जापान स्वीकार कर ले कि द्वीप विवादित हैं, तो चीन बातचीत को तैयार

जापान स्वीकार कर ले कि द्वीप विवादित हैं, तो चीन बातचीत को तैयार

वाशिंगटन: चीन ने कहा है कि यदि जापान यह स्वीकार कर लेता है कि द्वीपसमूह को लेकर उसका चीन से विवाद है, तो वह उसके साथ समुद्री मामलों पर बढ़ते गतिरोध पर बातचीत के लिए तैयार है। वाशिंगटन की यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यि ने जापान के साथ तनाव के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। चीन और जापान के बीच जिस द्वीपसमूह को लेकर विवाद है उसे जापान सेन्काकू और चीन दिआओयू नाम से बुलाता है। वांग ने बू्रकिंग्स इंस्टीट्यूशन में कहा, ‘इसके बावजूद हम मौजूदा विवाद…

Read More

मुंबई हमला: भारत रवाना हुआ पाकिस्तानी न्यायिक आयोग

मुंबई हमला: भारत रवाना हुआ पाकिस्तानी न्यायिक आयोग

इस्लामाबाद: मुंबई हमले के मुख्य गवाहों से जिरह करने के लिए पाकिस्तान का एक न्यायिक आयोग आज भारत रवाना हो गया। आठ सदस्यीय आयोग वाघा सीमा से भारत में दाखिल हुआ। पाकिस्तान में मुंबई हमले को लेकर लश्कर-ए-तैयबा के स्वयंभू कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित सात संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। भारत रवाना होने से पहले विशेष सरकारी वकील चौधरी मोहम्मद अजहर ने कहा, ‘हम गवाहों से जिरह करेंगे और वापस लौटने के बाद अदालत के समक्ष रिपोर्ट दाखिल करेंगे।’ आयोग ने चार से पांच दिनों के…

Read More

नाईजीरिया हमले में उग्रवादियों ने मारे 87 लोग

नाईजीरिया हमले में उग्रवादियों ने मारे 87 लोग

आबुजा: नाईजीरिया के उत्तर पूर्वी प्रान्त बोरनो में बोकोहरम उग्रवादियों के हमले में 87 व्यक्ति मारे गये । यह जानकारी आज यहां स्थानीय अधिकारियों ने दी । प्रत्यक्षदॢशयों का कहना है कि उग्रवादियों ने बेनीशेक कस्बे के बाहर चौकी बनाई हुई है और वह यहां से भागने वालों को गोली मारकर उनकी हत्या कर रहे हैं। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए सेना की वर्दी पहने रहते हैं । मंगलवार के हमले में उन्होंने दर्जनों मकानों को ध्वस्त कर दिया । बोकोहरम नाईजीरिया में इस्लामी राज्य बनाना चाहता है और…

Read More

अमेरिकी संगठन करेगा ‘सत्यमेव जयते’ के लिए आमिर को पुरस्कृत

अमेरिकी संगठन करेगा ‘सत्यमेव जयते’ के लिए आमिर को पुरस्कृत

वाशिंगटन: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले उनके कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ के लिए अमेरिकी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आमिर के अलावा इस पुरस्कार के लिए जानी मानी अमेरिकी निर्देशक कैथरीन बिगेलो और‘इंटरनेशनल सेंटर ऑन नॉन वायलेंट कन्फ्लिक्ट’(आईसीएनसी) को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। आमिर को 28 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी में अमेरिका अब्रॉड मीडिया (एएएम) इस पुरस्कार से सम्मानित करेगा। एएएम ने एक बयान में कहा, ‘‘ उनका काम, लोगों को हमारे समय के अहम सामाजिक मुद्दों और सार्वजनिक नीतियों संबंधी…

Read More

पाकिस्तान ने किया 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार

पाकिस्तान ने किया 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार

कराची: पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुसने के आरोप में 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौवहन सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता कमांडर मोहम्मद फारूक ने कल यहां बताया ‘‘कई बार चेतावनी देने के बावजूद भारतीय मछुआरे हमारे भूभागीय जल क्षेत्र में बने रहे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं जब्त कर ली गई।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय मछुआरों की 9 नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं। पिछले माह पाकिस्तान ने एक सद्भावना संकेत के तौर पर 8 किशोरों सहित…

