मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्मदिवस की बधाई

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्मदिवस की बधाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर, लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों ने दूरभाष से राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं।…

Read More

आबकारी विभाग द्वारा राजस्व एकत्रिकरण में 19 प्रतिशत की वृद्धि

आबकारी विभाग द्वारा राजस्व एकत्रिकरण में 19 प्रतिशत की वृद्धि

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5130 करोड़ रुपये के राजस्व एकत्रित करने के लक्ष्य को पार कर इस अवधि के दौरान 19 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5343 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो 2021-22 की तुलना में 846 करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष जीएसटी संग्रह में यह शानदार वृद्धि विभाग द्वारा कड़ी सर्तकता और कर अधिकारियों की कार्यकुशलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रिर्टन फाईलिंग में सुधार हुआ है। इसके…

Read More

शिमला-मटौर फोरलेन सड़क परियोजना को मूर्त रूप प्रदान करने में रंगलाए वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयास

शिमला-मटौर फोरलेन सड़क परियोजना को मूर्त रूप प्रदान करने में रंगलाए वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयास

हिमाचल की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियां इसे सड़क संपर्क की दृष्टि से एक चुनौतीपूर्ण राज्य बनाती हैं। राज्य में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने को वर्तमान प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। मौजूदा सड़क अधोसंरचना को विकसित कर इस पहाड़ी राज्य की जीवन रेखाओं को जीवंत एवं सुगम्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार समयबद्ध एवं तेजी से कार्य कर रही है। राजधानी शिमला को प्रदेश केछः प्रमुख जिलों से जोड़ने वाली शिमला-मटौर फोरलेन सड़क परियोजना को साकार रूप प्रदान करने के लिए वर्षों से प्रयास किए जाते रहे…

Read More

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का किया जा रहा अध्ययन: मुख्यमंत्री

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का किया जा रहा अध्ययन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम के नेतृत्व में ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीए स्टोर स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए हैं,…

Read More

बैंक से 224 अधिवक्ताओं की सेवाएं समाप्त, बढ़ रहा था आर्थिक बोझ नहीं मिल रहे थे संतोषजनक परिणाम : पठानिया

बैंक से 224 अधिवक्ताओं की सेवाएं समाप्त, बढ़ रहा था आर्थिक बोझ नहीं मिल रहे थे संतोषजनक परिणाम

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने वित्तीय घाटे के चलते 224 अधिवक्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह जानकारी केसीसी बैंक के नवनियुक्ति चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने दी है।   शुक्रवार को हमीरपुर मे विशेष बातचीत में पठानिया ने कहा कि इन अधिवक्ताओं की सेवाओं पर बैंक प्रबंधन काफी मोटी रकम खर्च कर चुका है। लेकिन, इसके बदले में संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आए। बीते दिन आयोजित बीओजी की बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछेक अधिवक्ताओं ने ही सही काम किया, जबकि शेष की प्रोग्रेस सही नहीं…

Read More

टोल बैरियरों पर बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा

टोल बैरियरों पर  बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा

बाहरी राज्यों के वाहनों का हिमाचल प्रदेश में टोल बैरियरों पर 24 घंटे का प्रवेश शुल्क 10 से 50 रुपये तक बढ़ गया। बढ़ी हुईं दरें शनिवार से लागू हो जाएंगी। बाहरी राज्यों के नंबर वाले भारी मालवाहक वाहनों को अब 450 रुपये की जगह 500 रुपये, 6 से 12 सीट यात्री वाहनों को 80 और 12 सीट से अधिक को 140 रुपये देने होंगे। निजी वाहन चालकों को 40 के बजाय 50 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। प्रदेश के तहत आने वाले 55 टोल बैरियरों के लिए कर एवं आबकारी…

Read More

कामगारों का अंशदान जमा नहीं करने पर 1,500 उद्योगों से मांगा जवाब

कामगारों का अंशदान जमा नहीं करने पर 1,500 उद्योगों से मांगा जवाब

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने प्रदेश के 1,500 उद्योगों को अंशदान जमा न करवाने पर नोटिस जारी किए हैं। संचालकों से जवाब मांगा है कि किस कारण उन्होंने अंशदान जमा नहीं करवाया है। प्रदेश में 2113 उद्योग फरवरी में डिफाल्टर हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 11,000 से अधिक उद्योग पंजीकृत हैं। जिस कंपनी में दस या इससे अधिक कामगार होते हैं, उस कंपनी को निगम के तहत अपने कामगारों को पंजीकृत करना होता है। कामगार के वेतन का .75 और कंपनी की ओर से 3.25 फीसदी कामगार के वेतन…

Read More

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को ‘डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य’ का सराहना पुरस्कार

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को ‘डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य’ का सराहना पुरस्कार

प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग को नई दिल्ली में आयोजित कम्प्यूटर सोसाईटी ऑफ इंडिया के विशेष रूचि समूह कार्यक्रम में ‘डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य’ का सराहना पुरस्कार प्रदान किया गया है। विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजीव शर्मा ने विशेष कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य में आईटी और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा शुरू की गई पहल के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। डिजिटल उपकरणों के उपयोग से शासन को बेहतर और…

Read More

पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास

पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास

शिमला के मशोबरा के समीप स्थित 173 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास 23 अप्रैल, 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अप्रैल माह में शिमला प्रवास पर आ रही हैं और इस दौरान वह अधिकारिक रूप सेे इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव, डॉ. राकेश गुप्ता ने आज मशोबरा में इस संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क…

Read More

मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में 45.68 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले पहले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी। इसमें 21 करोड़ रुपये की पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) सीटी मशीन, 9 करोड़ रुपये स्पैक्ट सीटी मशीन के लिए तथा 15.68 करोड़ रुपये की राशि निर्माण कार्यों के लिए शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मरीजों को पीईटी स्कैन के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश…

Read More