बगदाद: इराक में कल अलग-अलग स्थानों पर हुए सीरियल बम विस्फोटों में कम से कम 16 लोग मारे गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी बगदाद से 20 किलोमीटर दूर शिया बहुल शहर युसूफिया के एक बाजार में सड़क किनारे रखे नौ बमों को रिमोट कंट्रोंल के जरिए उड़ाया गया। इन विस्फोटों में सात लोगों की मौत हो गई। बाकूबा शहर में शिया परिवारों के आवासों के समीप सड़क किनारे रखे गए बमों में विस्फोट किए जाने से चार लोग मारे गए। यह परिवार अल कायदा से जुड़े सुन्नी आतंकवादियों…
Read MoreCategory: International News
जासूसी प्रोग्राम जारी रखेगा अमेरिका
वाशिंगटन: अमेरिका ने माना है कि हाल ही में विदेशी नेताओं के इंटरनेट और फोन की निगरानी से जुड़ी एनएसए की जानकारी के खुलासे की वजह से उसके कुछ सहयोगी देशों के साथ संबंधों में तनाव आ गया है, लेकिन वाशिंगटन का यह भी कहना है कि खुद को और अपने सहयोगियों को सुरक्षित रखने की जरूरत के मद्देनजर वह सूचनाएं जुटाना जारी रखेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘सवाल यह नहीं है कि गोपनीय सूचना के खुलासे से हमारे कुछ सहयोगियों के साथ हमारे…
Read Moreचीन के प्रसिद्ध शाही महल में दो व्यक्तियों की हत्या
बीजिंग: चीन के प्रसिद्ध राजशाही महल ‘फोरबिडेन सिटी’ में आज कर्मचारियों के बीच झगड़ा होने पर एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर दो लोगों की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि अब महल संग्रहालय के नाम से चर्चित ‘फोरबिडेन सिटी’ के कैफिटेरिया में आज सुबह यह घटना घटी। संवाद समिति शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि 49 वर्षीय झेंग ने चाकू से वार कर अपने दो सहयोगियों को मार डाला। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे…
Read Moreअमेरिका ने कश्मीर मुद्दे पर दखल करने से किया इनकार
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप का आग्रह यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि उसका रूख इस मामले में नहीं बदला है और वह बातचीत के लिए नयी दिल्ली तथा इस्लामाबाद को प्रोत्साहित करेगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल पहली बार ट्विटर के जरिये सवालों के जवाब में बताया ‘‘(हमारा) रूख नहीं बदला है। (यह) भारत और पाकिस्तान पर निर्भर है, अमेरिका दोनों देशों के बीच बातचीत को लगातार प्रोत्साहित करेगा।’’ उनसे शरीफ की इस सप्ताह वाशिंगटन यात्रा…
Read Moreइराक में 22 सुरक्षाबलों की हत्या
रामाडीः इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत की राजधानी रामाडी मेंआज आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर विभिन्न जगहों में हमला कर बाइस जवानों को मार डाला। अधिकांश हमले पुलिस और सेना के जांच चौकी पर हुआ। सूत्रों ने बताया कि हमले में सुरक्षाबलों के साठ जवान घायल हुए हैं। हमले की जिम्मेवारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन अल कायदा के सुन्नी विद्रोही सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमला करती रही है। पुलिस ने बताया कि रूतबा शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से लदे एक कार…
Read Moreईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और इजरायल में मतभेद
रोमः ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच मतभेद उभर कर सामने आ गए हैं। अमेरिका चाहता है कि ईरान सिद्ध करे कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है लेकिन इजरायल चाहता है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम तत्काल रोक दिया जाना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री जान कैरी और इजायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच आज हुई एक बैठक में इजरायल फिलिस्तीन शांति वार्ता पर चर्चा होनी थी लेकिन इस दौरान ईरान का ही मुद्दा छाया रहा। श्री नेतन्याहू ने संवाददाताओं से कहा कि…
Read Moreचीनः लाखों लोग भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराए गए
वीजिंगः चीन में 2008 से अब तक लगभग डेढ लाख लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया जा चुका है। यह जानकारी चीन की सरकारी मीडिया ने आज दी। हाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई में कुछ मुठ्ठी भर ही वरिष्ठ अधिकारी पकड़ में आए हैं। अभियोक्ता काउ नियानमिंग ने बताया कि लगभग 66000 अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि देश की व्यवस्थापिका और जांच एजेंसियों में निर्धारित से कम कर्मचारियों के होने के बावजूद चीन ने भ्रष्टाचार…
Read Moreशरीफ की ओबामा से द्रोण हमला रोकने की अपील
वाशिंगटनः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पाकिस्तान में द्रोण हमला रोकने की अपील की। प्रधानमंत्री शरीफ ने ओबामा के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कहा कि बातचीत के दौरान द्रोण हमले का मामला उठाया गया और इसे रोकने की अपील की गई। ओबामा ने दोनों देशों के बीच तनाव और गलतफहमी को माना। दोनो नेताओं ने सुरक्षा मामलों पर साथ काम करने और पाकिस्तान के संप्रभुता की सम्मान करने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि हम साथ काम करने…
Read Moreनाइजीरिया में 19 लोगों की हत्या
पॉल ओहियो (आबुजा): नाइजीरिया के बोर्नो स्टेट राज्य में कैमरून से लगी देश की सीमा के पास सैनिकों का वेष धारण किए हुए इस्लामी बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने एक नकली जांच चौकी बनाकर 19 लोगों की हत्या कर दी। सैनिकों की वर्दी पहने आतंकवादियों ने रविवार को जांच चौकी पर आए वाहनों को रुकने के लिए कहा और फिर यात्रियों और चालकों को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कई वाहन रोके गए और बाद में 19 लोगों को मृत पाया गया। हमले में बचे लोगों ने…
Read Moreप्रधानमंत्री हुए चीन के लिए रवाना
मास्को: दो देशों की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात करने के बाद आज चीन के लिए रवाना हो गए। पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन में इन दोनों नेताओं ने कुडनकुलम परमाणु परियोजना से जुड़े ‘सभी लंबित मसलों को हल करने’ का संकल्प लिया। अपनी रूस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से क्रेमलिन पैलेस में मुलाकात की। पुतिन के साथ सिंह का यह पांचवां वार्षिक शिखर सम्मेलन था। दोनों देशों के बीच यह 14 वां शिखर सम्मेलन था। वार्ताओं के अंत…
Read More