शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की भेंट

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की भेंट

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। श्री प्रधान ने शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री को हिमाचल आने का न्यौता भी दिया।

Read More

पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के मामले में डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई

पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के मामले में डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई

पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की पुलिस हिरासत पुणे की एक विशेष अदालत ने बढ़ा दी। कोर्ट ने मंगलवार को उसकी हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ा दी। पुणे में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला के निदेशक वैज्ञानिक को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में था। पुलिस हिरासत की समयसीमा खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर उसे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष अदालत) के समक्ष पेश किया गया।…

Read More

बैठक में चार देशो ने बनाई योजना, चीन को चुनौती, डोभाल संभालेंगे मोर्चा

बैठक में चार देशो ने बनाई योजना, चीन को चुनौती, डोभाल संभालेंगे मोर्चा

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी देशों में जल्द भारत की बनाई ट्रेन दौड़ सकती है। इस परियोजना को लेकर अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक भी हुई है। बताया जा रहा है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसी बैठक का हिस्सा बनने के लिए सऊदी अरब गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में डोभाल दक्षिण एशिया में भारतीय उपमहाद्वीप को पश्चिम एशिया से जोड़ने वाले बड़े क्षेत्र में रेलवे, समुद्री और…

Read More

चीनी मिलिट्री सैटेलाइट और यूएवी का मुकाबला कैसे करेंगे बीएसएफ जवान, नहीं बन सकी चार ड्रोन बटालियन

चीनी मिलिट्री सैटेलाइट और यूएवी का मुकाबला कैसे करेंगे बीएसएफ जवान, नहीं बन सकी चार ड्रोन बटालियन

देश में खासतौर पर पंजाब से लगते बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से रोजाना ही कोई न कोई ड्रोन सीमा पार कर रहा है। ये ड्रोन अपने साथ हथियार, गोला-बारूद या ड्रग्स के पैकेट लाते हैं। चीन से लगती सीमा पर भी बड़ी संख्या में ऐसे ड्रोन की उपस्थिति बताई गई है, जिन्हें बिना किसी दूरबीन के देखना संभव नहीं होता। दुश्मन के ड्रोन का मुकाबला करने के लिए करीब तीन-चार साल पहले बीएसएफ में चार ड्रोन बटालियन तैयार करने का प्रपोजल आगे बढ़ा था। इसके तहत दो बटालियन, जम्मू-कश्मीर…

Read More

कोरोना के पिछले 24 घंटे में आए 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार

कोरोना के पिछले 24 घंटे में आए 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार

देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार से तुलना करें तो नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में  51,314 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 4.49 करोड़ केस देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब…

Read More

क्या कहते हैं फॉरेक्स रिजर्व पर RBI के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटा

क्या कहते हैं फॉरेक्स रिजर्व पर RBI के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। बता दें कि अक्तूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑल टाइम हाई 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वैश्विक कारणों से रुपये को टूटने से बचाने के लिए आरबीआई की ओर से अपने मुद्रा भंडार का…

Read More

देश की संप्रभुता खतरे में डालने के मामले में पांच दोषियों को आठ-आठ साल की जेल

Auto Draft

गुवाहाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2011 में पीएलए-सीपीआई (माओवादी) सांठगांठ मामले में भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की आपराधिक साजिश से जुड़े पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है। इन दोषियों को आठ साल कैद की सजा सुनाई है। बता दें, आठ में से तीन आरोपी मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलएएम) और दो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के थे। यह हैं दोषी अदालत ने पीएलएएम के एन दिलीप सिंह उर्फ वांगबा, सेंजम धीरेन सिंह उर्फ एस बाबू सिंह, अर्नोल्ड…

Read More

केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, आप का दावा- घर के बाहर दिखा ड्रोन

केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, आप का दावा- घर के बाहर दिखा ड्रोन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल के घर के बाहर ड्रोन उड़ता दिखा है, जबकि यह नो फ्लाई जोन है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने बताया कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रही है और ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुटी गई है। पिछले साल हुआ था घर पर हमला 30 मार्च 2022 को अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया गया था। इस बात की…

Read More

भारत दौरे पर आएंगे चीनी रक्षामंत्री; राजनाथ सिंह से कर सकते हैं वार्ता

भारत दौरे पर आएंगे चीनी रक्षामंत्री; राजनाथ सिंह से कर सकते हैं वार्ता

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू इस सप्ताह भारत के दौरे पर रहेंगे। चीन ने मंगलवार को उनके भारत दौरे की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अपने बयान में चीन ने कहा कि उसके रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू 27 अप्रैल से एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह भारत दौरे पर रहेंगे। चीन ने यह भी बताया है कि इस दौरान वे अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ भी वार्ता कर सकते हैं। गौरतलब है कि चीनी रक्षामंत्री का यह दौरा ऐसे…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने पौंग बांध विस्थापन मामले में केंद्र, हिमाचल व राजस्थान सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने पौंग बांध विस्थापन मामले में केंद्र, हिमाचल व राजस्थान सरकार को जारी किया नोटिस

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार सहित राजस्थान, हिमाचल सरकार, हाई पावर कमेटी और बीबीएमबी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई 8 मई को निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मनोहर लाल कौंडल और अन्य बनाम राजस्थान सरकार और अन्य के मामले में दलील दी गई है कि पौंग बांध विस्थापित अपने पुनर्वास के लिए पिछले पांच दशक से इंतजार कर रहे हैं। बहुत से…

Read More