कादरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

कादरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार को हटाने की मांग को लेकर हजारों समर्थकों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मौलवी ताहिर उल कादरी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इस्लामाबाद में प्रदर्शन स्थल पर पुलिस अधिकारियों पर हमला करने पर कोहसार पुलिस थाने में कादरी और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी कादरी को गिरफ्तार करने के लिए गृह मंत्री रहमान मलिक की हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कादरी ने कहा है कि वह पाकिस्तान में…

Read More

पाक में सरकार-न्यायपालिका आमने-सामने, बलूचिस्तान विधानसभा ने खारिज किया गवर्नर शासन

पाक में सरकार-न्यायपालिका आमने-सामने, बलूचिस्तान विधानसभा ने खारिज किया गवर्नर शासन

इस्लामाबाद: पाक में सरकार और न्यायपालिका के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने बिजली परियोजनाओं के लिए कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इस पर कानून मंत्री फारूक एच. नाइक ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में केवल राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एन.ए.बी.) के अध्यक्ष ही गिरफ्तारी के आदेश दे सकते हैं। नाइक ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ट्रायल अदालत नहीं है। किसी भी मामले की सुनवाई सबसे पहले निचली अदालत…

Read More

भारत आसियान के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध: अंसारी

भारत आसियान के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध: अंसारी

हो ची मिन्ह सिटी: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज कहा कि द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत आसियान और खासतौर पर वियतनाम के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंसारी ने कहा कि भारत आसियान के साथ और खासतौर पर वियतनाम के साथ सुरक्षा बढ़ाने और व्यापक आर्थिक समृद्धि हासिल करने तथा संपर्क बढ़ाने के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम अपने द्विपक्षीय व्यापारिक आर्थिक सहयोग की क्षमताओं का दोहन करनेे के लिए तैयार हैं और अपनी रणनीतिक साझेदारी में काफी…

Read More

‘भारत, चीन प्रशासनिक सुधारों पर सहयोग मजबूत करेंगे’

‘भारत, चीन प्रशासनिक सुधारों पर सहयोग मजबूत करेंगे’

बीजिंग: भारत और चीन ने प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अपने कुछ सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणालियों पर चर्चा की। साथ ही, नयी दिल्ली ने सरकारी अधिकारियों को चीन में दिये जाने वाले पांच महीने के प्रशिक्षण को अपनाये जाने में रूचि जताई। कार्मिक, शिकायत एवं पेंशन मामलों के मंत्री वी नारायणसामी ने चीन के मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री यीन वेइमीन के साथ पिछले दो दिनों के दौरान लंबी चर्चा की, जिसमें उन्होंने अपनी…अपनी नौकरशाही से संबद्ध विभिन्न मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। नारायणसामी ने…

Read More

पाकिस्तान ‘‘गैरजिम्मेदाराना बयान’’ देकर तनावपूर्ण स्थिति और बिगाडऩा नहीं चाहता: प्रवक्ता

पाकिस्तान ‘‘गैरजिम्मेदाराना बयान’’ देकर तनावपूर्ण स्थिति और बिगाडऩा नहीं चाहता: प्रवक्ता

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि वह नौ साल पुराने संघर्षविराम के उल्लंघन पर ‘‘गैरजिम्मेदाराना बयान’’ देकर सीमा पर ‘‘पहले से तनावपूर्ण स्थिति’’ को और बिगाडऩा नहीं चाहता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोआज्जम खान ने संघर्षविराम पर कल भारत के थलसेना प्रमुख की ओर से दिये गये बयानों पर मांगी गयी प्रतिक्रिया के जवाब में यह कहा। गौरतलब है कि थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा था कि भारत की सेना के पास अपने मुताबिक सही समय और जगह पर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। खान ने कहा,…

Read More

मलाला के पिता ने कहा लड़ाई हार गया है तालिबान

मलाला के पिता ने कहा लड़ाई हार गया है तालिबान

पेरिस: पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के पिता ने फ्रांस की ओर से बेटी को मिल रहे सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि तालिबान को शांतिवार्ता स्वीकार कर लेना चाहिए क्योंकि वे हार गए हैं। महिलाओं की शिक्षा के लिए आवाज उठाने के कारण पिछले वर्ष तालिबान ने पाकिस्तानी की स्वात घाटी में मलाला पर गोलियां चलाई थीं। मलाला को सिर में गोली मारी थी। बेटी की ओर से ‘सिमोन द बुआर प्राइज’ स्वीकार करते हुए जियाउद्दीन यूसुफजई ने कहा कि पूरी दुनिया और अल्लाह ने उनकी बेटी का समर्थन…

Read More

सूडान में लोग पेड़-पौधे खाकर कर रहे हैं गुजर-बसर

संयुक्त राष्ट्र: सूडान के हिंसाग्रस्त दक्षिणी इलाके में फैली भूखमरी और लोगों के पेड-पौधे खाकर गुजर बसर करने की रिपोर्टों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने वहां मानवीय हालात और बिगडने की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी जान जिंग ने कहा, ‘वर्ष 2013 चल रहा है और इस वक्त हजारों लोग इतनी बुरी और खेदजनक परिस्थितियों में रह रहे हैं। मानवीय सहायता उपलब्ध कराने वाली संस्था के तौर पर हम कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे हालात हमें मंजूर नहीं हैं।’ गौरतलब है कि सूडान और…

Read More

पाक की नौटंकी, सैनिकों की हत्या नहीं की, जांच के लिए तैयार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार फिर अपने अड़ियल रुख पर अड़ा हुआ है। पाक के वजीरे आलम के सुपुत्र के साथ इश्क लड़ाने को लेकर दुनियाभर में चर्चित हुई विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत के इस दावे को खारिज कर दिया है कि उसकी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में दो भारतीय सैनिकों की हत्या की है। हालांकि उसने भारतीय दावे की जांच कराने के लिए तैयार रहने की बात कही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘पाकिस्तान नियंत्रण रेखा…

Read More

चीन में ‘सेंसरशिप’ के खिलाफ पत्रकारों की हड़ताल

बीजिंग: चीन के एक प्रमुख समाचार पत्र ‘साउदर्न वीकली’ के पत्रकारों ने सेंसरशिप के खिलाफ हड़ताल कर दी है। समाचार पत्र के कर्मचारियों ने दो पत्र भी लिखे हैं, जिसमें प्रोपागंडा प्रमुख के इस्तीफे की मांग की गई है। ‘बीबीसी’ के अनुसार, विवाद पिछले सप्ताह उस समय शुरू हुआ, जब नए साल पर समाचार पत्र में प्रकाशित करने के लिए लिखे गए संदेश को कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मान में दोबारा लिखा गया। कर्मचारी ग्वांगझू शहर में समाचार पत्र के दफ्तर के बाहर एकत्र हो गए। ‘साउदर्न वीकली’ के करीब 100…

Read More

ओबामा-करजई मुलाकात और अफगानिस्तान का धुंधला भविष्य

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व में यहां तैनात अमेरिकी सैनिकों के अगले वर्ष वापस हो जाने के बाद देश के भविष्य पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से बातचीत करने के लिए सोमवार को अमेरिका रवाना हो गए। करजई के कार्यालय ने यहां जानकारी दी कि दोनों देशों के बीच अफगानी सेना को नए किस्म के हथियार देने और उन्हें मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। दोनों देशों के राष्ट्रपति सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और राजनीतिक परिदृश्य के मुद्दे पर भी बातचीत करेंगे। सवाल है कि…

Read More