प्रदेश भाजपा को शीघ्र मिलने वाला है नया अध्यक्ष, इन चहरो पर किया जा रहा है विचार- विमर्श

प्रदेश भाजपा को शीघ्र मिलने वाला है नया अध्यक्ष, इन चहरो पर किया जा रहा है विचार- विमर्श

हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष 10 दिन में तय हो जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। शुक्रवार को जितेंद्र सिंह ने राजधानी शिमला में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नब्ज को टटोला। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ पहुंचने के बाद जितेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अलग-अलग बात की। कार्यक्रम के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और सांसद सिकंदर कुमार…

Read More

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों ने एक महीने में दूसरी बार बढ़ाए दाम, जनता पर महंगाई का असर, सरकार देख रही तमाशा

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों ने एक महीने में दूसरी बार बढ़ाए दाम, जनता पर महंगाई का असर, सरकार देख रही तमाशा

हिमाचल में सीमेंट के दामों में एक बार फिर पांच रुपये की वृद्धि हो गई है। सीमेंट कंपनियों ने एक महीने के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। प्रमुख सीमेंट कंपनियां अंबुजा, एसीसी और अल्ट्राटेक ने प्रति बैग पांच रुपये कीमतें बढ़ा दीं। इससे भवन निर्माण कर रहे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर में एसीसी सीमेंट की फैक्ट्री होने के बावजूद यहां सीमेंट अन्य जिलों के मुकाबले महंगा बिक रहा है। एसीसी सीमेंट विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि ऊना और हमीरपुर…

Read More

हिमाचल में बर्फ़बारी से पर्यटकों की बढ़ी तादाद , जानिए कहाँ पहुँच रहे है सबसे जयादा सैलानी ?

हिमाचल में बर्फ़बारी से पर्यटकों की बढ़ी तादाद , जानिए कहाँ पहुँच रहे है सबसे जयादा सैलानी ?

बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। नए साल के जश्न के बाद बर्फबारी से लगातार सैलानियों के हिमाचल पहुंचने का क्रम जारी है। वीरवार को हुई बर्फबारी के बाद आगामी दिनों में भी हिमपात का पूर्वानुमान है। 26 जनवरी की छुट्टी के लिए सैलानियों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी के अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए सैलानी अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बर्फबारी के बाद इस वीकेंड पर भी भारी संख्या में सैलानियों के हिमाचल का रुख करने की उम्मीद…

Read More

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोन स्कैम की विजिलेंस ने तेज़ की जाँच, आरोपियों की बढ़ेगी मुश्किलें

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोन स्कैम की विजिलेंस ने तेज़ की जाँच, आरोपियों की बढ़ेगी मुश्किलें

20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भले आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा हो, लेकिन विजिलेंस उसके खिलाफ दस्तावेज तैयार कर रहा है। बैंक अधिकारियों से पूछताछ में बात सामने आई है कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस की ओर से दर्ज मामले की जानकारी नाबार्ड, इनकम टैक्स, आरबीआई को दे दी गई है। आरोपी की हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में कहां-कहां संपत्तियां हैं, विजिलेंस ने इसका रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। विजिलेंस ने सोमवार को बैंक…

Read More

ऊना से महाकुम्भ के लिए कल रवाना होगी विशेष ट्रेन, ऐसी और स्लीपर कोच फुल, जानिए पूरी रिपोर्ट

ऊना से महाकुम्भ के लिए कल रवाना होगी विशेष ट्रेन, ऐसी और स्लीपर कोच फुल, जानिए पूरी रिपोर्ट

प्रयागराज महाकुंभ के लिए शुक्रवार से ऊना से विशेष ट्रेन चलेगी। महाकुंभ जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आठ दिन में ही एसी थ्री टियर और स्लीपर के पांच कोच पैक हो गए हैं। 23 फरवरी तक छह ट्रेनों के इन डिब्बों में वेटिंग चल रही है। अप और डाउन दोनों ओर के डिब्बे पैक हो गए हैं। अब टिकट कन्फर्म करने के लिए लोग वेटिंग में हैं। इन डिब्बों में 17, 20, 25 वेटिंग है। ऊना रेलवे स्टेशन में टिकट बुक करवाने पहुंच रहे यात्री…

