एलओसी पर भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम का अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत

एलओसी पर भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम का अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत

वाशिंगटन भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम, सभी समझौतों व सहमतियों का कड़ाई से पालन करने और मौजूदा व्यवस्था के जरिए किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का समाधान करने या गलतफहमी को दूर करने पर सहमत हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की सहमति पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि ‘संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने भारत और पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का निरीक्षण करने और तंत्र स्थापित करने के लिए किए गए समझौते पर संयुक्त बयान जारी करने को प्रोत्साहित किया है।’ दुजारिक ने कहा…

Read More

पहली बार चीन ने माना गलवां घाटी में मारे गए थे उसके जवान, सैनिकों के नाम किए जारी

पहली बार चीन ने माना गलवां घाटी में मारे गए थे उसके जवान, सैनिकों के नाम किए जारी

बीजिंग पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से तनातनी जारी है। अब दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है। अब जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया का निर्णायक चरण चल रहा है और जल्द ही पूरा होने के करीब है तो चीन ने पहली बार माना है कि गलवां घाटी में हुए खूनी झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे। ड्रैगन ने खूनी झड़प के दौरान मारे…

Read More

टूलकिट मामले में अब निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, पुलिस कर रही जांच

टूलकिट मामले में अब निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

नई दिल्ली तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है और लोकेशन मिलते ही इन्हें गिरफ्तार करेगी। इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने बंगलुरु से दिशा रवि को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट टूलकिट मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां होने के संकेत पहले ही दिए थे। इसमें…

Read More

जम्मू को पाकिस्तान ने 370 हटने के बाद बनाया नया निशाना, स्लीपर सेल सक्रिय

जम्मू को पाकिस्तान ने 370 हटने के बाद बनाया नया निशाना, स्लीपर सेल सक्रिय

जम्मू जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने अब जम्मू संभाग को आतंकवाद के नए टारगेट के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके तहत आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह की तलाश के साथ ही स्लीपर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। यह स्लीपर सेल ही आतंकी संगठनों के लिए रेकी करने से लेकर आतंकियों के लिए पनाहगाह की तलाश करने और पाकिस्तान से आए हथियारों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।  पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान…

Read More

डब्ल्यूएचओ को चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, शुरुआती आंकड़े देने से किया इनकार

डब्ल्यूएचओ को चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, शुरुआती आंकड़े देने से किया इनकार

शंघाई पूरी दुनिया में महामारी फैलाने वाले चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम को कोरोना संक्रमण के शुरुआती मामलों से जुड़े आंकड़े देने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिकी मीडिया ने कोरोना मामलों की जांच के लिए चीन गए डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ के जांच दल और चीन के अधिकारियों के बीच डाटा को लेकर गरमागरम बहस भी हुई। चीन के अधिकारी कोरोना के शुरुआती 174 मरीजों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे रहे थे।…

Read More

पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में की पहली गिरफ्तारी, क्या है मामला …

पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में की पहली गिरफ्तारी, क्या है मामला …

नई दिल्ली नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश में जारी किसाना आंदोलन को लेकर भारत विरोधी अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस सख्ती बरत रही है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने किसान आंदोलन से संबंधित स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता की टूलकिट के जरिये देश बदनाम करने की साजिश में शामिल 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को बंगलूरू से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल ने टूलकिट मामले में शनिवार को यह पहली गिरफ्तारी की है। देश में ‘फ्राइडे फॉर फ्यूचर’ अभियान के फाउंडर सदस्यों में दिशा रवि…

Read More

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बाइडन ने शी जिनपिंग से बात की, हांगकांग में मानवाधिकार के हनन पर जताई चिंता

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बाइडन ने शी जिनपिंग से बात की, हांगकांग में मानवाधिकार के हनन पर जताई चिंता

वाशिंगटन जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहली बार बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जिनपिंग से बातचीत के दौरान हांगकांग और शिनजियांग प्रांत में हो रहे मानवाधिकार के हनन को लेकर चिंता भी जताई। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के राष्ट्रपति और चीनी जनता को चीनी लूनर न्यू ईयर की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि चीन का लूनर न्यू…

Read More

वैज्ञानिक दिवस : देश में महज 16.6 प्रतिशत महिलाएं ही शोध व विकास से जुड़ीं

वैज्ञानिक दिवस : देश में महज 16.6 प्रतिशत महिलाएं ही शोध व विकास से जुड़ीं

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 11 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस मनाता है। इसका मकसद महिलाओं और लड़कियों को स्टेम यानी विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के क्षेत्र में लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस बार की थीम ‘कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में अग्रणी महिला विज्ञानी’ रखी गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, 2019-20 में 16.6 फीसदी महिलाएं देश में सीधे तौर पर शोध एवं विकास (आरएंडडी) से जुड़ी हैं। यह संख्या पुरुषों की तुलना में बेहद कम है। वहीं आईआईटी दिल्ली के सहयोग से वीमन…

Read More

डब्ल्यूएचओ टीम पहुंची वुहान के प्रांतीय रोग नियंत्रण केंद्र, कई देशों में सख्त नियमों का विरोध

डब्ल्यूएचओ टीम पहुंची वुहान के प्रांतीय रोग नियंत्रण केंद्र, कई देशों में सख्त नियमों का विरोध

वुहान : विश्व में जहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10.36 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है वहीं अब तक इस महामारी में 22.39 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन पहुंचे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दल ने यहां एक प्रांतीय रोग नियंत्रण केंद्र का दौरा किया जो संक्रमण के शुरुआती प्रसार के दौरान प्रबंधन में शामिल था। डब्ल्यूएचओ के जांचकर्ताओं का दल पिछले महीने हुबेई की प्रांतीय राजधानी वुहान पहुंचा था। यह दल वुहान के…

Read More

भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर : यूएन महासचिव

भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर : यूएन महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कोरोना वैक्सीन उत्पादन के मामले में भारत की जमकर तारीफ की है। गुतारेस ने कहा कि भारत की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दुनिया समझेगी कि इसका भरपूर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि भारत का टीकाकरण में अहम योगदान रहेगा। भारत के पास सभी तरह के साधन हैं और दुनिया के टीकाकरण में उसकी भूमिका बेहद अहम रहेगी। उसके प्रयासों से वैश्विक टीकाकरण अभियान सफल हो सकेगा। बता दें कि…

Read More