट फार्मिंग से जुड़े किसानों और आलू की प्रोसेसिंग से उत्पाद तैयार करने वाली देश की अग्रणी कंपनी मैकेन फूड इंडिया के अधिकारियों…
Read Moreबादल फटने से 36 लोग हुए थे गायब, 3 के शव मिले 33 की खोज जारी
जिला शिमला के रामपुर क्षेत्र के समेज गांव में बादल फटने से ऐसी आपदा आई कि गांव का नामो निशान ही मिट गया । लोगो कि चीख पुकार की हाहाःकार से पूरी देव भूमि हिमाचल प्रदेश कांप उठी । इस गांव के 36 लोग इस जलजले में बहकर चले गए जिनकी खोज में प्रशासन दिन रात लगा है । शिमला जिले के सुन्नी के दोघरी गांव के पास मंगलवार को सतलुज से एक और शव मिला। समेज गांव से लापता लोगों की तलाश में जुटी टीम ने शव निकालकर सुन्नी…
Read More