अमेरिका से व्यापार चाहिए दान नहीं: शरीफ

अमेरिका से व्यापार चाहिए दान नहीं: शरीफ

वाशिंगटन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अमेरिका यात्रा के दौरान कहा है कि पाकिस्तान को अमेरिका से व्यापार चाहिए दान नहीं। अमेरिका की यात्रा के दौरान वहां पाकिस्तानी समुदाय को सम्बोधित करते हुए शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान आज जिन मुसीबतों का सामना कर रहा है उसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। अब हम चाहते हैं कि पाकिस्तान अपने पैरों पर खड़ा हो। हम अमेरिका के साथ समानता के आधार पर संबंध चाहते हैं।” उन्होंने कहा, “हमें एक दूसरे पर आरोप लगाने की जगह एक-दूसरे के जनादेश का सम्मान करना…

Read More

देश में मोदी लहर नहीं, कांग्रेस रहेगी नंबर वन पार्टी’

देश में मोदी लहर नहीं, कांग्रेस रहेगी नंबर वन पार्टी’

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की जम्मू-कश्मीर के बारे में की गई टिप्पणी पर निराशा व्यक्त की। बयान में कहा गया है, कश्मीर विवाद दोनों देशों के बीच प्रमुख अनसुलझा मुद्दा है। बयान के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय नेतृत्व जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताता रहता है, जबकि वास्तविकता निश्चित रूप से कुछ और है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कश्मीर मामले में अमेरिकी हस्तक्षेप का आग्रह करने के बाद सलमान खुर्शीद ने साफ तौर पर कहा था कि…

Read More

अफगानिस्तान में मारे गए 22 आतंकी

अफगानिस्तान में मारे गए 22 आतंकी

काबुल: अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान संयुक्त सैन्य अभियानों में 22 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल (ए.एन.एस.एफ.) और नाटो गठबंधन के सैनिकों ने उरुजगन, कंधार, गजनी और हेरात प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान कई अभियान चलाए।’’ बयान में यह नहीं बताया गया है कि अफगान और नाटो सेनाओं की ओर से कोई हताहत हुआ या नहीं।

Read More

कश्मीर में अमेरिकी हस्तक्षेप मांग को भारत ने किया खारिज, भाजपा सरकार के साथ

कश्मीर में अमेरिकी हस्तक्षेप मांग को भारत ने किया खारिज, भाजपा सरकार के साथ

नई दिल्ली: कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग को सिरे से खारिज करते हुए भारत ने आज कहा कि कश्मीर इस देश का अखंड अंग है तथा इस बारे में सवाल करने की कोशिश भी ‘‘समय की बर्बादी’’ होगी। पाकिस्तान की मांग को खारिज करते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि मामला द्विपक्षीय है और इस पर दोनों देशों के बीच सहमति बननी है। सरकार को अपने रूख पर मुख्य विपक्षी दल…

Read More

सीरिया में रासायनिक हथियारों की निगरानी का आधा काम खत्म’

सीरिया में रासायनिक हथियारों की निगरानी का आधा काम खत्म’

द हेग: विश्व की रासायनिक हथियार निगरानी संस्था ने गुरुवार को कहा कि उसने सीरिया में रासायनिक हथियारों की निगरानी का करीब आधा काम पूरा कर लिया है। रासायनिक हथियारों का निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) के सीरिया मामलों के राजनीतिक सलाहकार मलिक इलाही ने द हेग में संवाददाताओं को बताया कि हमें जो बताया गया था उसमें से हमने प्रतिष्ठानों की जांच का करीब 50 फीसदी काम पूरा कर लिया है। इलाही ने कहा कि इस प्रगति के बावजूद युद्धग्रस्त सीरिया में सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनी हुई है। पर्यवेक्षकों के…

