भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन, खालिस्तानी झंडे लहराए

भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन, खालिस्तानी झंडे लहराए

वाशिंगटन अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। खालिस्तान समर्थकों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में सरकार द्वारा लागू किए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की भी मांग की।  प्रदर्शनकारी इस दौरान हाथों में खालिस्तान का झंडा लहरा रहे थे। इससे पहले भी दूतावास के बाहर इस तरह के प्रदर्शन हो चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में प्रदर्शनकारियों ने दूतावास के बाहर खालिस्तानी झंडे लहराते हुए गांधी जी की प्रतिमा भी खराब कर दी थी। …

Read More

जमीन हथियाने पर चीन के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन

जमीन हथियाने पर चीन के खिलाफ नेपाल में  प्रदर्शन

काठमांडो नेपाल की जमीन पर कब्जा करने को लेकर नेशनल यूनिटी मूवमेंट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रविवार को चीन के खिलाफ काठमांडो स्थित सर्वे विभाग के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारी चीन के सीमावर्ती इलाकों में जीपीएस आधारित निगरानी की मांग कर रहे थे। उन्होंने नेपाल सरकार से चीन द्वारा जमीन नहीं हथियाए के सुबूत भी मांगे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि चीन ने नेपाली सीमा के भीतर हुमला जिले में 12 से 15 इमारतें बनाई हैं। वहीं सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

Read More

भारतीय वायुसेना को पहला विकसित लड़ाकू विमान तेजस मार्च 2024 में मिलेगा

भारतीय वायुसेना को पहला विकसित लड़ाकू विमान तेजस विमान मार्च 2024 में मिलेगा

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना को स्वदेश में विकसित लड़ाकू विमान तेजस की 48 हजार करोड़ रुपये के खरीद सौदे के तहत पहली डिलीवरी मार्च, 2024 में मिलेगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन आर. माधवन ने रविवार को कहा कि पहली डिलीवरी में चार विमान दिए जाने के बाद 2025 से 83 विमानों की सप्लाई पूरी होने तक हर साल 16 विमान वायुसेना को उपलब्ध कराए जाएंगे।  कई देश दिखा रहे भारतीय लड़ाकू विमान की खरीद में दिलचस्पी एचएएल के प्रबंध निदेशक पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे माधवन ने…

Read More

भारत ने कहा- चीन को पूरी तरह से हटना पड़ेगा पीछे, 15 घंटे चली नौंवे दौर की वार्ता

भारत ने कहा- चीन को पूरी तरह से हटना पड़ेगा पीछे,  15 घंटे चली नौंवे दौर की वार्ता

नई दिल्ली भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले साल मई की शुरुआत से गतिरोध जारी है। इसी तनाव को कम करने के लिए रविवार को मोल्डो में भारत और चीन ने नौंवे दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता की जो देर रात ढाई बजे तक चली। 15 घंटे तक चली इस वार्ता में सीमा पर तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई। इस बातचीत से पहले वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने चीन को दो टूक कह दिया था कि…

Read More

व्हाट्सएप का डाटा ले रहा फेसबुक, पहले भी दी हैं गलत जानकारियां

व्हाट्सएप का डाटा ले रहा फेसबुक, पहले भी दी हैं गलत जानकारियां

न्यूज सर्विस फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सएप को खरीदा था। 2016 से जो भी यह मैसेजिंग एप का इस्तेमाल कर रहा है, उसकी जानकारियां जाने-अनजाने फेसबुक से साझा हो रही हैं।  फेसबुक को आपके व्हाट्सएप नंबर,इसे इसे खोलेन बंद करने, फोन की स्क्रीन, और इंटरनेट कनेक्शन से लोकेशन आदि तक का भलीभांति पता रहता है। इस जानकारी का इस्तेमाल व्हाट्सएप को ठीक से चलाने और विज्ञापन में होता है। फेसबुक के अधीन होने से नुकसान व्हाट्सएप की काफी सकारात्मक बातें हैं, लेकिन फेसबुक के अधीन होने से भरोसा नहीं कर…

