भारत और ब्रिटेन के बीच जीवन बीमा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 17 नए समझौते हुए हैं। ब्रिटेन ने कहा कि उसके व्यापार राज्यमंत्री जोनाथ रेनॉल्ड्स और निवेश मंत्री पॉपी गुस्ताफसन के भारत दौरे के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये करार निर्यात और निवेश से जुड़े हैं। ब्रिटेन ने यह भी कहा कि भारत के हालिया आम बजट से ब्रिटिश बीमा कंपनियों को व्यापार के अधिक अवसर मिलेंगे। ब्रिटेन की तरफ से विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन समझौतों से विशेष रूप से तकनीक और जीवन विज्ञान…
Read MoreCategory: International News
संसार के 40 प्रतिशत एजुकेशन सिस्टम में स्मार्ट फ़ोन प्रतिबंधित, भारत में ऐसा कोई नियम नहीं
दुनिया भर में अब तक कम से कम 79 शिक्षा प्रणालियों (40 फीसदी) ने स्कूलों में स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, कई देशों में अभी भी इससे बच्चों की शिक्षा और उनकी गोपनीयता पर पड़ने वाले असर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा निगरानी (जीईएम) टीम ने यह खुलासा किया है। जीईएम के मुताबिक, 2023 के आखिर तक 60 शिक्षा प्रणालियों यानी दुनिया की कुल शिक्षा प्रणालियों के 30 फीसदी ने विशेष कानूनों या नीतियों के माध्यम से स्कूलों में स्मार्टफोन प्रतिबंधित कर दिए…
Read Moreपाकिस्तान ने की शरारत, भारतीय सेना ने दिया तगड़ा जवाब
पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। रविवार दोपहर पुंछ के दिगवार दलान सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। पाकिस्तान ने सुबह 11:35 बजे नूरकोट व नक्करकोट में भारती की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। स्नाइपर राइफलों से गोलियां दागीं। सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। करीब 10 मिनट पाकिस्तानी चौकियों पर गोलियां बरसाईं। इसके बाद सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई। सेना ने गोलीबारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान…
Read Moreभारत से जमीन मकान बेचकर गए अमेरिका, अब हुए डिपोर्ट परिवार सदमे में, जानिए इनकी दर्द भरी कहानी
घर-जमीन बेचकर और कर्ज उठाकर बच्चों को विदेश भेजने वाले परिजनों को जब उनके डिपोर्ट की बात पता चली तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। जालंधर के गांव दिवाली के संदीप सिंह को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। आठवीं तक पढ़ा 43 साल का संदीप सिंह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। 16 साल की उम्र में अप्रैल 2000 में इंग्लैंड चला गया था। 2010 में घर वापस आकर शादी के बाद संदीप सिंह पिता के साथ खेती करने लगा। पंचायत मेंबर रहे पिता गुरदेव सिंह ने बताया…
Read Moreअमेरिका ने 205 भारतीय को वापस भारत भेजा, आज विमान पहुंचेगा अमृतसर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकल्प और नीतियों का असर दिखना शुरू हो गया है। बीते 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाले जाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर अमल करते हुए अमेरिकी प्रशासन ने सी-17 सैन्य विमान से 205 भारतीय लोगों के एक समूह को अमेरिका से वापस भेज दिया है। भारतीयों को अमेरिका से निकाले जाने की यह ताजा खबर ट्रंप प्रशासन की सख्ती दिखाता है। बता दें कि बीते दो हफ्ते की अवधि में…
Read Moreट्रंप के फैसले से मार्किट में मची हड़कंप, रुपये में आई रिकॉर्ड तोड़ गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा,मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और चीन के उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने के फैसले से ट्रेड वॉर का डर बढ़ गया है। इसे लेकर पूरी दुनिया के बाजारों में डर का माहौल है। इस माहौल में भारतीय रुपया भी 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को शुरुआती ट्रेड में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रही। भारतीय मुद्रा रुपया लगातार दबाव में है। विदेशी फंड के भारतीय बाजार से लगातार निकलने और तेल…
Read Moreट्रंप ने कनाडा पर लगाया अमेरिकन टेरिफ, एनआरआई की शॉपिंग में आई 50 फीसदी गिरावट
कनाडा पर अमेरिकन टैरिफ लगने से पंजाब की अर्थव्यवस्था पर ग्रहण लग सकता है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको, चीन समेत कई देशों पर ट्रैरिफ लगाने की बात की थी। राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने कुछ देशों के अलावा कनाडा पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इससे पंजाब में कनाडा से आने वाले एनआरआई की शाॅपिंग प्रभावित हो रही है। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले वक्त में कनाडा के एनआरआई की शापिंग और भी कम होगी, इसका पंजाब की अर्थव्यवस्था…
Read Moreनेपाल पुलिस ने जुआरियों को सिखाया सबक, 10 भारतीय सहित 24 गिरफ्तार, जानिए कितने पैसो का कर चुके थे लेनदेन ?
नेपाल पुलिस ने तीन अरब रुपये से अधिक के ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दस भारतीय नागरिकों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने 3,047,356,612 नेपाली रुपये का लेनदेन किया। नेपाल पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी काठमांडो घाटी अपराध जांच कार्यालय के पुलिस अधीक्षक काजी कुमार आचार्य के अनुसार, पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार को ललितपुर महानगर के सनेपा क्षेत्र में दो घरों पर छापे मारे। 10 भारतीय नागरिकों और…
Read Moreभारत में डिजिटल और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन से आया बड़ा बदलाव : फीलमोन यांग
संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा कि भारत ने पिछले दशक में उल्लेखनीय परिवर्तनों का अनुभव किया है। चार दिवसीय भारत दौरे से पूर्व यांग ने कहा कि आगामी यात्रा में उन्हें यह देखने का अवसर मिलेगा कि कैसे डिजिटल व तकनीकी नवाचार ने इन बदलावों को बढ़ावा दिया। यांग संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में 4-8 फरवरी तक भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर होंगे। भारत यात्रा से पहले बोले यांग यांग ने यात्रा से पहले खास बातचीत में कहा, दुनिया…
Read Moreट्रंप ने दिखाई सख्ती, कोलंबिया ने लिया यू टर्न, अपने नागरिको को सम्मानपूर्वक लाएगा वापस
ट्रंप के सख्त कदम के बाद कोलंबिया की सरकार ने यू-टर्न ले लिया है और अमेरिका से निर्वासित किए गए अपने नागरिकों को वापस लेने का फैसला किया है। कोलंबिया की सरकार अब अपने निर्वासित नागरिकों को होंडुरास से लाने के लिए प्रेसीडेंशियल विमान भेजेकर सम्मानपूर्वक वापस लेकर आएगी। कोलंबिया में पहले अपने निर्वासित नागरिकों को वापस लेने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के खिलाफ टैरिफ लगाने और अन्य जवाबी कदम उठाने का एलान कर दिया था। माना जा रहा है…
Read More