Read More

सीरिया के मुद्दे पर फिर मिलेंगे रूस-अमेरिका

सीरिया के मुद्दे पर फिर मिलेंगे रूस-अमेरिका

मास्कों: सीरिया में चल रहे गृह युद्ध को पूरी तरह समाप्त कराने को प्रतिबद्ध रूस अमेरिका के साथ इस मसले पर अगले महीने संयुक्त बैठक कर सकते हैं। सीरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि सीरिया को गृह युद्ध के हालात से निकालने के लिए ये दोनों देश 23-24 नवंबर को मिल सकते हैं। हालांकि सीरिया मे संयुक्त राष्ट्र के विशेष शांति दूत लख्दर ब्राहिमी ने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता पर संदेह व्यक्त किया है। सीरिया के उप प्रधानमंत्री कादिरी जमील ने कहा…

Read More

यूरेशिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी में विस्फोट

यूरेशिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी में विस्फोट

पेट्रोपावलोवस्क: रूस में उत्तरी भाग पेट्रोपावलोवस्क में स्थित यूरोप और एशिया महादेश का सबसे ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी क्लूचेवस्की में आज सुबह जबरदस्त विस्फोट हुआ। रूस के आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के अनुसार 15.584 फुट की ऊंचाई पर अवस्थित इस सक्रिय ज्वालामुखी में हुए विस्फोट से राख कण लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक आसमान में छा गए। ज्वालामुखी के यह राख कण लगभग 200 किलोमीटर के दायरे में बुरी तरह फैल गए है। स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह…

Read More

बम विस्फोट मामले में इटली राष्ट्रपति को बनाया गवाह

बम विस्फोट मामले में इटली राष्ट्रपति को बनाया गवाह

रोम: इटली में सिसली की एक अदालत ने दो दशक पूर्व हुए बम विस्फोट के सिलसिले में हमलावरों और इटली के राष्ट्रपति जिर्योजियो नापोलितानो के बीच हुई गुप्त वार्ता मामले में अदालत में उन्हें गवाह के रूप में पेश करने का फैसला किया गया है। यह बम धमाका 1990 की शुरूआत में किया गया था, जिसमें न्यायाधीश जियोवानी फेलकोन तथा न्यायाधीश पाओलो बोर्सोलीनो समेत 21 लोग मारे गये थे। इस धमाके को अंजाम देने वाले माफिाया ने इटली सरकार से इस धमाके के अन्य साजिशकर्ताओं को कम सजा देने के…

Read More

चीन में कोयला खदान विस्फोट, 4 की मौत

चीन में कोयला खदान विस्फोट, 4 की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिमी गुइझोउ प्रांत में कोयले की एक खदान में विस्फोट के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। फुकुआन शहर की गाओशी में स्थित झेयान कोयला खदान में कल जब विस्फोट हुआ, तब वहां 49 लोग काम कर रहे थे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की आज की खबर में बताया गया है कि 45 लोग हादसे के बाद खदान से बाहर निकल आए, लेकिन 4 मजदूर अंदर ही फंस गए। बचाव कर्मियों के सभी प्रयास आज सुबह नाकाम हो गए जब चारों मजदूरों के शव मिले।

Read More

… और हिलेरी क्लिंटन को भरना पड़ा जुर्माना

… और हिलेरी क्लिंटन को भरना पड़ा जुर्माना

लंदन: कानून सबके लिए बराबर होता है, चाहे वह आम आदमी हो या कोई बहुत बड़ी हस्ती और इसी का अनुभव अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को ब्रिटेन में हुआ। क्लिंटन को पार्किंग का टिकट नहीं खरीदने पर 80 पौंड का जुर्माना भरना पड़ा। डेली मेल के अनुसार वेस्टमिनिस्टर सिटी कौंसिल वार्डेन ने सिल्वर मर्सीडीज पर 80 पौंड का नोटिस चिपका दिया, जबकि उनके सुरक्षा गार्ड विरोध करते रहे। क्लिंटन यहां कैथम हाल में एक समारोह में भाग लेने आई थीं। वह पांच कारो के काफिले में आई…

Read More