Read More

गलती से भारतीय क्षेत्र में आया पाकिस्तानी लड़का, बीएसएफ ने भेजा वापिस

गलती से भारतीय क्षेत्र में आया पाकिस्तानी लड़का, बीएसएफ ने भेजा वापिस

अमृतसर: पाकिस्तान के 12 साल के एक लड़के को वापस उसके देश भेज दिया गया जो गलती से सीमा पार कर इधर आ गया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीआईजी आर पी एस जसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के नगाजा गांव के रहने वाले काशिम को गुरदासपुर सेक्टर में चौकी के पास पकडा गया था। उन्होंने कहा कि लड़के को कल रात वापस भेज दिया गया। उसके खिलाफ अवैध रूप से सीमा पार करने का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान उसके पास…

Read More

‘मिसाइल परीक्षण से नहीं बदलेगा एशियाई सुरक्षा परिदृश्य’

‘मिसाइल परीक्षण से नहीं बदलेगा एशियाई सुरक्षा परिदृश्य’

वॉशिंगटन: कुछ अमेरिकी विशेषज्ञों की राय है कि बीजिंग की दूरी तक पहुंचने की क्षमता रखने वाले अग्नि 5 प्रक्षेपास्त्र के सफल प्रक्षेपण के बाद एशिया में, खास कर भारत और चीन के बीच सुरक्षा परिदृश्य में बदलाव की संभावना नहीं है। बहरहाल, विशेषज्ञ मानते हैं कि अग्नि 5 चीन के खिलाफ भारत की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। रक्षा मंत्रालय में दक्षिण एशियाई मामलों के पूर्व निदेशक क्रिस्टोफर क्लैरे ने ग्लोबल सिक्योरिटी न्यूजवायर से कहा ‘‘अग्नि 5 का अस्तित्व भारत के किसी भी विरोधी की शस्त्र संबंधी जरूरत में…

Read More

सीरिया में व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किए गए रासायनिक हथियार: UN

सीरिया में व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किए गए रासायनिक हथियार: UN

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में किसी भी पक्ष पर आरोप लगाए बिना कहा गया है कि सीरिया में चल रहे मौजूदा संघर्ष के दौरान ‘‘अपेक्षाकृत बड़े स्तर पर’’ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट में कहा गया, निष्कर्ष यह है कि सीरिया अरब गणतंत्र में विभिन्न पक्षों के बीच चल रहे मौजूदा संघर्ष में बच्चों सहित नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का अपेक्षाकृत बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया। सीरिया में पिछले माह रासायनिक हथियारों से हमले की भर्त्सना करते हुए संरा महासचिव बान की मून…

Read More

मोदी पर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं: अमेरिका

मोदी पर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं: अमेरिका

वॉशिंगटन: भारत के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भले ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामांकित कर दिया है, लेकिन अमेरिका का कहना है कि भाजपा नेता के संदर्भ उसकी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और अगर वह वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो उनका स्वागत है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मैरी हर्फ ने संवाददाताओं को बताया ‘‘लंबे समय से चली आ रही हमारी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत है कि…

Read More

ओबामा को उम्मीद, केरी और लावरोव की बैठक से निकलेगा कोई नतीजा

ओबामा को उम्मीद, केरी और लावरोव की बैठक से निकलेगा कोई नतीजा

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उम्मीद जताई है कि सीरिया के रासायनिक हथियारों के मुद्दे को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के बीच जिनेवा में हुई बैठक से सफल नतीजे निकलेंगे। ओबामा ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि रूसी विदेश मंत्री लावरोव और दूसरे पक्षों के साथ केरी की बातचीत से ठोस नतीजा निकलेगा।’ उन्होंने कहा, ‘और मुझे पता है कि केरी संभावनाओं की तलाश में अगले कुछ दिनों में बहुत मेहनत करने वाले हैं।’ केरी और लावरोव ने…

Read More