Read More

अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन व फ्यूचर-रिलायंस आमने – सामने

अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन व फ्यूचर-रिलायंस आमने – सामने

नई दिल्ली अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से 24,713 करोड़ रुपये के फ्यूचर-रिलायंस सौदे की समीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया है। कंपनी ने सौदे को दिल्ली उच्च न्यायालय में दी गई खुद की चुनौती के आधार पर सेबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं देने का भी आग्रह किया। अमेजन इससे पहले भी सेबी को पत्र लिखकर ऐसा आग्रह कर चुकी है।  अक्तूबर से अब तक सेबी को लिखे आठ पत्र यह पिछले साल अक्तूबर से अब तक अमेजन के द्वारा…

Read More

नुकसान सभी का…कुछ दिख रहा, कुछ छिपा हुआ

नुकसान सभी का…कुछ दिख रहा, कुछ छिपा हुआ

नई दिल्ली फेसबुक, गूगल, ट्विटर, अमेजन समेत सभी टेक कंपनियों का अंतिम लक्ष्य ऐसा डिजिटल मॉडल गढ़ना है, जो उनके पास रहेगा। यह मॉडल हमारी रुचियों के मुताबिक होगा, ताकि हमें ज्यादा समय तक मोबाइल स्क्रीन से चिपकाए रखा जा सके। हमारी पसंद-नापसंद तय करने के इरादे से कंटेंट परोसकर और हमारी छोटी से छोटी जानकारियों का रिकॉर्ड दर्ज करके हमें ही बदला जा रहा है। इसका असर हमारे व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य से लेकर सामाजिक व राजनीतिक व्यवस्था तक होता दिख रहा है।  जनमत: हमारी सोच में हेराफेरी की…

Read More

ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया स्ट्रेन, जानें कहां कितनी है संख्या

ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया स्ट्रेन, जानें कहां कितनी है संख्या

नई दिल्ली ब्रिटेन से लौटे अबतक 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को छह व्यक्ति नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि ब्रिटेन से भारत आए छह लोग ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। कोरोना के नए स्ट्रेन के सबसे अधिक मामले दिल्ली में मिले हैं। दिल्ली की एनसीडीसी लैब…

Read More

सेना और पुलिस ऑपरेशन में मारे गए 203 आतंकवादी, 166 स्थानीय

सेना और पुलिस ऑपरेशन में मारे गए 203 आतंकवादी, 166 स्थानीय

जम्मू सुरक्षा बल, सेना और पुलिस ने मिलकर चलाए ऑपरेशन सेना ने जीवित आतंकी पकड़े, कुछ को आत्मसमर्पण के लिए किया मजबूर विस्तार प्रदेश में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा बल और पुलिस बल ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभी तक कुल 203 आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है। इसमें 166 स्थानीय आतंकवादी शामिल है। वहीं, 43 नागरिक भी मुठभेड़ में हताहत हुए।  आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 92 लोग आतंकी हमलों के दौरान घायल हुए। वहीं, सुरक्षा बलों ने 49 आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया है। इस…

Read More

कोरोना वैक्सीन : दुनिया में असमानता बढ़ने का जताया जा रहा है खतरा

कोरोना वैक्सीन : दुनिया में असमानता बढ़ने का जताया जा रहा है खतरा

वाशिंगटन कोरोना वैक्सीनों से अब महामारी के अंत के साथ आर्थिक हालात सुधरने के संकेत तो मिलने लगे हैं, लेकिन इससे दुनिया में असमानता बढ़ने का भी खतरा जताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक ओर यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों ने बड़ी मात्रा में टीकों का भंडारण कर लिया है, जबकि विकासशील और गरीब देश अपने हिस्से की खुराक पाने के लिए जूझ रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो आगामी दिनों में कमजोर देशों की अर्थव्यवस्थाएं ज्यादा डगमगा जाएंगी, जिससे दुनिया में आर्थिक और…

Read More