अमेरिका फिर तबाही की ओर, हजारों फ्लाइट रद्द

न्यूयॉर्क: अमेरिका के मेसाचुसेट्स में आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। इस विचित्र स्थिति का अंदाजा इन्हीं बातों से लगाया जा सकता है यहां हजारों फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं तो दूसरी तरफ सड़कों पर कारों का निकलना बैन कर दिया गया है। विदेशी संवाद एजेंजी एपी के मुताबिक शहर में भारी बर्फीला तूफान का अंदेशा जताया गया है। इस घटना का असर देश के कई बड़े शहरों को प्रभावित कर रहा है। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए यहां के गवर्नर डेवल पैटरिक ने तत्काल प्रभाव से…

Read More

न्यूयार्क, न्यू इंग्लैंड पर बर्फीले तूफान का खतरा

बोस्टन: अमेरिका के उत्तर-पूर्वी इलाके में बर्फीला तूफान कहर मचा सकता है। तूफान से न्यूयार्क सिटी से बोस्टन तक तीन फुट मोटी बर्फ की परत बिछ सकती है और करीब 2.5 करोड़ की आबादी के प्रभावित होने की आशंका है। विमान कंपनियों ने 4,300 उड़ानों को रद्द किया है। मैसाचुएट्स गवर्नर डेवाल पेट्रिक ने स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजे के बाद यातायात पर रोक लगा दी। 1978 में बर्फीले तूफान के बाद पहली बार इस तरह की स्थिति पैदा हुई है। मैसाचुएट्स के तोंतोन में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम…

Read More

प्रचंड फिर बने माओवादी पार्टी के अध्यक्ष

प्रचंड फिर बने माओवादी पार्टी के अध्यक्ष

काठमांडू: नेपाल में 239 साल पुरानी राजशाही खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके शक्तिशाली माओवादी नेता प्रचंड को आज सत्तारूढ़ यूसीपीएन माओवादी पार्टी का फिर से अध्यक्ष चुना गया है। पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को शुक्रवार हेताउदा में पार्टी के सातवें आम सम्मेलन के दौरान पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। प्रचंड ने फिर से अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में मौजूद लोगों से कहा, ‘‘हमने अपना सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया। अब देश संसद के चुनाव की ओर बढ़ेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के अध्यक्ष के…

Read More

भ्रष्टाचार का लालच, विज्ञापनों पर रोक

भ्रष्टाचार का लालच, विज्ञापनों पर रोक

भ्रष्टाचार से त्रस्त चीनी सरकार ने टीवी और रेडियो पर बेहद महंगी विलासितापूर्ण चीजों की भेंट देने को उत्साहित वाले तमाम विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। सरकार का यह कदम उसके भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिशों के तहत सरकार तमाम तरह के पदों पर मौजूद लोगों से विलासितापूर्ण चीजों से दूर रहने को कह रही है। दरअसल चीन का अपना सांस्कृतिक नया साल अगले सप्ताह आरंभ होने वाला है। आम तौर पर इस समय जिन लोगों को सरकार से अनुचित लाभ लेने…

Read More

ट्यूनीशिया में हंगामा, प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल किया बर्खास्त

ट्यूनीशिया में हंगामा, प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल किया बर्खास्त

ट्यूनिश: अरब देश ट्यूनीशिया में विपक्ष के प्रमुख वामपंथी नेता शोकरी बिलेड की हत्या के बाद हुए हंगामें के बीच प्रधानमंत्री हमादी जेबाली ने मंत्रिमंडल बर्खास्त करने की घोषणा कर दी है। जेबाली ने देर शाम टेलीविजन पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह नई सरकार का गठन करना चाहते हैं जिसमें उन नागरिकों को शामिल किया जाएगा जिनकी कोई राजनीतिक पहचान नहीं है। जेबाली ने कहा कि नए मंत्रिमंडल में शामिल लोग किसी राजनीतिक पार्टी से संबद्ध नहीं होंगे और उनका काम जल्द से जल्द निष्पक्ष चुनाव आयोजित…