Read More

हिमाचल के पहाड़ो पर बर्फ़बारी से पर्यटक हुए गदगद, किसान बागवानों में भी ख़ुशी की लहर

हिमाचल के पहाड़ो पर बर्फ़बारी से पर्यटक हुए गदगद, किसान बागवानों में भी ख़ुशी की लहर

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य के कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, मंडी, शिमला, किन्नाैर, कांगड़ा व सिरमाैर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीती रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। ताजा बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। शिमला शहर में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। धर्मशाला में बारिश हो रही है। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 21 जनवरी…

Read More

पेयजल घोटाले के निलंबित बेशर्म अधिकारी बोले गलती से बाबुओ ने लिख दिए बाइक और कार के नंबर

पेयजल घोटाले के निलंबित बेशर्म अधिकारी बोले गलती से बाबुओ ने लिख दिए बाइक और कार के नंबर

शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के गड़बड़झाला में विजिलेंस ने निलंबित चल रहे अफसरों से सात घंटे तक पूछताछ की। इसमें सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर के बयान दर्ज किए गए। मामले में लगातार शिकंजा कसने पर अफसरों के बोल बदलने लगे हैं। पूछताछ में इन्होंने कहा कि एंट्री के समय कार्यालय के बाबू ने गलती से टैंकर की जगह मोटरसाइकिल और कारों के नंबर लिख दिए। अफसर अपनी डायरी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पानी की नियमित सप्लाई हुई है। एंट्री…

Read More

हाईकोर्ट ने सरकार की अर्ज़ी की ख़ारिज, आउट सोर्स भर्ती पर नहीं हटी रोक, और जानिए क्या कहा ?

हाईकोर्ट ने सरकार की अर्ज़ी की ख़ारिज, आउट सोर्स भर्ती पर नहीं हटी रोक, और जानिए क्या कहा ?

हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स पर कोई भर्तियां नहीं होंगी। हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार की दरख्वास्त खारिज कर आउटसोर्स भर्तियों पर लगी रोक को जारी रखा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने कहा कि सरकार की यह पॉलिसी संविधान के अनुच्छेद -16 की अवहेलना है। इसके तहत सिर्फ शोषण किया जा रहा है और इससे समाज के सभी वर्गों को बराबरी का मौका नहीं दिया जा रहा। खंडपीठ ने कहा कि आउटसोर्स नीति सीमांत है। सरकार आउटसोर्स के बजाय स्थायी नौकरियों का प्रावधान करे,…

Read More

देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, चपरासी के चार पदों के लिए चार हज़ार आवेदन, एमए पास बेरोज़गारो लाइन में

देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, चपरासी के चार पदों के लिए चार हज़ार आवेदन, एमए पास बेरोज़गारो लाइन में

हिमाचल प्रदेश में एमए पास युवा भी भी चपरासी बनने को तैयार हैं। राज्य लोक सेवा आयोग में चतुर्थ श्रेणी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर छंटनी करेगा। इसमें दसवीं कक्षा में 80 से 85 फीसदी से ज्यादा नंबर वाले भी आवेदक हैं। जबकि उनमें से कई आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता तो एमए भी है और इनके इस परीक्षा में भी अच्छे अंक…

Read More

देश में एचएमपीवी वायरस के मामले आने के बाद हिमाचल सतर्क, बाहर से आने वालो पर रहेगी नज़र

देश में एचएमपीवी वायरस के मामले आने के बाद हिमाचल सतर्क, बाहर से आने वालो पर रहेगी नज़र

हयूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के देश में मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सरकार के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और कफ के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने को कहा है। साथ ही विशेष लैब शुरू करने की तैयारी है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर अन्य टेस्ट होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है। बाहरी राज्यों से…

Read More