अंबोटा में दस्तक दे रहे चोर

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के अंबोटा में चोरी की वारदातों से दहशत का माहौल है। बुधवार रात्रि लगभग नौ बजे डीएवी स्कूल के पीछे रंजीत सिंह के घर के पास कुछ अज्ञात लोगों की आहट हुई। जब वह घर से बाहर निकले तो वे भाग निकले। तभी वहां चोर-चोर का शोर होने लगा। शोर सुनकर डीएवी स्कूल के चौकीदार ने स्कूल का हूटर बजा कर सबको एलर्ट कर दिया। इसके बाद पूरे गांव के लगभग 400 लोग घराें के बाहर निकल आए। तभी गांव के जगदीश कुमार टार्च हाथ में लेकर…

Read More

कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्‍स

ऊना। ऊना में हुए कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में संसदीय क्षेत्र प्रभारी चंद्र कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर राम लाल ने कार्यकर्ताओंचुनावी को टिप्‍स दिए। इस दौरान उनके समक्ष कई शिकायतें भी पहुंचीं। विभिन्न ब्लाक कार्यकारिणियों में जगह न मिलने और अनदेखी को लेकर भी कइयों का दर्द छलका। कइयों ने राज्य सरकार द्वारा गठित विभिन्न कमेटियों में भी जगह न मिलने की शिकायत की। सभी पदाधिकारियों के तर्क गौर से सुनने के बाद प्रभारी चंद्र कुमार ने एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए पदाधिकारियों से आहवान किया…

Read More

स्कूटर चोर गिरोह का पर्दाफाश

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल के सरहदी क्षेत्रों से स्कूटर चुराकर उन्हें बेचने का गोरखधंधा चला रहे एक गिरोह का मैहतपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बुधवार को नाके के दौरान पकड़े गए गिरोह के दो लोगों को स्थानीय पुलिस ने चोरी करके बेचने के लिए ले जा रहे दो स्कूटरों सहित दबोच लिया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने दोनों शातिराें के पकड़े जाने की पुष्टि की है। बुधवार को गांव भटोली के सरकारी…

Read More

दो साल से प्राचार्य को देखा नहीं

ऊना। कोटला खुर्द स्थित निजी आईटीआई के छात्रों ने संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों से संस्थान के प्रधानाचार्य को ही नहीं देखा है। संस्थान में उन्हें पढ़ाने के लिए महज दो ही शिक्षक तैनात किए गए हैं। इन छात्रों ने कहा कि दोनों ही अध्यापक नदारद रहते हैं। कई बार तो दोपहर तक कोई भी शिक्षक संस्थान में नहीं पहुंचता। इन छात्रों ने उपायुक्त से भी शिकायत की है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की…

Read More

महिला को चारपाई से बांध की चोरी

बंगाणा (उना)। उपमंडल बंगाणा के गांव चंबोआ में चोरों ने घर में घुसकर हजारों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान महिला घर के कमरे में सो रही थी। चोरों ने कमरे में घुसकर महिला के मुंह में उसका दुपट्टा ठूंस डाला और उसको चारपाई से बांध दिया। इसके बाद शातिरों ने घर के भीतर चोरी की। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस डाग स्कवायड की मदद ले रही है।…

Read More

फर्जीवाड़ा करके बेची करोड़ों की जमीन

अंब (ऊना)। लड़ौली क्षेत्र में कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा करके करीब 26 कनाल भूमि का सौदा कर डाला। यह भूमि करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। कुल 40 कनाल के प्लाट में करीब 26 कनाल हिस्सा शिकायत कर्ता का है। अन्य हिस्सेदारों ने पूरे प्लाट का ही सौदा करके करोड़ों रुपये डकार लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इस फर्जीवाड़े में लंबरदार भी फंस गया है। लंबरदार की मौजूदगी में ही भूमि की रजिस्ट्री हुई। उस पर…

Read More

प्रवीण कंग और प्रवीण शर्मा बनीं महासचिव

हरोली (ऊना)। हरोली मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता चौधरी ने भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष जगजीत मनकोटिया तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रानी रनौत से विचार-विमर्श कर हरोली भाजपा महिला मोर्चा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। सरिता चौधरी ने बताया कि उपाध्यक्ष के रूप में हीरां थड़ा की बलवीर कौर, धर्मपुर से श्रेष्ठा देवी, भदौड़ी से अवतार कौर, रोड़ा से सुदेश कुमारी व नंगल कलां से गुलशन कुमारी को कार्यक ारिणी में शामिल किया गया है। पंडोगा से प्रवीण कंग और पंजावर से…

Read More

सरकार पर भड़के ऊना के किसान

अंब (ऊना)। किसान ट्रैक्टर ट्राली यूनियन अंब तथा राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा की बैठक मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सीता राम की अध्यक्षता में ठठल में हुई। इसमें उपमंडल अंब के किसान एवं ट्रैक्टर ट्राली यूनियन के सभी सदस्य एकत्रित हुए। इस अवसर पर स्वतंत्र किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मस्तराम मस्कीन एवं उपप्रधान ठाकुर होशियार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में किसानों एवं ट्रैक्टर ट्राली चालकों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। ठाकुर सीता राम ने कहा कि सरकार अवैध खनन के नाम पर…

Read More

गंदा पानी पीने को सैकड़ों लोग विवश

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव धर्मशाला महंता के सैकड़ों लोग गंदा पानी पीने को विवश हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। गांव के लोगों ने कई बार विभाग से इस बारे में शिकायत भी की है, लेकिन सिवाय आश्वासनों के विभाग ने कुछ नहीं किया। गांव के प्रधान राम चंद, उपप्रधान राजीव सिंह व गांव वासियों में शंभू दत्त, मनोज कुमार व अनीता शर्मा ने बताया कि यदि गांव में कोई बीमारी फै लती है तो…

Read More

मैहतपुर के वार्ड आठ में खिला ‘कमल’

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड आठ में भाजपा प्रत्याशी अंजू देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त देकर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज कराई है। चुनाव प्रभारी एसडीएम धनवीर ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी अंजू देवी की जीत का ऐलान किया। मंगलवार को करवाए गए वार्ड संख्या आठ के लिए मतदान में भाजपा एवं कांग्रेस के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी माया देवी ने भी चुनाव लड़ा। भाजपा प्रत्याशी अंजू देवी को 280, कांग्रेस की कमलेश देवी को 147 तथा निर्दलीय माया देवी को महज 52 मत पड़े। अंजू देवी ने…

Read More