नई दिल्ली – दोनों देशों के बीच बंदरगाहों के इस्तेमाल को लेकर समझौते के बाद पहला संयुक्त अभ्यास ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ हिंद महासागर में संयुक्त अभ्यास के महज एक दिन के अंतराल पर भारतीय नौसेना एक और मेगा नौसैनिक अभ्यास में शिरकत करने जा रही है। शनिवार से भारतीय नौसेना उत्तरी अरब सागर में जापानी नौसेना के साथ तीन दिन के संयुक्त अभ्यास ‘जीमेक्स’ की शुरुआत करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे भारतीय नौसेना की अभियान क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। दोनों देशों के बीच 9 सितंबर को नौसेनाओं…
Read MoreCategory: International News
भारत ने यूएन में इमरान खान को लगाई लताड़, आतंकवाद पर किया पाक को बेनकाब
संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के 75 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे पर बोलने के कुछ घंटों बाद भारत ने उनकी बातों का करारा जवाब दिया। भारत की तरफ से प्रथम सचिव मिजितो विनितो ने देश का पक्ष रखा। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खरी सुनाई। उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा- इस हॉल में मौजूद लोगों ने ऐसे इंसान को सुना जिसके पास खुद दिखाने को कुछ नहीं था और ना बताने के लिए कोई उपलब्धि, न दुनिया को देने के…
Read Moreजनगणना कराएगा नेपाल, विरोध में उतरे सीमांत के ग्रामीण
झूलाघाट (पिथौरागढ़) फैसले से सीमांत क्षेत्र की जनता में नेपाल के प्रति गुस्सा नेपाल के कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख में जनगणना कराने के फैसले पर सीमांत के लोगों में नेपाल के प्रति भारी गुस्सा है। सीमांतवासियों ने कहा है कि भारतीय क्षेत्र में जनगणना नहीं होने दी जाएगी। नेपाल प्रत्येक 10 वर्ष में अपने यहां जनगणना कराता है। इस बार जनगणना वर्ष 2021 में होने जा रही है। नेपाल पहले ही भारत के कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख को अपने नक्शे में दर्ज करा चुका है। अब अगले साल मई में…
Read Moreचीन की बौखलाहट बढ़ी, रक्षा मंत्री ने लोकसभा में दिया बयान, सरकारी अखबार में लिखा- सर्दियों में बढ़ेगा तनाव
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के मुद्दे पर लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, राजनाथ के इस बयान पर अब चीन की मीडिया की प्रतिक्रिया आई है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारत के रक्षा मंत्री का बयान उकसाने वाला है और इससे सीमा पर सर्दियों के मौसम में तनाव बहुत…
Read More‘इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट’, अब तक 9 देशों ने हासिल किए हैं परमाणु हथियार
नई दिल्ली आज दुनिया ‘इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट’ के तौर पर मना रही है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2009 को हुई, जब संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने 29 अगस्त को इस दिन के तौर पर मनाने की सहमति व्यक्त की। हाल ही में, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा था, परमाणु हथियार देश को सुरक्षा की गारंटी देते हैं। इस बयान के बाद काफी बवाल मच गया था। दुनियाभर के कई देशों का मानना है कि राष्ट्रों को परमाणु हथियारों की लालसा को छोड़ कर मानवता…
Read Moreडेरा बाबा नानक में पाकिस्तान में पुल निर्माण को लेकर मीटिंग
डेरा बाबा नानक(बटाला) पंजाब के डेरा बाबा नानक में वीरवार को पाकिस्तान और भारत के इजीनियारों की मीटिंग हुई व एक सर्वे निरीक्षण भी किया गया। मामला करतापुर साहिब के दर्शनार्थ पाकिस्तान की तरफ से अधूरे पुल को बनाने का है। पाकिस्तान की तरफ से यह अधूरा पुल करीब 260 मीटर लंबा है, जिसे पाकिस्तान ने बनाने में रुचि दिखाई है। इसी मसले पर मीटिंग हुई, जो करीब एक घंटा चली। पाकिस्तान की तरफ से चार इंजीनियर और भारत की तरफ से दो अधिकारी एनएचआई व बीएसएफ अधिकारी मौजूद रहे।…
Read Moreसागर पर कब्जा करना चाहता है ‘ड्रैगन’, वियतनाम ने दी भारत को जानकारी
नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना के अडिग रुख के कारण कोई गतिविधि नहीं कर पा रहे चीन ने अब दक्षिण चीन सागर में अपना हस्तक्षेप और बढ़ा दिया है। वहीं वियतनाम ने चीन के इस कदम के बारे में भारत को जानकारी दी है। वियतनाम ने बताया कि कीमती जल संसाधनों से भरपूर दक्षिणी चीन सागर में कई देशों की तरफ से संयम की अपील के बावजूद चीन लगातार बड़ी संख्या में अपने युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों की तैनाती कर सैन्य उपस्थिति को बढ़ा रहा है। वियतनामी राजदूत…
Read Moreचीन ने सात सीमावर्ती जिलों में नेपाल की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया, केपी शर्मा ओली मौन
काठमांडो चीन की विस्तारवादी नीति नेपाल में अनियंत्रित होती जा रही है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मौन समर्थन के साथ चीन कई स्थानों पर धीरे-धीरे नेपाली भूमि पर अतिक्रमण कर रहा है। नेपाल के कृषि मंत्रालय के सर्वेक्षण विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने सात सीमावर्ती जिलों में कई स्थानों पर नेपाल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग तेजी से आगे बढ़ रहा है और अधिक से अधिक भूमि का अतिक्रमण कर नेपाली सीमाओं को आगे…
Read Moreकोरोना वायरस के म्यूटेशन पर है अधिक शोध की आवश्यकता : डब्ल्यूएचओ
जिनेवा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की महामारी विज्ञानी मारिया वान केरकोव ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के म्यूटेशन (रूप बदलने) के प्रभाव पर बहुत अधिक शोध की आवश्यकता है। जिनेवा में एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, ‘म्यूटेशन की पहचान करने के लिए एक विशेष कार्य समूह बनाया गया है और हम देख रहे हैं कि हम कैसे म्यूटेशन के मतलब को बेहतर समझ सकते हैं और ये कैसे व्यवहार करता है।’ रायटर्स के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक तौर पर 22.78 मिलियन से अधिक लोग कोरोना वायरस से…
Read Moreचीनी नागरिक के पकड़े जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट
शिमला/धर्मशाला Updated Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST लुओ सांग उर्फ चार्ली पेंग – फोटो : अमर उजाला पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 Read Now धर्मगुरु दलाईलामा की जासूसी के आरोप में दिल्ली में चीन के नागरिक के पकड़े जाने के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। स्टेट सीआईडी ने प्रदेश में दलाईलामा और उनके मठ की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के साथ ही जिलों के एसपी…
Read More