राजधानी शिमला, कुफरी और डलहौजी में हिमपात के साथ हिमाचल के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार को पहाड़ों की रानी समेत शिमला, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति जिलों के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 30 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। मनाली के धुंधी में 1000 से ज्यादा पर्यटक वाहन फंस गए हैं। राजधानी से अपर शिमला, मनाली से लाहौल और कुल्लू से आनी का सड़क संपर्क कट गया है। शिमला शहर में दिसंबर के दौरान पिछले नौ…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
भर्ती और सेवा विधेयक 2024’ को लेकर कर्मचारी भड़क गए, बोले पहले कर्मचारियों से वार्ता करे सरकार
प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में पारित ‘सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा की शर्तें विधेयक 2024’ को लेकर कर्मचारी भड़क गए हैं। कर्मचारियों ने इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस विधेयक को लाने की आवश्यकता ही नहीं थी। विधेयक में कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। विधेयक में ऐसा प्रावधान न हो जिससे कर्मचारियों की सेवा और सुरक्षा को नुकसान न पहुंचे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि विधेयक को लागू करने से…
Read Moreकांग्रेस विधायक को चर्चा का समय न देने से नाराज़ विधायक वेल में बैठे, भाजपा ने चुटकी लेते ही किया उनका समर्थन
सदन में शुक्रवार को गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को चर्चा का मौका नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए। इससे खफा विधायक कालिया सदन के अंदर वेल में जाकर बैठ गए। कालिया चर्चा में हिस्सा लेने के लिए समय मांग रहे थे। उनके वेल में बैठते ही भाजपा विधायक भी उनके समर्थन में उतर आए और सदन के पटल को थपथपाने लगे। कांग्रेस के अन्य विधायकों ने राकेश कालिया को मनाया और उन्हें वेल से बाहर लाकर अपनी सीट पर बिठाया। इसके बाद विस अध्यक्ष ने उन्हें चर्चा…
Read Moreजिओ टैगिंग के माध्यम से पात्र लोगो का ही चयन होगा पीएम आवास योजना में : मंत्री अनिरुद्ध सिंह
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जियो टैगिंग में पात्र मिले लोगों का ही प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन हो सकेगा। हिमाचल प्रदेश को इस योजना में कोई विशेष पैकेज नहीं मिला है। वर्ष 2018 में पहला सर्वे हुआ था। कुछ समय पूर्व भी सर्वे हुआ है। जो अब पात्रता पूरी नहीं करते, उनकी धनराशि कहीं और शिफ्ट नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के चलते पैसा लैप्स हो जाएगा। शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, पवन काजल, हंसराज…
Read Moreनियमित कर्मचारियों की तर्ज़ पर अनुबंध आधार वालो को नहीं मिलेंगे लाभ, जानिए पूरी रिपोर्ट
हिमाचल विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के कड़े विरोध और तीखी नोकझोंक के बीच हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक, पंचायती राज संशोधन विधेयक और पुलिस अधिनियम में संशोधन विधेयक समेत चार विधेयक पारित किए गए। वहीं, भूजोत अधिकतम सीमा संशोधन विधेयक पारित होते ही अब भोटा अस्पताल की 30 एकड़ जमीन हस्तांतरित हो सकेगी। अनुबंध कर्मियों के विधेयक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रुटि को दुरुस्त किया गया है। अनुबंध वालों को नियमित कर्मचारियों के समान मानने से सरकार पर बोझ पड़ेगा और इससे वरिष्ठता…
Read Moreसुख सम्मान निधि योजना में अपात्र महिला से सरकार ने वापस लिए 4500 रुपये, मंत्री दिया स्पष्टीकरण
हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है। विधानसभा सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने लिखित में यह जानकारी दी। कहा कि इस महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा पेंशन मिल रही है। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, जीतराम कटवाल, विपिन सिंह परमार और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से यह सवाल पूछा गया था। शांडिल ने बताया कि…
Read Moreशिक्षा विभाग ने दिया निर्देश, छात्रों की स्कूलों में 31 दिसंबर तक उपस्थिति रहेगी अनिवार्य
हिमाचल प्रदेश में विंटर क्लोजिंग स्कूल 31 दिसंबर को ही बंद होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक हर हाल में स्कूल आना होगा। जहां परीक्षाएं खत्म हो गई हैं वहां स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिन स्कूलों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं और परीक्षाओं के बीच में एक दो दिन का गैप है वहां बच्चों को स्कूल आना होगा। शिक्षक स्कूल में ही बच्चों की तैयारियां करवाएंगे। इसके अलावा जिन स्कूलों में परीक्षाएं…
Read Moreप्रदेश में गोसदन के नाम से करोडो का बजट उड़ाया, कोर्ट ने पाया सरकार के पास न डीपीआर न कोई रिकॉर्ड, गौवंश की स्थिति अति दयनीय
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने गोसदनों पर करोड़ों रुपये खर्चे करने के बाद भी पशुओं की दयनीय स्थिति पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत में इस मामले को लेकर तीन अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर हुई हैं। अदालत ने सोमवार को पशुओं की गंभीर हालात पर संज्ञान लेते हुए कहा कि गोसदनों के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट देने के बाद भी पशुओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अदालत में सरकार और विजिलेंस की ओर से गोसदन के लिए जारी बजट पर अपनी-अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश की। पशुपालन के…
Read Moreपुलिस मुख्यालय में एसपी इल्मा अफ़रोज़ ने की रिपोर्ट, लम्बे अवकाश के बाद आज ज्वाइन कर सकती है ड्यूटी
बद्दी की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज लंबे अवकाश के बाद मंगलवार को बद्दी में ड्यूटी ज्वाइन कर सकती हैं। एसपी अफरोज ने सोमवार को शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट की। हालांकि, उनके छुट्टी पर जाने से सरकार ने विनोद धीमान को कार्यकारी पुलिस अधीक्षक लगाया है। जानकारी के अनुसार बीते 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक शिमला गईं थीं। वहां से उसी दिन वापस बद्दी पहुंचीं और अपने गांव मुरादाबाद के कुरंदकी में मां के साथ चली गईं थीं। उन्होंने अपना बद्दी स्थित आवास भी खाली कर दिया था। उसके…
Read Moreसुक्खू सरकार ने ग्रेड -1 और ग्रेड -2 अधिकारीयों की बिजली सब्सिडी बंद करने का लिया फैसला
हिमाचल में एक जनवरी से ग्रेड एक और दो अधिकारियों को बिजली सब्सिडी नहीं मिलेगी। इन उपभोक्ताओं को पूरी दरों के हिसाब से बिल चुकाना होगा। यह फैसला सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बोर्ड की कार्यप्रणाली में नवोन्मेषी उपायों का समावेश करने के निर्देश दिए। बोर्ड की मजबूती के लिए 100 करोड़ का अतिरिक्त कॉर्पस फंड भी प्रदान करने का फैसला लिया। सीएम ने कहा कि बोर्ड की वित्तीय स्थिति…
Read More