दौलतपुर (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के समीपवर्ती गांव चलेट में तलवाड़ा-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक पंजाब के तीन युवकों ने गुंडागर्दी की। शातिरों ने एक जीप चालक को पीटा और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौका ए वारदात पर पहुंची, लेकिन उससे पहले तीनों युवक पंजाब की सीमा में प्रवेश करके फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार रंजन शर्मा पुत्र रमेश चंद मंगलवार दोपहर बाद करीब 3.20 बजे जब दौलतपुर की तरफ अपनी…
Read MoreCategory: Una
जब पैरों से लिपट गया जहरीला सांप
गगरेट (ऊना)। ‘जाको राखे साईयां मार सके न कोय’ की कहावत सोमवार रात को अंबोटा में चरित्रार्थ हुई, जब एक जहरीले सांप ने युवती के पैरों से लिपटने के बाद भी उसे डसा नहीं। घटना उस समय हुई, जब अंबोटा गांव की निवासी सुदेश कुमारी रात्रि लगभग नौ बजे अपने घर के बाहर बने बाथरूम से आ रही थी। तभी साथ लगते खेतों से उसे सरसराहट सुनाई थी। पलक झपकते ही एक सांप उसकी टांग से आकर लिपट गया। युवती ने एक पल भी न गंवाते हुए अपनी टांग को…
Read Moreबडे़राह और टांडा में दो को पीटा
ऊना। जिला के बडेराह और टांडा बांगवाईं में हुई झड़पों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों को उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उषा देवी पत्नी वतन सिंह निवासी बडेराह तहसील बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपने घर जा रही थी तो राकेश कुमार पुत्र सोहन सिंह, मंजू देवी पुत्री सोहन सिंह तथा…
Read Moreअनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो जख्मी
अंब (ऊना)। क्षेत्र के नंदपुर नैहरी मार्ग पर मंगलवार सुबह पेश आए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल कुमार एवं विनय ठाकुर निवासी ऊना अपनी बाइक से नादौन जा रहे थे कि नंदपुर मैड़ी मार्ग पर एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें मोटरसाइकिल चालक कौशल कुमार को ज्यादा चोटें आईं, वहीं विनय ठाकुर को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के निजी क्लीनिक…
Read Moreअंबिकानगर-अंब गणेशोत्सव का शुभारंभ
ऊना। अंब उपमंडल के अंबिकानगर महादेव मंदिर में भगवान गणेश अपने भक्तों पर कृपा करने के लिए सोमवार को अपने सिद्धासन पर 10 दिन तक विराजमान हो गए हैं। अंबिकानगर गणेश-मंडल की ओर से रेलवे स्टेशन के समीप सोमभद्रा बाजार स्थित अंबिकानगर महादेव मंदिर में गणेश भक्तों ने गणेश की विशालकाय प्रतिमा को स्थापित किया है। सोमवार की पूजा हिमाचल सार्वजनिक गणेशोत्सव के संस्थापक सदस्य राजीव शर्मा द्वारा संपन्न करवाई गई। जिला ऊना में धार्मिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक अंबिकानगर गणेशोत्सव एक दशक से लगातार मनाया जा रहा है। बाल…
Read Moreट्रक में लदे माल का किया गोलमाल
गगरेट (ऊना)। गगरेट से ट्रक में लादे गए लाखों रुपये के माल का ट्रक चालक ने गोलमाल कर दिया है। मद्रास के लिए लादे गए लाखों रुपये के माल के अलावा करीब दस लाख रुपये कीमत के ट्रक ट्राले का भी कोई अता पता नहीं है। चालक पर अमानत में खयानत का भी आरोप लगाया गया है। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक में लदे माल और ट्रक…
Read Moreसप्लाई में भेजा खराब चनों से भरा ट्रक
ऊना। जिला मुख्यालय जलग्रां स्थित सिविल कार्पोरेशन के भंडारण में आई सफेद चने की आपूर्ति खेप खराब पाई गई है। इसके चलते सोमवार को खेप लेकर आए ट्रक को बैरंग लौटा दिया गया है, जबकि भंडारण के प्रभारी ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेज दी है। इससे पहले भी आटा एवं दालों की खराब सप्लाई के मामले सामने हड़कंप मच चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद चने से भरा ट्रक सोमवार को सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के भंडारण जलग्रां में पहुंचा, जिसमें लगभग 130 से 150…
Read Moreकार की टक्कर में स्कूटी चालक घायल
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सुविधा पैलस के नजदीक कार-स्कूटी के बीच हुई टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिकी उपचार दिया। घटना के तुरंत देर बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार शारदा पुत्र प्रकाश चंद निवासी रक्कड कालोनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह…
Read Moreअस्पताल में खुलेगा वस्त्र और मेडिसिन बैंक
ऊना। अस्पताल कल्याण शाखा जिला रेडक्रॉस सोसायटी (महिला विंग) की अध्यक्ष डा. आरुषि जैन ने कहा कि शाखा की ओर से प्रत्येक माह की 10 तारीख को जिला अस्पताल में अति निर्धन एवं जरूरतमंद मरीजों को फल एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वह सोमवार को स्थानीय बचत भवन में कल्याण शाखा को सशक्त बनाने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। डा. आरुषि जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के सहायतार्थ वस्त्र एवं मेडिसिन बैंक खोला जाएगा। इसमें नवजात बच्चों को सॉफ्ट कपड़े…
Read Moreगवाह नहीं मिले तो पहले छूटा, फिर फंसा
गगरेट (ऊना)। गगरेट के टटेहड़ा इलाके में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद जब कोई गवाह न मिला तो आरोपी को जमानत मिल गई। जमानत मिलने की खुशी को शायद वह पचा नहीं पाया और अपनी हरकतों से दोबारा कानून के शिकंजे में फंस गया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दोबारा मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। अबकी बार महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।…
Read More