हिमाचल हुआ पर्यटकों से गुलज़ार, 70 फीसदी तक पहुंची होटलो की ऑक्यूपेंसी

हिमाचल हुआ पर्यटकों से गुलज़ार, 70 फीसदी तक पहुंची होटलो की ऑक्यूपेंसी

वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों का मेला लग गया है। तीन दिन में मनाली में 3,500 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक वोल्वो बसों और टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटक सैर सपाटे को आए। होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। क्रिसमस और नववर्ष पर मनाली में पर्यटकों की और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इस वीकेंड मनाली में पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक पर्यटक पहुंचे। पिछले सप्ताह लगभग 3,000 पर्यटक वाहन मनाली आए थे।…

Read More

केंद्र सरकार ने चीन सीमा के पास अतिक्रमण को लेकर राज्य सरकार को भेजा कार्रवाई के लिए पत्र

केंद्र सरकार ने चीन सीमा के पास अतिक्रमण को लेकर राज्य सरकार को भेजा कार्रवाई के लिए पत्र

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे पर चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों तक अतिक्रमण पर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय के संयुक्त सचिव विनय कुमार ने इस संबंध में एक पत्र मुख्य सचिव को भेजा है। इसे सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक को भी भेजा है। इसमें राज्य लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं पर भी अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी डालने को कहा गया है। केवल एनएच अथॉरिटी ही इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी। अतिक्रमण हटाने के लिए केंद्र…

Read More

कोयले की अंगेठी ने ली तीन कारपेंटरों की जान, सतर्कता बरते सुरक्षित रहे

कोयले की अंगेठी ने ली तीन कारपेंटरों की जान, सतर्कता बरते सुरक्षित रहे

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की ग्राम पंचायत अंहेच के रिहूं गांव में तीन युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों कारपेंटर का काम करते थे। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कोयले की अंगीठी से गैस लगना बताया जा रहा है। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।युवकों की पहचान अरबाज, सुरेश और सूरज के रूप में हुई है। अरबाज और सुरेश उत्तरप्रदेश के बांस गांव (रामपुर)…

Read More

वॉल्वो बस और कार में हुई भयंकर भिंडत, तीन लोग गंम्भीर रूप से घायल

वॉल्वो बस और कार में हुई भयंकर भिंडत, तीन लोग गंम्भीर रूप से घायल

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत जमानाबाद-इच्छी चौक पर एक कार और वोल्वो बस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने विपरीत दिशा में बस को टक्कर मारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। तीनों कार सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकल गया और उसके बाद उपचार के लिए टांडा हॉस्पिटल भेजा गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है। बस धर्मशाला से दिल्ली जा…

Read More

दिव्यांग कोटे से जेबीटी के भरे जाएंगे 187 पद, जानिए नया कॉउन्सिलिंग शेड्यूल

दिव्यांग कोटे से जेबीटी के भरे जाएंगे 187 पद, जानिए नया कॉउन्सिलिंग शेड्यूल

हिमाचल में दिव्यांग कोटे के जेबीटी के 187 पद भरने के लिए काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पदों को भरने के लिए अब काउंसलिंग छह जनवरी से होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक चार-चार जिलों के तीन समूह बनाकर छह से आठ जनवरी तक काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला में होगी। बीएड के साथ अब डीएलएड करने वाले भी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। टेट पास ही काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं।…

Read More

प्रदेश सरकार नई पंचायतो का गठन करने से पूर्व पंचायतीराज विभाग में करेगी रिक्त पदों पर भर्ती

प्रदेश सरकार नई पंचायतो का गठन करने से पूर्व पंचायतीराज विभाग में करेगी रिक्त पदों पर भर्ती

हिमाचल में नई पंचायतों के गठन से पहले पंचायतीराज विभाग में 2,500 कर्मियों की भर्ती होगी। प्रदेश में 2020 में बनाई गई 412 पंचायतों में अब तक पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के अलावा चौकीदार तक के पद रिक्त चल रहे हैं।मीडिया दवारा जनहित में उठाए गए सवालों से जाएगी सरकार ।  नई पंचायतें बनाने की तैयारी; 412 पंचायतों में न सचिव, न तकनीकी सहायक, मीडिया हैडलाइन के बाद सरकार ने नई पंचायतें बनाने से पहले कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला किया है। पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक,…

Read More

हिमाचल में अडानी को कोल्ड स्टोर देने से बागवानों की बिगड़ी स्थिति, अब रो रहे है बागवान : प्रियंका गाँधी

हिमाचल में अडानी को कोल्ड स्टोर देने से बागवानों की बिगड़ी स्थिति, अब रो रहे है बागवान : प्रियंका गाँधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने पहले भाषण में हिमाचल के हितों की पैरवी की। प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी को कोल्ड स्टोर देने से हिमाचल के बागवान रो रहे हैं। केंद्र सरकार पर कथित तौर पर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का उन्होंने आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है। आज की सरकार ने सारे कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाया जा रहा है…

Read More

निक्षय अभियान के तहत समारोह का हुआ आयोजन, सीएम ने झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना

निक्षय अभियान के तहत समारोह का हुआ आयोजन, सीएम ने झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को ‘निक्षय अभियान’ के तहत आयोजित समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की।  इस दाैरान सीएम ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन से तपेदिक की जांच भी करवाई। इस अभियान के लिए समर्पित एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा और हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कारगर साबित होगा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभिक आयु से ही बच्चों को जागरूक करने…

Read More

बागवानी मंत्री ने सीएसआर के तहत विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की

बागवानी मंत्री ने सीएसआर के तहत विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विद्युत कंपनियों शोरंग, जेएसडब्ल्यू और सतलुज जल विद्युत निगम के अधिकरियों के साथ समीक्षा बैठक की। जगत सिंह नेगी ने बैठक में कंपनियों को सीएसआर के तहत मिलने वाले वार्षिक बजट की राशि की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने शोरंग कंपनी को छोटा खंभा में विद्यालय के मैदान का निर्माण करने के निर्देश भी दिए । जगत सिंह नेगी…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण पहल

ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण पहल

ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य भर में निर्दिष्ट ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के साथ एक महत्त्वपूर्ण साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य इको-सेंसिटिव व ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा अलगाव, रीसाइक्लिंग और इको-फ्रेंडली निपटान के लिए बेहतर प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग और गैर सरकारी संगठन हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के बीच आज यहां औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। हीलिंग हिमालय फाउंडेशन पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत निरंतर…

Read More