Read More

हथियारों की संस्कृति पर ओबामा ने कहा: अब समय है कुछ करने का

हथियारों की संस्कृति पर ओबामा ने कहा: अब समय है कुछ करने का

वाशिंगटन: अपनी चिर-परिचत शैली में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हथियारों की संस्कृति और गोलीबारी की विध्वंसक घटनाओं के संबंध में कहा है कि अब ‘कुछ करने का समय’ आ गया है। गोलीबारी की इन घटनाओं में बच्चों समेत बहुत से निर्दोष लोग मारे गए हैं। मिनिपोलिस में कल एक बैठक को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, ‘हमें हर बात पर हां में हां मिलाने की जरूरत नहीं है। अब कुछ करने का समय आ गया है। आज का मेरा मुख्य संदेश यही है। और हम से हर किसी…

Read More

अगर वाशिंगटन की नीयत साफ है, तो ईरान बातचीत को तैयार’

अगर वाशिंगटन की नीयत साफ है, तो ईरान बातचीत को तैयार’

ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व शक्तियों के साथ एक बार फिर नए सिरे से बातचीत को तैयार है। ईरान का कहना है कि वह अमेरिका से द्विपक्षीय वार्ता करेगा अगर वाशिंगटन की नीयत साफ है। ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सलेही का कहना है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन और बाकी अधिकारियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ वाशिंगटन को ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के लिए तैयार होने को कहा था, जिससे उन्हें आंशका है क्यूंकि ईरान कभी भी बातचीत से पीछे नहीं हटा। सलेही ने कहा कि…

Read More

चीन के नापाक मंसूबों को जवाब देने की तैयारी’

चीन के नापाक मंसूबों को जवाब देने की तैयारी’

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने चीन की आक्रामक रणनीति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नई पलटन (कॉर्प्स) बनाने को मंजूरी दे दी है। यह पलटन माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स के तौर पर चीन से सटी सीमा पर तैनात की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के इस कदम से साफ है कि भारत चीन की तरफ से हाल ही में नए तरह के सैन्य संबंध बनाने की बात से सहमत नहीं है। हाल के दिनों में चीन ने भारत के साथ सैन्य संबंध सुधारने के लिए कई अच्छे बयान देने की कोशिश की…

Read More

पोर्नोग्राफी लिखती हैं शोभा डे सॉफ्ट’

ब्रिटेन के प्रसिद्घ साहित्यकार रेजीनॉल्ड मैसी सोमवार को सेंट जोंस कॉलेज में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैसी ने कार्यक्रम में भारतीय साहित्यकार शोभा डे के लेखन पर तीखे कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खूबसूरत हैं, लेकिन सॉफ्ट पोर्नोग्राफी लिखती हैं। मैसी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के भाग्य उदय होने के बहुत से कारण होते हैं। मशहूर लेखिका शोभा डे भारत में एक जाना-माना नाम है और उनके प्रसिद्घ होने का कारण उनका लिखा हुआ अश्लील साहित्य है। मैं…

Read More

लादेन के ठिकाने पर बनेगा मनोरंजन पार्क

लादेन के ठिकाने पर बनेगा मनोरंजन पार्क

पेशावर: पाकिस्तान ने अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के शहर ऐबटाबाद में तीन करोड़ डालर की लागत से एक मनोरंजन पार्क बनाने की योजना बनाई है। लादेन इसी शहर में 2011 में अमेरिकी सेना की कार्रवाई में मारा गया था। प्रांतीय पर्यटन राज्य मंत्री जमालुद्दीन खान ने बताया कि हिमालय की तलहटी में बसे खूबसूरत शहर ऐबटाबाद में मनोरंजन पार्क का निर्माण एक निजी कंपनी करेगी। इसमें एक चिडियाघर, वाटर स्पोट्र्स, एक छोटा गोल्फ कोर्स, राक क्लाइम्बिंग और पैराग्लाइडिंग की व्यवस्था होगी। इस परियोजना को पूरा होने में पांच…

Read More