उ कोरिया के अत्याचारों की कहानी सुन संराष्ट्र जांच प्रमुख रो पड़े

उ कोरिया के अत्याचारों की कहानी सुन संराष्ट्र जांच प्रमुख रो पड़े

संयुक्त राष्ट्र: उत्तर कोरिया में कट्टरपंथी सरकार के अत्याचारों से बच निकले लोगों की आपबीती इतनी दर्दनाक थी कि यहां मानवाधिकारों के हनन की जांच करने वाले संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग के प्रमुख भी खुद को रोने से नहीं रोक पाए। आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश माइकल किर्बी ने कहा कि चीन में पहले से ही प्रताडऩाओं का शिकार होकर उत्तर कोरिया लौटने वाली महिलाओं की हालत तो और भी खराब है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद जांच आयोग ऐसे मामलों की लंदन, तोक्यो और सोल में सुनवाई कर चुका…

Read More

चीन में पहली परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटाया गया

चीन में पहली परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटाया गया

बीजिंग: चीन ने अपनी पहली 40 साल पुरानी परमाणु पनडुब्बी को सेवा से हटा दिया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) डेली के अनुसार ‘लांग मार्च नंबर 1’ के परमाणु डिवाइस को सही ढंग से नष्ट कर दिया गया। सैन्य सेवा से पूरी तरह मुक्ति के बाद अब इस पनडुब्बी को प्रदर्शनी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। चीन ने कल अपने परमाणु पनडुब्बियों ने कल एक नौसैन्य अभ्यास के दौरान प्रदर्शन किया था। इस परमाणु पनडुब्बी का 1970 में तलावतरण किया गया था और इसके चार साल बाद इसे नौसेना की…

Read More

भारत के मंगल अभियान के मद्देनजर थाईलैंड में चेतावनी जारी

भारत के मंगल अभियान के मद्देनजर थाईलैंड में चेतावनी जारी

बैंकाक: थाईलैंड में भारत के महत्वाकांक्षी मंगल अभियान पर अगले सप्ताह जाने वाले राकेट से अलग होकर गिरने वाले ईंधन टैंक से किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए अपने जहाजों और विमानों को दक्षिणी पश्चिमी तट से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है। थाइलैंड की जियो इंफोर्मेटिक्स एंड स्पेस टेक्नोलाजी डवलपमेंट एजेंसी (जीआईएसटीडीए) ने एक बयान में बताया कि भारत में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन प्रक्षेपण केंद्र से जानकारी दी गई है कि मंगल अभियान पर जाने वाले पीएसएलवी, सी 25 प्रक्षेपण यान में पांच…

Read More

सीरिया ने हथियारों को नष्ट करने की योजना पेश की

सीरिया ने हथियारों को नष्ट करने की योजना पेश की

दमिश्क: सीरिया ने अपने रासायनिक हथियारों के कार्यक्रम के संबंध प्रारंभिक घोषणा पत्र सौंप दिया है। इस कार्यक्रम में हथियारों के नष्ट करने की योजना भी शामिल है। इसकी जानकारी आर्गेनाइजेशन आफ द प्रोहिबिशन वेपंस (ओपीसीडब्ल्यू) संस्था ने रविवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ‘‘सीरिया अरब गणराज्य ने ओपीसीडब्ल्यू को अपना औपचारिक प्रारंभिक घोषणा-पत्र सौंपा है, जिसमें रासायनिक हथियार के कार्यक्रम से संबंधित योजना की विस्तृत जानकारी है।’’ इस घोषणा पत्र में रासायनिक हथियारों को नष्ट किए जाने की आम योजना को भी शामिल किया गया है जिस…

Read More

वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव दौड़ में शामिल हो सकते हैं जिंदल

वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव दौड़ में शामिल हो सकते हैं जिंदल

