वेटिकन प्रशासन में मौजूद हैं ‘गे’ : पोप

वेटिकन प्रशासन में मौजूद हैं ‘गे’ : पोप

वेटिकन: पोप फ्रांसिस ने स्वीकार किया है कि वेटिकन प्रशासन यानी क्युरिया में भ्रष्टाचार के अलावा समलैंगिकों की लॉबी भी है। समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘हमें यह देखना है कि हम क्या कर सकते हैं।’ पोप ने कहा, ‘हां, यह कठिन है। यहां कई पवित्र लोग भी हैं, वाकई में, यहां पवित्र लोग हैं। लेकिन यहां भ्रष्टाचार भी है, यहां भ्रष्टाचार है, यह सच है, यहां समलैंगिकों की लॉबी भी है, हां यह सच है, यह यहां है, हमें यथासम्भव इसे ठीक करने की जरूरत है।’ उन्होंने…

Read More

ईरान है अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘खतरा’

ईरान है अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘खतरा’

वाशिंगटन: अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ईरान को ‘खतरा’ बताते हुए पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने सांसदों से कहा कि वाशिंगटन इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाए। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्टिन डेंप्सी ने कल कांग्रेस की एक सुनवाई में कहा, ‘ईरान न सिर्फ परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में, बल्कि कई तरह से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं अपने शब्दों को ध्यान से चुनकर…

Read More

सीरिया संघर्ष में 60 शिया मुसलमानों की मौत

सीरिया संघर्ष में 60 शिया मुसलमानों की मौत

बेरूत: सीरिया में एक गांव के शिया मुसलमानों द्वारा विद्रोही बलों पर हमला करने के एक दिन बाद कल विद्रोहियों के साथ संघर्ष में गांव के कम से कम 60 शिया मुसलमानों की मौत हो गई। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के निदेशक रमी अब्दुल रहमान ने कल कहा, ‘शिया समुदाय के सशस्त्र ग्रामीणों ने कल विद्रोहियों के निकटवर्ती केंद्र पर हमला किया था जिसमें दो लोग मारे गए। विद्रोहियों ने आज गांव पर हमला कर उस पर कब्जा कर लिया। इस हमले में गांव के 60 शिया मुसलमानों की…

Read More

विश्व की सबसे वृद्ध महिला की चीन में मृत्यु: परिवार

विश्व की सबसे वृद्ध महिला की चीन में मृत्यु: परिवार

बीजिंग: चीनी अधिकारियों का कहना है रिश्तेदारों की मानें तो विश्व की 127 वर्षीय महिला की मंगलवार को चीन में मृत्यु हो गई है। जबकि अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया है। मृत महिला के बेटे ह्वांग योहे ने एक एजेंसी को बताया कि सरकारी दस्तावेज बताते हैं कि ल्यो मीजेन का जन्म 1885 में हुआ था जिसके अनुसार वे अब तक की सबसे अधिक जीने वाली इंसान हैं। लेकिन कई महीनों से बीमार चल रही ल्यो का निधन आज चीन में हो गया। उनके पोते ह्वांग हेयुंआ…

Read More

चीन ने किया पांचवां अंतरिक्ष अभियान प्रक्षेपित

चीन ने किया पांचवां अंतरिक्ष अभियान प्रक्षेपित

बीजिंग: चीन ने आज अपना पांचवां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया जिसमें एक महिला समेत तीन अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। यह अभियान 15 दिवसीय है और इस दौरान अंतरिक्ष यान एक अंतरिक्ष लैब से जुड़ेगा। शेनझोउ 10 अंतरिक्ष यान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान सेटेलाइट लांच सेंटर से लोंग मार्च राकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। सरकारी शिन्हवा संवाद समिति ने यह जानकारी दी। मिशन की कमान नेई हेईशेंग के हाथों में है और 35 वर्षीय वांग येपिंग पिछले साल लियू के अंतरिक्ष में जाने के बाद अंतरिक्ष में…

Read More

जरदारी ने कहा, राजनीतिक चुनौतियां समाप्त हो

जरदारी ने कहा, राजनीतिक चुनौतियां समाप्त हो

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहे देश में राजनीतिक चुनौतियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाना अपरिहार्य है। जरदारी ने कल संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अन्य निर्वाचित सदस्य मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक चुनौतियों को वहन नहीं किया जा सकता तथा अब मेलमिलाप की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘हम सत्ता परिवर्तन के लिए किए गए वायदों को पूरा करेंगे। यह लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण परिवर्तन…

Read More

पाकिस्तान: शरीफ ने पीएमओ विभाग को 30 प्रतिशत कम करने के दिए आदेश

पाकिस्तान: शरीफ ने पीएमओ विभाग को 30 प्रतिशत कम करने के दिए आदेश

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) विभाग को 30 प्रतिशत कम करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने अपने सरकारी आवास की ओर जाने वाली सड़क के सौंदर्य की योजना को भी रद्द करने को कहा है। शरीफ ने हाल ही में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालते हुए अनावश्यक खर्चों को कम करने की शपथ ली है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रधानमंत्री विभाग के एक-तिहाई सदस्यों को कम करने को कहा है जिससे कि प्रशासनिक खर्चों को कम किया जा सकेगा।…

Read More

शरीफ ने अपने पास रखा विदेश मंत्रालय

शरीफ ने अपने पास रखा विदेश मंत्रालय

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने नवगठित मंत्रिमंडल में विदेश मंत्रालय अपने पास ही रखने का निर्णय लिया है, ऐसे में भारत और अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंधों सहित अन्य मुद्दोंं को आगे बढ़ाने में पूर्व मंत्री सरताज अजीज की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। कैबिनेट डिविजन ने 84 वर्षीय अजीज की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेशी मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया है। अजीज नब्बे की दशक में बतौर प्रधानमंत्री शरीफ के पिछले कार्यकाल में वित्त और विदेश मंत्री का पद…

Read More

लश्कर पर सुनवाई करेगा अमेरिकी कांग्रेस का प्रमुख पैनल

वाशिंगटन: अमेरिकी कांग्रेस का एक प्रमुख पैनल पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ‘क्षमताओं और उद्देश्य की समीक्षा’ करने और मुंबई आतंकवादी हमले की तर्ज पर देश में कोई हमला होने पर उसका मुकाबला करने वाली कानून प्रवर्तन एंजेसियों की तैयारियों के अध्ययन के लिए अगले सप्ताह सुनवाई करेगा। ‘हाउस होमलैंड सिक्योरिटी कमेटी’ की आतंकवाद से मुकाबले और खुफिया सूचना संबंधी उपसमिति के अध्यक्ष पीटर किंग ने ‘मुंबई जैसे हमलों और लश्कर-ए-तैयबा के खतरों से देश की रक्षा’ पर 12 जून को सुनवाई बुलाई है। उन्होंने कहा, सुनवाई के दौरान…

Read More

अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 4 की मौत

अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 4 की मौत

काबुल(आईएएनएस): अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फराह में मंगलवार को बम विस्फोट में एक व्यक्ति और तीन बच्चों की मौत हो गई। बम सड़क किनारे रखा गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांतीय प्रवक्ता अब्दुल रहमान झांडी ने कहा, ‘बम विस्फोट की घटना सुबह सात बजे लाश वा जुवायन जिले में हुई, जब एक ही परिवार के सदस्य कार से नजदीक के एक गांव में जा रहे थे।’ विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। इसमें मृतक की पत्नी बुरी तरह घायल हो…

Read More