कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ मंडल का अभ्यास वर्ग थानाकलां अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया। इसमें आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एनडीए गठबंधन को दिल्ली में सत्ता सौंपने और नरेंद्र मोदी देश क ा प्रधानमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। अभ्यास वर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित नहीं है। देश को…

Read More

आंधी से 90 फीसदी मक्की की फसल तबाह

मैहतपुर/ऊना। ऊना में रविवार देर शाम को आए तेज तूफान ने खेतों में खड़ी मक्की की 90 फीसदी फसल तबाह कर दी। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। किसानों ने प्रदेश सरकार से तबाह हुई मक्की की फसल और उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग उठाई है। तेज तूफान ने जिला भर में जो तबाही मचाई है। उससे किसानों का लाखों का नुकसान हो गया है। कुदरत के इस कहर के आगे बेबस किसानों का कहना है कि जिस प्रकार ऊपरी…

Read More

40 पेड़ों को काट डाला

अंब (ऊना)। वन काटुओं ने नैहरियां इलाके में हरे भरे 40 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। उपमंडल अंब में वन माफिया ने वन विभाग और पुलिस की नींद हराम करके रख दी है। माफिया हरे भरे पेड़ों को काटकर लकड़ी की तस्करी करके खूब चांदी कूट रहा है। लोगों का कहना है कि वन माफिया के खिलाफ विभाग भी कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं ला रहा है। विभाग की ढील के कारण वन माफिया ने अब की बार नैहरियां गांव में स्थित संतु-टिल्ला के जंगल को निशाना बनाया है।…

Read More

खनन विभाग बांटेगा नए एम फार्म

ऊना। क्रैशर मालिकों को अब खनन विभाग नए एम फार्म बांटेगा। सोमवार को ऊना में खनन विभाग के पास नए एम फार्म की खेप पहुंच गई। नए फार्म की कापियां तीन रंगों में प्रकाशित की गई हैं। इनमें पहले नंबर पर पीले रंग, दूसरे नंबर पर लाइट ग्रीन और तीसरे नंबर पर सफेद रंग के कागज का इस्तेमाल किया गया है। इन नए फार्मों पर हिमाचल प्रदेश सरकार का लोगो भी अंकित है। विभाग का दावा है कि नए एम फार्म से अवैध खनन पर अंकुश लगेगा। इसके बाद वारकोडेड…

Read More

मकान पर गिरा विशालकाय पेड़

अंब (ऊना)। रविवार देर शाम चली आंधी के चलते अंब-मुबारिकपुर रोड पर स्थित एक मकान पर विशालकाय आम का पेड़ आ गिरा, जिससे मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब मुबारिकपुर मार्ग पर गुरनाम सिंह के पक्के मकान पर आम का पेड़ गिर गया, जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है। गुरनाम सिंह ने बताया कि घटना के वक्त परिवार के सभी लोग रसोई में बैठ कर खाना खा रहे थे। इस वजह से उनकी पत्नी, दो…

Read More

उपभोक्ता के पासपोर्ट की प्रति पर दिया डुप्लीकेट सिम

अंब (ऊना)। बिलासपुर से अंब तक पुलिस की नाक में दम करने वाला आरोपी शख्स शिकायतकर्ता का कोई करीबी हो सकता है। कारोबारी सुकुमार सिंह के खाते से मोबाइल बैंकिंग के जरिए 8.65 लाख रुपये उड़ाने के लिए जिस डुप्लीकेट सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया, वह सिम कार्ड सुकुमार सिंह के ही पासपोर्ट की प्रति पर जारी हुआ है। पुलिस तहकीकात में यह खुलासा हुआ है। अंब में खरीदे गए इस सिम कार्ड से ही सुकुमार के खाते से अलग-अलग खातों में राशि ट्रांसफर हुई। हैरानी की बात यह…

Read More

खनन माफिया ने खोद डाली निजी भूमि

अंब (ऊना)। हथियारों से लैस खनन माफिया ने अंब के चक क्षेत्र में निजी भूमि खोद डाली। खनन में जुटे माफिया के लोगों के हाथों में तलवार, गंडासे और लाठियां देखकर भूमि मालिक की उनके सामने जाने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना के बावजूद खनन और पुलिस विभाग का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। खनन माफिया की दबंगई से कोई अधिकारी भी मौके पर पहुंचने से कतरा रहा है। इसमें विभागीय कर्मियों की मिलीभगत का भी अंदेशा जताया जा रहा है। अंब के ठठल निवासी जगदीप सिंह के…

Read More

मैहतपुर में पकड़ी 21 लाख की बीड़ी

मैहतपुर (ऊना)। जिले के प्रवेशद्वार मैहतपुर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने नाके के दौरान 21 लाख की बीड़ी पकड़ी है। इसकी कीमत कागजों में 12 लाख रुपये दर्शाई गई थी। विभाग ने बिलों पर कम कीमत दर्शाने और गाड़ी में ज्यादा माल होने के चलते फर्म को सवा दो लाख रुपये जुर्माना ठोका है। सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त यूएस राणा ने इस बात की पुष्टि की है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक शनिवार को प्रवेश नाके पर सुबह करीब चार बजे टाटा 407 को रोकने और उसमें ले…

Read More

ट्यूबवेल से हजारों का सामान चोरी

अंब (ऊना)। अंब उपमंडल में चोरी की घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस व्यवस्था भी बेबस नजर आ रही है। चोरी एवं अन्य वारदातों से जहां पूरे जिले में दहशत का माहौल है। वहीं असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात चोरों ने क्षेत्र के चुरूड़ू गांव के कश्मीर सिंह के खेत में लगे ट्यूबवेल के सामान के अलावा खेती में उपयोग होने वाले औजारों पर भी हाथ साफ कर डाला। कश्मीर सिंह के मुताबिक शातिर लगभग 10 हजार…

Read More

चलती कार पर पेड़ गिरा, तीन घायल

हरोली (ऊना)। घालूवाल में सफेदे का एक पेड़ तेज अंधड़ के कारण जड़ से उखड़ गया। यह भीमकाय पेड़ दुकानों पर गिर गया, जिससे दुकानों को नुकसान पहुंचा। एक अन्य मकान की छत भी उड़ गई। सफेदे का एक पेड़ चलती आल्टो कार पर गिर गया। हादसे में आल्टो में सवार तीन लोग जख्मी हुए। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से हादसे में घायल हुए इन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कारोबारी अजय वीर सिंह की कार घर के बाहर खड़ी थी। उस गाड़ी पर आम का पेड़…

Read More