वॉशिंगटन: वर्ष 2016 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में लूसियाना के भारतीय अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल ने अलग रहने से इंकार नहीं किया। फॉक्स न्यूज में जब जिंदल से यह सवाल किया गया कि क्या वह वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होंगे तो जिंदल ने जवाब में कहा, ‘’ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि मैं 2016 में क्या करूंगा।’’ उनसे पूछा गया, ‘’लेकिन आप इससे पूरी तरह इंकार नहीं कर रहे हैं। क्या आप इंकार कर रहे हैं ?’ जिंदल…

Read More

चीन दोस्ती के नाम पर आंख में धूल झोंक रहा है

चीन दोस्ती के नाम पर आंख में धूल झोंक रहा है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत चीन सीमा को दुनिया की सबसे शांत सीमा बताकर भले ही बीजिंग की दो दिन की हालिया यात्रा की सफलता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की कोशिश की है लेकिन असलियत इसके उलट है और पड़ोसी मुल्क आडम्बर करके आंख में धूल झोंकने का काम कर रहा है। भारत और चीन के बीच सबसे लंबी विवादित सीमा है। चीन की सीमाएं 14 देशों से लगी है और लगभग सभी के साथ उसका सीमा विवाद रहा है। ज्यादातर देशों के साथ उसने सीमा समझौता…

Read More

पाकिस्तान में पलटी बस, 35 लोग घायल

पाकिस्तान में पलटी बस, 35 लोग घायल

हैदराबाद: पाकिस्तान में खैबरानी के समीप राजमार्ग पर एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 35 लोग घायल हो गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बारातियों को लेकर तेजगति से जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 35 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दुल्हा और दुल्हन भी शामिल है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई घायलों की स्थिति चिंताजनक है।

Read More

न्यूजीलैंड में डाक टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे ‘द हॉबिट’ के किरदा

न्यूजीलैंड में डाक टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे ‘द हॉबिट’ के किरदा

लंदन: हॉलीवुड फिल्म ‘द हॉबिट: द डेजोलेशन ऑफ स्मोग’ के सीक्वल के किरदार अब न्यूजीलैंड में टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे। कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार न्यूजीलैंड के डाक अधिकारियों ने टिकट एवं सिक्कों का निर्माण कर लिया है। इन पर फिल्म के किरदार बिल्बो बैगिन्स, थ्रैनड्विल और अजोग दिखाई दे रहे हैं। टिकट और सिक्के ‘‘द हॉबिट’’ फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म ‘‘द हॉबिट: द डेजोलेशन ऑफ स्मोग’’ के रिलीज के अवसर पर जारी किए जा रहे हैं। पिछले साल भी अधिकारियों ने श्रृंखला की पहली फिल्म…

Read More

जापान ने दी चीन को चेतावनी

जापान ने दी चीन को चेतावनी

वाशिंगटन: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन ने यदि उसके राजनीतिक भू भाग के हितों के विरूद्ध ताकत का सहारा लिया तो जापान चीन का मुकाबला करने को तैयार है। शनिवार को एक पत्रिका में प्रकाशित एक साक्षात्कार में जापानी प्रधानमंत्री ने कहा है, ”मैंने यह महसूस किया है कि जापान से सिर्फ आर्थिक मोर्चे पर ही नेतृत्व की अपेक्षा नहीं है बल्कि एशिया प्रशांत महासागर क्षेत्र की सुरक्षा के मामले में भी नेतृत्व की जरूरत है।” पत्रिका में दी जानकारी…

Read More

‘भारत की भाषा बोल रहा है’ अमेरिका: हाफिज

‘भारत की भाषा बोल रहा है’ अमेरिका: हाफिज

लाहौर: हाफिज मोहम्मद सईद ने कहा है कि वह अमेरिकी ड्रोन हमलों का विरोध कर रहा है, जिस कारण अमेरिका पाकिस्तान सरकार से उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। सईद ने इस बात का भी दावा किया है कि ओबामा प्रशासन जमात-उद-दावा पर कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर दवाब डाल रहा है। जमात-उद-दावा के सरगना सईद ने शुक्रवार को लाहौर में जेयूडी की मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद यह बात कही। सईद ने कहा कि ड्रोन हमलों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के कारण…

Read More