भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया के मॉडल टाउन स्थित आवास पर ईडी ने गुरुवार को छापा मारा था। ईडी की जांच आधी रात के बाद पूरी हुई। टीम भाटिया के घर से एक सीलबंद बॉक्स और एक थैला साथ ले गई है। घर से क्या बरामद हुआ, इस बारे में टीम ने कोई जानकारी नहीं दी। वहीं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि टीम की रूटीन जांच थी। परिवार को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के कोडीन बेस…
Read MoreCategory: Haryana
दस दिनों में लिफ्ट नहीं चली तो 11 वे दिन XEN होगा ससपेंड : मंत्री अनिल विज
हरियाणा के तेज तर्रार मंत्री अनिल विज(गब्बर) अपने तीखे तेवर के लिए जाने जाते हैं। वह काम में जरा सी भी लापरवाही में अधिकारियों की भरी सभा में क्लास लगा देते हैं। यहां तक कि वह ऑन द स्पॉट अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर देते हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज एक बार फिर से अधिकारियों पर भड़क गए। इस बार उनके निशाने पर पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विंग के एक्सईएन थे। विज ने एक्सईएन को साफ शब्दों में सस्पेंड करने की चेतावनी दे डाली। अंबाला के जीटी रोड…
Read Moreदुष्कर्म मामले में पुलिस ने अदालत को सौपी गई रिपोर्ट में मामले को बंद करने की गुज़ारिश की, जानिए कौन है आरोपी ?
हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर अदालत में दायर कर दी है। इसमें पुलिस ने इस मामले को रद्द करने की सिफारिश की है। जांच में महिला की ओर से लगाए आरोपों का कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला है। अब आगामी कार्रवाई अदालत की ओर से की जाएगी। 13 दिसंबर को एक महिला ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने कसौली के एक होटल में…
Read Moreमहाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले से रोज चलेगी बसे : अनिल विज
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। मंत्री विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोजाना हर जिले से बसें चलाने की घोषणा की है। महाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले रोडवेज की रोजाना एक बस जाएगी। प्रदेश में कुल 22 जिले हैं और सभी जिलों से हर दिन एक बस कुंभ मेले के लिए चलेगी। यह बस सेवा पांच फरवरी बुधवार से शुरू हो जाएगी। हरियाणा की राजधानी…
Read Moreआयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों के पैसे नहीं दे रही सरकार, अब मरीजों का इलाज नहीं करेंगे
हरियाणा के निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत आज दोपहर 12 बजे से इलाज नहीं करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा की कार्यकारिणी की देर रात हुई ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया है। इससे पहले, चंडीगढ़ में देर शाम हरियाणा सरकार व आईएमए के प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक में 31 मार्च तक भुगतान किए जाने व इलाज बंद नहीं करने को लेकर सहमति बनी थी। पर अब आईएमए से जुड़े डाॅक्टर पहले बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। आईएमए हरियाणा के निवर्तमान प्रधान डाॅ. अजय महाजन…
Read Moreकिसान पैदल कूच करेंगे शम्भू बॉर्डर से दिल्ली, जानिए क्या है योजना ?
शंभू बार्डर से 21 जनवरी को 101 किसान फिर दिल्ली की तरफ पैदल कूच करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आज यह एलान किया। उन्होंने साफ किया कि कहा जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार झुकेगी नहीं लेकिन किसान जत्थेबंदियां भी अडिग हैं। मोदी सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी लेने के साथ-साथ किसानों व मजदूरों के कर्ज भी माफ कराए जाएंगे। इसके अलावा मजदूरों को नरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार यकीनी बनाने के साथ उन्हें अच्छी दिहाड़ी भी दिलाई जाएगी।…
Read Moreकिसान आंदोलन के समर्थन में उतरी हरयाणा की 102 खाप पंचायते, 29 की बैठक में होगा बड़ा एलान
हरियाणा व पंजाब की सीमा में शंभू-खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतों ने खुलकर साथ आ गई हैं। खापों ने सभी किसान संगठनों को एक मंच पर लेकर आने के लिए जहां अभियान शुरू कर दिया है, वहीं आगामी 29 दिसंबर को हिसार में महापंचायत करने का भी एलान किया है। इसी महापंचायत में आगामी रणनीति बनाई जाएगी और उसका एलान किया जाएगा। हरियाणा की 102 खापों द्वारा बनाई गई 11 सदस्यों की कमेटी ने वीरवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में बैठक…
Read Moreपुलिस कर्मचारी ऑन ड्यूटी नहीं कर सकेंगे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल : डीजीपी
हरियाणा में अब ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपने पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं रख सकेंगे। इससे खाकी की कार्यकुशलता बाधित हो रही है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को अपने पास मोबाइल या इलेक्ट्रानिक उपकरण रखने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। केवल उन्हीं उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिनका सीधा संबंध ड्यूटी से हो। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी प्रावधान है। साथ ही ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी…
Read Moreकिसान आज फिर दिल्ली जाने की करेंगे कोशिश, अम्बाला में इंटरनेट सेवा की बंद, जानिए क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने ?
पंजाब के किसान फरवरी से अपनी मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर पर बैठे हैं। किसान दो बार दिल्ली कूच का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। लाइव अपडेट 11:02 AM, 14-DEC-2024 कोर्ट की बात सुने किसान-अनिल विज किसान विरोध-प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है और कुछ समय मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया है कि किसानों को अपना विरोध प्रदर्शन कुछ समय के लिए टाल…
Read Moreबैंक मैनेजर से हुई 9 .80 लाख की ठगी तो आम खाता धारक कैसे सुरक्षित
सोनीपत में साइबर थाना पुलिस ने मैनेजर का मोबाइल हैक कर खाते से नकदी निकालने के मामले में पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ व चंडीगढ़ के मनीमाजरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकदी, मोबाइल, डेबिट कार्ड, चेक बुक व पासबुक बरामद की है। इस तरह देशभर में 2243 लोगों से 8.31 करोड़ रुपये ठगे जा चुके हैं। वेस्ट रामनगर निवासी बलराज ने 1 नवंबर को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि वह पंजाब नेशनल…
Read More