मुख्यमंत्री ने राज्य वित्तायोग अध्यक्ष नन्द लाल का कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री ने राज्य वित्तायोग अध्यक्ष नन्द लाल का कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नन्द लाल का कुशल-क्षेम जाना। नन्द लाल अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने इसके उपरान्त अस्पताल में दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नवनिर्मित ट्रॉमा वार्ड में मरीजों से बातचीत करते हुए उन्हें उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सकों व नर्सों से मिल रहे स्वास्थ्य उपचार एवं परामर्श के बारे…

Read More

प्रदेश में स्थित अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी होगी पेपरलेस, कार्य में रहेगी तेज़ी और पारदर्शिता

प्रदेश में स्थित अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी होगी पेपरलेस, कार्य में रहेगी तेज़ी और पारदर्शिता

अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक पूरी तरह से पेपरलेस होगा। इससे तुरंत हर चीज मिलेगी और कार्य में भी पारदर्शिता रहेगी। विश्वविद्यालय कार्यालय 50 से 60 फीसदी पेपरलेस हो गया है। पेपरलेस होने से स्टाफ, प्रशिक्षुओं और अन्य की भी कई तरह की दिक्कतें दूर होंगी। वर्तमान समय में काउंसलिंग से जुड़ी सभी तरह की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। यह पहाड़ी राज्य हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि है। यहां एक छोर से दूसरे छोर तक एक दिन में पहुंचना संभव नहीं है। ऑनलाइन प्रक्रिया से उम्मीदवार घर…

Read More

सरकार ने आपदा में खर्च हुई राशि का उपायुक्तों से माँगा ब्यौरा

सरकार ने आपदा में खर्च हुई राशि का उपायुक्तों से माँगा ब्यौरा

हिमाचल में आपदा राहत राशि कहां खर्च की गई, इसको लेकर सरकार ने सभी उपायुक्तों से रिपोर्ट तलब की है। कई जगह राहत राशि का सही उपयोग नहीं होने की शिकायतें मिलने पर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। जिस काम के लिए राशि जारी की गई है, क्या मौके पर काम हुआ है या नहीं? इसकी रिपोर्ट सरकार ने डीसी से मांगी है। हाल ही में सचिवालय में डीसी और एसपी के साथ बैठक में भी राशि के दुरुपयोग का मामला उठा था। इस पर मुख्यमंत्री ने डीसी से रिपोर्ट…

Read More

हिमाचल में निवेशक 6000 करोड़ से स्थापित करेंगे 24 उद्योग, युवाओ को मिलेंगे रोज़गार के अवसर

हिमाचल में निवेशक 6000 करोड़ से स्थापित करेंगे 24 उद्योग, युवाओ को मिलेंगे रोज़गार के अवसर

हिमाचल में निवेशकों ने 24 नए उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग के पास आवेदन किया है। कई बड़े औद्योगिक घराने करीब 600 करोड़ रुपये का निवेश कर यहां अपने उद्योग लगाएंगे। इन उद्योगों में प्रदेश के करीब 1,200 लोगों को रोजगार मिलेगा।  राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण (सिंगल विंडो) की बैठक में निवेशकों के आवेदनों को मंजूरी मिलेगी। जिन नए उद्याेगों के लिए आवेदन आए हैं उनमें फार्मा, पैकेजिंग, फूड और हेल्थकेयर से संबंधित उद्योग शामिल हैं। सिंगल विंडो की बैठक मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में…

Read More

प्रदेश के मौसम में हुआ परिवर्तन, तापमान 5 डिग्री गिरा, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

प्रदेश के मौसम में हुआ परिवर्तन, तापमान 5 डिग्री गिरा, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जिला सिरमौर के धौलाकुआं में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंडी और बिलासपुर जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आने के आसार…

Read More

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हीरोइन सहित पकड़ा 40 लाख कैश, आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हीरोइन सहित पकड़ा 40 लाख कैश, आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने एक निजी वोल्वो बस से नशीले पदार्थों सहित 40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने गमरू निवासी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नौ ग्राम हेरोइन और एक ग्राम अफीम सहित 40 लाख रुपये का कैश बरामद जानकारी के अनुसार एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एचआरटीसी वर्कशॉप कैंट रोड के पास निजी वोल्वो बस से दो लोग कुछ बक्से उतार रहे थे। पुलिस ने जब लोगों से बक्से…

Read More

पंचायती राज एक्ट बदलने पर विचार करे प्रदेश सरकार : हाईकोर्ट

पंचायती राज एक्ट बदलने पर विचार करे प्रदेश सरकार : हाईकोर्ट

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार को पंचायतों के 30 साल पुराने पंचायती राज कानून को बदलने पर विचार करने को कहा है। अदालत ने कहा कि ग्राम पंचायतों के लिए नए नियम बनाए जाएं। पंचायतों में ठोस कचरा व प्लास्टिक के निस्तारण के लिए सरकार नियम बनाए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने बुधवार को राज्य सरकार को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रधान, उपप्रधान, सदस्यों और अन्य अधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित की…

Read More

प्रदेश में महिलाओ में स्तन कैंसर और पुरुषो में फेफड़ो के कैंसर के मामलो में हो रही बढ़ोतरी

प्रदेश में महिलाओ में स्तन कैंसर और पुरुषो में फेफड़ो के कैंसर के मामलो में हो रही बढ़ोतरी

हिमाचल की महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर में कमी आई है, जबकि स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। खानपान सही न होना और ज्यादा उम्र होने पर शादी करने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक हो रहा है। वहीं, पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर के मामले ज्यादा आ रहे हैं। शराब के साथ-साथ धूम्रपान करने से पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर ज्यादा हो रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में हर साल औसतन 150 से ज्यादा मामले महिलाओं में स्तन…

Read More

हिमाचल में 25 से 55 वर्ष की आयु के लोग हो रहे है आंतो में टीबी संक्रमण के शिकार, शोध में हुआ खुलासा

हिमाचल में 25 से 55 वर्ष की आयु के लोग हो रहे है आंतो में टीबी संक्रमण के शिकार, शोध में हुआ खुलासा

हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग आंतों के टीबी की चपेट में आ रहे हैं। यह खुलासा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के शोध में हुआ है। शोध में यह भी सामने आया है कि आंत के टीबी की जद्द में आए मरीजों में शुरूआत में सटीक लक्षण न होने, रोग की पहचान न होने की वजह से बीमारी के लक्षणों का अनुभव 6 माह से लेकर 2 साल तक किया गया। गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृज शर्मा, एसोसिएट प्रो. राजेश शर्मा,…

Read More

सीएम सुक्खू पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जुबानी हमला, गारंटी के नाम पर जनता से धोखा

सीएम सुक्खू पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जुबानी हमला, गारंटी के नाम पर जनता से धोखा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने गोबर खरीदने की गारंटी दी थी। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी छोटे बड़े नेताओं ने प्रदेश में हर मंच से कहा था कि सरकार बनने के बाद किसानों से वह दो रुपए किलों के हिसाब से गोबर खरीदेंगे और अब दो साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद सरकार कह रही है कि वह गोबर नहीं कंपोस्ट खरीदेगी। क्या सरकार में बैठे मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य लोगों को गोबर और कंपोस्ट के बीच का…

Read More