भुवनेश्वर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश के पहले स्वदेशी कोविड-19 टीके के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 12 संस्थानों का चयन किया है, जिनमें से एक ओडिशा का इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस एंड एसयूएम हॉस्पिटल है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईसीएमआर का कहना है कि सरकार की योजना इसे 15 अगस्त तक लॉन्च करने की है। भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस एंड एसयूएम हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने बताया कि भारत के पहले कोरोना वायरस टीके के मानव क्लीनिकल ट्रायल के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल…
Read MoreCategory: East Zone
कोरोना योद्धाओं के लिए हेल्थ इंश्योरेंस, पत्रकारों को भी किया गया शामिल
कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना योद्धाओं के लिए 10 लाख रुपये तक के हेल्थ इंश्योरेंस की घोषणा की है। इस स्वास्थ्य बीमा में डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों के अलावा पत्रकारों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बीमा में पत्रकारों को शामिल किया है। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता बनी रहनी चाहिए। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बंगाल में कोरोना के 922 मरीज हैं, जबकि 33 लोगों की अब तक…
Read Moreगुवाहाटी आईआईटी के छात्रों ने बनाया ड्रोन, बड़ा भूभाग हो सकता है सैनिटाइज
गुवाहाटी इस आपदा के समय में हर आदमी कुछ न कुछ योगदान कर रहा है। ऐसे में आईआईटी गुवाहाटी के कुछ छात्रों ने स्वचालित स्प्रे वाला एक ऐसा ड्रोन विकसित किया है, जिससे काफी बड़े इलाके को एक साथ सैनिटाइज किया जा सकता है। इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। छात्रों के इस समूह का रेसरफ्लाई नाम से एक स्टार्टअप है। इस समूह ने असम और उत्तराखंड सरकार को इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भागीदार बनने का प्रस्ताव दिया। छात्रों का कहना है कि इस…
Read Moreनागरिकता पर रातोंरात कानून नहीं लाए, कुछ लोग भ्रम फैला रहे है : मोदी
कोलकाता पीएम मोदी ने बेलूर मठ में छात्रों को किया संबोधित – फोटो : Twitter प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में छात्रों को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का कानून है छीनने का नहीं। नागरिकता कानून को लेकर भ्रम दूर कर रहा है युवा प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं फिर कहूंगा नागरिकता कानून नागरिकता लेने का नहीं,…
Read Moreतीन विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, टीएमसी-भाजपा में कड़ी टक्कर
मतदान केंद्र पर लगी लंबी लाइन (फाइल फोटो) पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है। लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब ये दोनों राजनीतिक दल चुनावी मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। जिन तीन सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा हैं उनमें से एक पर तृणमूल कांग्रेस, दूसरे पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस का कब्जा था। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 18 सीटों पर विजय प्राप्त करने…
Read Moreबाढ़ के सवाल पर भड़के नीतीश, भागलपुर में उफान पर गंगा, अबतक 42 की मौत
पटना नीतीश कुमार (फाइल फोटो) पिछले कुछ दिनों से बिहार में आफत बन कर बरसी बारिश फिलहाल थमी हुई है, लेकिन जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात के बीच लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई है। राज्य आपदा विभाग के अनुसार, भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश में अबतक 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोगों की स्थिति गंभीर है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि भागलपुर में गंगा नदी उफान पर है। कहलगांव बेल्ट बुरी तरह प्रभावित हुई है, एनडीआरएफ की टीमों को…
Read Moreहनीट्रैप केस में एक और खुलासा, पकड़ी गईं हसीनाओं ने लिपस्टिक और चश्मों को बनाया था हथियार
भोपाल हाईप्रोफाइल लोगों की सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बरामद हुई थीं गिरोह से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी मध्य प्रदेश के दर्जनों राजनेताओं व अन्य हस्तियों को अपने जाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने के चर्चित हनी ट्रैप मामले में अब एक और अनोखा तथ्य सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इस मामले में पकड़ी गईं हसीनाओं ने अश्लील वीडियो तैयार करने के लिए स्वदेशी तरीकों से लिपस्टिक, चश्मों और यहां तक सामान्य मोबाइल में छिपाए गए…
Read Moreबारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 17 लोगों की मौत
भागलपुर खास बातें भारी बारिश के बाद दीवारें गिर गईं, जिसमें लोग दब गए, दहशत में लोग शहर में कई जगहों पर पुरानी इमारते हैं, जो कि जर्जर अवस्था में हैं मौसम विभाग ने भागलपुर जिले को भी रेड जोन घोषित कर रखा है बिहार में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पटना समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश और बाढ़ से राज्य में अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर में भारी बारिश के बाद दीवार गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों…
Read Moreएनआरसी को लेकर भय पैदा करने वाली भाजपा पर धिक्कार है: ममता बनर्जी
कोलकाता ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि एनआरसी को लेकर उसने भय का माहौल बनाया है। सोमवार को बनर्जी ने दावा किया कि इस वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हो गई। तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘एनआरसी बंगाल या देश के किसी भी हिस्से में नहीं होगा। असम में यह असम समझौते की वजह से हुआ।’’ असम समझौता 1985…
Read Moreमुजफ्फरपुर बालिका गृह से छुड़ाई गई लड़की से चलती कार में गैंगरेप मामले में चार गिरफ्तार
न्यूज डेस्क बेतिया एसपी जयंत कांत – फोटो : Social media मुजफ्फरपुर बालिका गृह से पिछले साल छुड़ाई गई लड़की से चलती कार में गैंगरेप मामले में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बेतिया एसपी जयंत कांत ने बताया कि इस मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस को इस मामले में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। मालूम हो कि पीड़िता ने पश्चिम चंपारण जिले के नगर…
Read More