मानसून की उतर – पश्चिम भारत से 15 सितम्बर तक विदाई, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

मानसून की उतर – पश्चिम भारत से 15 सितम्बर तक विदाई, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की 15 सितंबर के आसपास से उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू हो जाएगी। आईएमडी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 15 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। 17 सितंबर के आसापस उत्तर-पश्चिम भारत से उसकी वापसी शुरू हो जाती है…

Read More

नेपाल दंगो में फंसे 251 लोग लौटे भारत, 409 लोगो ने सरकार से मांगी मदद

नेपाल दंगो में फंसे  251 लोग लौटे भारत, 409  लोगो ने सरकार से मांगी मदद

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम में शुक्रवार को भी मदद मांगने का सिलसिला जारी रहा। अब तक 409 लोगों ने मदद की गुहार लगाई है हालांकि इनमें से 251 सकुशल वापस आ चुके हैं। बाकी लोगों की मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि कंट्रोल रूम में करीब 30 कॉल आ चुकी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर गुहार लगाने वालों से भी संपर्क कर मदद की जा रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण गृह मंत्रालय और आईबी के अधिकारियों…

Read More

आधार को मुफ्त अपडेट करने की अवधि एक साल बढ़ी, जानिए ऑनलाइन आसान तरीका

आधार को मुफ्त अपडेट करने की अवधि एक साल बढ़ी, जानिए ऑनलाइन आसान तरीका

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को 1 साल के लिए बढ़ा दिया है। नागरिकों को विशिष्ट पहचान संख्या आधार जारी करने वाले संस्था यूआईडीएआई ने दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा 14 जून, 2026 तक बढ़ा दी है। यूआईडीएआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह मुफ्त सेवा माईआधार पोर्टल पर उपलब्ध है। उसने आधार धारकों से उनकी जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता बनाए रखने के लिए विवरण को अपडेट करने का आग्रह किया। पहचान प्रमाण या…

Read More

आईआईटी दिल्ली दुनिया के टॉप 123 संस्थानों में शामिल , जानिए विस्तृत रिपोर्ट

आईआईटी दिल्ली दुनिया के टॉप  123 संस्थानों में शामिल , जानिए विस्तृत रिपोर्ट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी) दुनिया के टॉप 123 संस्थानों में शुमार हो गया है। संस्थान ने दो सालों में 70 पायदान उछाल के साथ लंदन में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 123वां रैंक हासिल किया है। पिछले साल इसे 150वीं रैंक मिली थी। जबकि आईआईटी बॉम्बे को 11 पायदान गिरावट के साथ 129वां रैंक मिला है। एक दशक में भारतीय शिक्षण संस्थानों की हिस्सेदारी 318 फीसदी बढ़ी है। जी-20 देशों की सूची में भारत सबसे आगे है। 46 संस्थानों के प्रदर्शन में सुधार है। रैंकिंग में आठ…

Read More

सुक्खू सरकार के अढ़ाई साल पूरे, मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार , सीएम दिल्ली रवाना

सुक्खू सरकार के अढ़ाई साल पूरे, मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार , सीएम दिल्ली रवाना

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए हैं। सुक्खू कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का कार्यक्रम है। मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन पर भी राहुल से चर्चा करने के बाद फैसला हो सकता है। छह महीने पहले कार्यकाल पूरा होने और एक परिवार एक पद के आधार पर प्रतिभा सिंह को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष…

Read More

विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार सायं दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पठानकोट-मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की अत्यंत आवश्यकता है। इससे लगभग 55 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। यह सड़क एक स्थाई राजमार्ग के रूप में कार्य करेगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस परियोजना…

Read More

आयुष्मान योजना से नहीं जुड़ना चाहते दिल्ली के बड़े अस्पताल, सरकार के कम रेट और देर से भुगतान के है आरोप

आयुष्मान योजना से नहीं जुड़ना चाहते दिल्ली के बड़े अस्पताल, सरकार के कम रेट और देर से भुगतान के है आरोप

दिल्ली में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान योजना) को लागू हुए दो माह का समय पूरा हो गया है। इसके बावजूद अभी तक दिल्ली के बड़े अस्पताल इस योजना के दायरे से बाहर हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में करीब 60 अस्पताल इस योजना के तहत सुविधा दे रहे हैं। इनमें ज्यादातर छोटे व मध्यम स्तर के अस्पताल या नर्सिंग होम शामिल हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी में एक हजार से अधिक निजी अस्पताल व नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकतर अस्पताल व नर्सिंग होम…

Read More

संदीप शाह दिल्ली से शिमला तक संचालित कर रहा था चिट्टे का नेटवर्क, जांच में हुए बड़े खुलासे

संदीप शाह दिल्ली से शिमला तक संचालित कर रहा था चिट्टे का नेटवर्क, जांच में हुए बड़े खुलासे

अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का सरगना संदीप शाह हिमाचल में मादक पदार्थ तस्करी का अभियान चला रहा है। 14 अगस्त, 2024 को सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली निवासी आरोपी रोहित पांडे और सूरज के कब्जे से बरामद 6.380 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मामले की पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस गिरोह में नाइजीरिया, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित जिला शिमला के विभिन्न उपमंडलों के युवा शामिल हैं। आरोपी सूरज और रोहित पांडे ने खुलासा किया था कि संदीप शाह अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त है। वे इस अवैध धंधे…

Read More

एसबीआई बैंक इस वर्ष देगा 18000 बेरोजगारों को नौकरिया

एसबीआई बैंक इस वर्ष देगा 18000 बेरोजगारों को नौकरिया

भारतीय स्टेट बैंक वित्त वर्ष 2025-26 में 18,000 के करीब नई भर्तियां करने जा रहा है। इनमें 13,500 से 14,000 पद क्लर्क और करीब 3000 पद अधिकारी स्तर के होंगे। बैंक के अध्यक्ष सीएस शेट्टी ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश करते हुए मीडिया के सामने यह जानकारी दी। भर्ती में करीब 1600 पद सिस्टम अधिकारियों के होंगे पिछले एक दशक में स्टेट बैंक की ओर से यह सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। शेट्टी ने कहा, हम अपनी तकनीकी दक्षता को भी…

Read More

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज़, संघर्षविराम तोड़ने पर भारतीय सेना ने दिया कड़ा जबाब

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज़, संघर्षविराम तोड़ने पर  भारतीय सेना ने दिया कड़ा जबाब

पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। बिना उकसावे के पाकिस्तानी चौकियों से यह गोलीबारी एक या दो सेक्टरों तक ही सीमित नहीं रह गई है। बल्कि एकसाथ कई सेक्टरों में गोलीबारी हो रही है। हालांकि भारतीय सैनिक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद बीती रात पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने…

Read More