राज्यपाल ने नशा उन्मूलन के लिए पंचायतों की भूमिका विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

राज्यपाल ने नशा उन्मूलन के लिए पंचायतों की भूमिका विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता से देवभूमि से नशे की बुराई का समूल नाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सार्थकता को बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभागिता को सुनिश्चित कर प्रदेश के भविष्य युवाओं को नशे की प्रवृति से बचाया जाएगा। राज्यपाल ने आज राजभवन में पंचायती राज विभाग द्वारा नशीले पदार्थों और मादक पदार्थों के सेवन से निपटने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के…

Read More

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में सम्पूर्ण प्रतिक्रिया प्रबंधन को अतिरिक्त महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के अधीन किया जाएगा। इससे किसी भी आपातकालीन और आपदा की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी। इसके साथ आपदा प्रबंधन प्रणाली को…

Read More

हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिज़ाज़, बर्फबारी के बन रहे आसार

हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिज़ाज़, बर्फबारी के बन रहे आसार

पिछले एक माह से बारिश न होने और सर्दी में चढ़ते पारे के बीच हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। आठ से बदलेगा मौसम, 11 को बारिश के आसार 11 नवंबर को कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से प्रदेश…

Read More

हाईकोर्ट ने 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर लगाई रोक, सरकार से पूछा आठ वर्षो तक कार्य करने के बाद कहाँ जाएगे ये लोग

हाईकोर्ट ने 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर लगाई रोक, सरकार से पूछा आठ वर्षो तक कार्य करने के बाद कहाँ जाएगे ये लोग

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने उद्यान विभाग में बागवानी विकास परियोजना के तहत करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर लगी रोक बरकरार रखी है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ की एकल पीठ ने विभाग से पूछा कि जो कर्मचारी पिछले आठ साल से काम कर रहे हैं, वे अब कहां जाएंगे। इस पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की। विभाग की ओर से बताया गया कि इन कर्मचारियों के साथ किया गया समझौता 31 अक्तूबर को खत्म हो…

Read More

दिवाली के बाद हिमाचल के इन आठ क्षेत्रो में बढ़ा प्रदूषण, लोगो के स्वास्थ्य हो रहा प्रभावित

दिवाली के बाद हिमाचल के इन आठ क्षेत्रो में बढ़ा प्रदूषण, लोगो के स्वास्थ्य हो रहा प्रभावित

प्रदेश में पिछले पांच सालो में पहली बार प्रदूषण का स्तर इस लेवल तक पहुंचा । जिससे न सिर्फ मानव जीवन प्रभावित हो रहा है । बल्कि प्रकृति से जुडी हर चीज़ प्रभावित हो रही है । 31 अक्तूबर को दिवाली की रात पटाखों और आतिशबाजी से धर्मशाला, नालागढ़, बरोटीवाला, सुंदरनगर, पांवटा साहिब, परवाणू, ऊना और बद्दी का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 100 से ऊपर रहा। इसे स्वास्थ्य के लिहाज से असंतोषजनक माना जाता है। शिमला का एक्यूआई 66 रहा जो बीते साल के मुकाबले कम है। लेकिन 50 से…

Read More

किरतपुर मनाली फोरलेन विवाद सुलझा, अब निर्माण कार्य में आएगी तेज़ी

किरतपुर मनाली फोरलेन विवाद सुलझा, अब निर्माण कार्य में आएगी तेज़ी

कंपनी और ठेकेदार के बीच उत्पन हुए विवाद के कारण करीब छह महीने से फोरलेन निर्माण कार्य बंद पड़ा था लंबी जद्दोजहद के बाद किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह-टकोली बाईपास का बंद पड़ा कार्य 4 नवंबर यानी सोमवार से शुरू होगा। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना का कार्य करीब छह महीने से ठप था। अब सोमवार से डयोड और खोतीनाला टनल का काम भी रफ्तार पकड़ेगा। प्रोजेक्ट का काम मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ठेकेदारों व कंपनी प्रबंधन के बीच बकाया राशि को…

Read More

हिमाचल के बिलासपुर एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट आईसीयू शुरू, पीजीआई के चक्कर लगाने से मरीज़ो को मिलेगी बड़ी राहत

हिमाचल के बिलासपुर एम्स  में किडनी ट्रांसप्लांट आईसीयू शुरू, पीजीआई के चक्कर लगाने से मरीज़ो को मिलेगी बड़ी राहत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में किडनी प्रत्यारोपण के लिए आईसीयू की तीन बिस्तरों की सुविधा शुरू हो गई है। दो करोड़ की लागत से एम्स में इस आईसीयू को शुरू किया गया। अब इन रोगियों को इन सेवाओं के लिए प्रदेश के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने गत सप्ताह इस सुविधा का शुभारंभ वर्चुअल किया है। इसके शुरू होने से रोगियों को पीजीआई के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विशेष रूप से एम्स बिलासपुर में मिलने वाली किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा से हर साल 100-150 रोगियों को लाभ…

Read More

सुक्खू सरकार में जल्द हो सकती है एक मंत्री की ताजपोशी, कई विधायकों के अरमान जागने हुए शुरू

सुक्खू सरकार में जल्द हो सकती है एक मंत्री की ताजपोशी, कई विधायकों के अरमान जागने हुए शुरू

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इससे कांग्रेस विधायकों में एक बार फिर मंत्री बनने की हसरत जाग गई है। इन दिनों राज्य मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए कुछ विधायक सक्रिय बताए जा रहे हैं। रिक्त चल रहे एक पद को भरने के लिए एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन सकती है। क्वार दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया के एक सवाल पर कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे एक पद को भरने के लिए…

Read More

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में प्रदूषण पहुंचा खतरनाक लेवल तक

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में प्रदूषण पहुंचा खतरनाक लेवल तक

दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद शुक्रवार को दिल्ली से हिमाचल प्रदेश तक हवा की सेहत बेहद खराब रही। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध भी बेअसर रहा। दिल्ली में 362 एक्यूआई के साथ हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। यह बीते तीन वर्षों में दिल्ली के लिए सबसे प्रदूषित दिवाली थी। यही नहीं, दिल्ली शुक्रवार को विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर रही। हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ से लेकर पहाड़ों की रानी शिमला तक प्रदूषण बढ़ गया है। बद्दी में…

Read More

हिमाचल के मौसम में देखा गया बहुत बड़ा परिवर्तन, 40 साल बाद कल्पा में दर्ज हुई रिकॉर्ड गर्मी

हिमाचल के मौसम में देखा गया बहुत बड़ा परिवर्तन, 40 साल बाद कल्पा में दर्ज हुई रिकॉर्ड गर्मी

मौसम में आए बदलाव से सर्दियों में भी पहाड़ तपने लगे हैं। पहली नवंबर को मौसम में रिकॉर्ड गर्माहट दर्ज की गई। शुक्रवार को कल्पा में 40, चंबा 14, शिमला 8 और कांगड़ा, सोलन व मनाली में 4 साल बाद नवंबर में सबसे अधिक तापमान रहा।  कल्पा में 1984 में 24.5 अधिकतम तापमान रहा था। अब शुक्रवार को यहां पारा 23.6 डिग्री दर्ज हुआ। चंबा में 2010 के बाद 30 डिग्री और शिमला में 2016 के बाद अब 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंचा है। नवंबर के पहले दिन चढ़ते पारे…

Read More