बीजिंग: भारत और चीन के बीच करीबी सैन्य संबंधों का आह्वान करते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज यहां कहा कि अगर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भरोसा और विश्वास हो तथा वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखें तो सीमा पर शांति बनाए रखना आसान होगा। एंटनी ने नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी के राजनीतिक विभाग के प्रमुख (पॉलिटिकल कॉमिसार) जनरल लियु याझोउ से कहा ‘अगर दोनों पक्षों के हर स्तर पर सैन्य नेतृत्व के बीच भरोसा और विश्वास हो तथा वे एक दूसरे के प्रति सम्मान…
Read MoreCategory: International News
ऊर्जा के बहाने न ला दे पाक-चीन भारत की तबाही!
बीजिंग:भारत के लिए शुक्रवार का दिन कुछ ठीक नहीं रहा। आज के दिन पाकिस्तान और चीन में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस बीच भारत के रक्षा मंत्री एके एंटनी भी वहीं मौजूद रहे। इनमें विवादित गुलाम कश्मीर के रास्ते 200 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने पर भी मंजूरी दी गई। इस पर 18 अरब डॉलर का बड़ा करार हुआ है। पाकिस्तान और चीन ने बेसक इस रिश्ते को आर्थिक मजबूती और चीन की तेल की कीमतों को पूरा करना बताया हो ,लेकिन भारत को इसके प्रति पहले से ही अलर्ट…
Read Moreयहां 62 समलैंगिक ल़डेंगे चुनाव
काठमांडूः नेपाल में विधानसभा के चुनाव 19 नवंबर को होने वाले हैं और इन चुनावो में करीब 62 समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों ने चुनाव ल़डने का इरादा किया है। नेपाल में समलैंगिकों, उभयलिंगियों और ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के लिए सक्रिय संस्था ब्लू डायमंड सोसायटी के तहत 28 समलैंगिक, 21 उभयलिंगी और 12 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार 31 जिलों में अपना भाग्य अजमाने की तैयारी में हैं। संस्था के अध्यक्ष सुनील बाबू पंटा ने आईएएनएस को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे अन्य राजनीतिक दलों पर दबाव बढेगा…
Read Moreमुर्सी पर गिरी एक और गाज, यात्रा पर लगा प्रतिबंध
काहिरा: मिस्र की सेना द्वारा एक दिन पहले सत्ता से बेदखल किए गए मुहम्मद मुर्सी की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है। अभी तक उन्हें सिर्फ सत्ता से हटाए जाने का ही गम सता रहा था लेकिन अब उनकी यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है जिससे पता चलता है सेना को यह आशंका था कि वह देश छोडकर भाग सकते हैं। मिस्र की सरकारी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक एटार्नी जनरल अब्दुल मकीद महमूद ने कल ही इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मुर्सी…
Read Moreज्वालामुखी ने रोकी विमानों की रफ्तार
मैक्सिको सिटी: अमेरिका की चार एयरलाइन कंपनियों ने पोपोकेटपेटल ज्वालामुखी में विस्फोट से फैले गुबार और धुएं की वजह से मैक्सिको सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना होने वाली और यहां आने वाली अपनी दर्जनों उड़ानों को रद्द कर दिया है। हवाईअड्डे के प्रवक्ता जॉर्ज एंड्रेस गोमेज ने कल मिलेनियो टेलीविजन को बताया कि अमेरिकन एयरलाइंस, यूएस एयरवेज, डेल्टा एयरलाइंस और अलास्का एयरलाइंस ने मैक्सिको सिटी से जाने वाली और यहां आने वाली उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है। एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइनों ने मैक्सिको…
Read Moreचीन से अरब सागर तक बनेगा व्यापारिक मार्ग
बीजिंग: चीन और पाकिस्तान ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और समुद्री दूरी को कम करने के लिए उत्तर पश्चिमी चीन से पाकिस्तान के पहाड़ों के माध्यम से अरब सागर तक एक परिवहन मार्ग के विकास पर कार्य करने की उम्मीद जताई है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच बीजिंग में एक बैठक के बाद आर्थिक कॉरिडोर के लिए एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए आठ समझौतों में ये भी सम्मिलित है। यह परिवहन मार्ग ‘दीर्घकालिक योजना’ के रूप में चीनी शहर कशगर…
Read Moreपाकिस्तान: आत्मघाती हमले में पांच जवानों की मौत
मिशनशाह: पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान में हुए एक आत्मघाती हमले में पांच सुरक्षाबल कर्मियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षाबल अधिकारियों के अनुसार कल एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक लदे वाहन से बोविया जांच चौकी पर हमला किया जिसमें पांच सुरक्षाबल कर्मियों की मौत हो गई। अभी कुछ ही दिनों पहले हमलावरों ने यहां सेना के एक काफिले पर हमला किया था जिसमें पांच सैनिक मारे गए थे।
Read Moreविवाह समारोह में बम विस्फोट, चार लड़कियों की मौत
कांधार: अफगानिस्तान में एक विवाह समारोह में हुए बम विस्फोट में चार लड़कियों की मौत हो गई। अफगान अधिकारियों ने तालिबान को इस हमले का जिम्मेदार करार देते हुए आज कहा कि विद्रोही इस समारोह में शामिल हुए सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाने चाहते थे। हेलमंद के दक्षिणी प्रांत में हुए इस धमाके में मारे गए सभी बच्चे सात से 12 वर्ष की आयु के बीच के हैं। ये बच्चे विवाह समारोह के दौरान नदी से पानी लेने गए थे कि तभी वहां रखे विस्फोटक आईईडी में धमाका हो गया।…
Read Moreमिस्त्रः न्यायाधीश मंसूर ने ली अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ
काहिरा: सेना द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हटाने के कुछ घंटों के भीतर मिस्र की संवैधानिक अदालत के मुखिया न्यायाधीश अदली महमूद मंसूर ने गुरुवार को देश के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। 67 वर्षीय मंसूर ने संवैधानिक अदालत में सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित एक समारोह में शपथ ली। मंसूर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए कहा, ‘मैं गणराज्य की व्यवस्था के संरक्षण, संविधान एवं विधि के सम्मान तथा जनता के हितों की रक्षा की शपथ लेता हूं।’ सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतह सिसी ने…
Read Moreपाकिस्तान को भारत के सामने हाथ नहीं फैलाना चाहिए: हाफिज सईद
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में व्याप्त बिजली संकट को देखते हुये देश के बिजली मंत्री की प्रस्तावित भारत यात्रा पर तीखी टिप्पणी करते हुये आतंकवादी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने कहा है कि पाकिस्तान को बिजली के लिये भारत के सामने हाथ नहीं फैलाना चाहिये। पाक बिजली मंत्री इशाक डार ने कहा था कि भारत पाकिस्तान को 2000 मेगावाट बिजली बेचने का इच्छुक है और पाकिस्तान भारत के इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार सईद…
Read More