दिल का दौरा पड़ने से मौत

ऊना। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त अवतार सिंह निवासी नूरपुर बेदी जिला रोपड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक पिछले कई दिनों से पीरनिगाह में एक प्रसाद की दुकान में कार्यरत था। शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया…

Read More

दिनदहाड़े छात्र का अपहरण

पंजावर (ऊना)। हरोली के ईसपुर गांव में वीरवार सुबह काली कार में बैठकर आए कुछ लोगों ने स्कूल जा रहे एक छात्र को अगवा कर लिया। पंजाब के होशियारपुर के लिए रास्ता पूछने के बाद शातिरों ने छात्र को कार में खींच लिया और कार होशियारपुर की ओर दौड़ाई। पंडोगा से कुछ आगे निकलने के बाद कार रुकी और कार में सवार एक व्यक्ति लघु शंका के लिए बाहर निकला। जैसे ही कार का दरवाजा खुला तो बेहद चालाकी से छात्र भी बाहर निकल गया। कार से निकलने के बाद…

Read More

165 लोगों को आयकर विभाग के नोटिस

ऊना। आयकर विभाग ने ऊना जिले में 165 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी होने से लोगों में हड़कं प मच गया है। विभाग ने भूमि क्रय विक्रय को लेकर यह कार्रवाई अमल में लाई है। कमिश्नर इनकम टैक्स (सीआईटी) की ओर से विभाग को मिली सूची के बाद नोटिस जारी हुए। ऊना के इनकम टैक्स आफिसर सिकंदर लाल ने 165 लोगों को नोटिस जारी होने की पुष्टि की है। नोटिस के माध्यम से वित्त वर्ष 2010-11 और 2011-12 में भूमि खरीद और विक्रय के दौरान हुई ट्रांजेक्शन…

Read More

सीटू कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली

ऊना। जिला मुख्यालय पर सीटू कार्यकर्ताओं एवं सीपीआईएम ने संयुक्त रूप से शिमला में हुए सीटू कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के विरोध में रोष रैली निकाली। रैली के दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान कामरेड ओम दत्ता, जिला सचिव कामरेड गुरनाम सिंह, सीपीएम के जिला सचिव कामरेड विजय शर्मा, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, सीटू के नेता दलजीत सिंह, संतोख सिंह, किसान सभा पंडोगा के प्रधान केके राणा व ओम पाल आदि ने बीते दिन शिमला में सीटू…

Read More

दुकान से 60 बोतल अवैध शराब बरामद

ऊना। क्षेत्र के भदसाली में पुलिस ने एक दुकान से अवैध शराब की खेप पकड़ी है। देर शाम की गई पुलिस की अचानक छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान के अंदर छुपाकर रखी कुल 60 अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार भदसाली में एक दुकान में छापेमारी की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने दुकान के…

Read More

83 हजार को मिलेगा कौशल विकास भत्ता

ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी कौशल विकास भत्ता योजना के ऊना जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डीसी अभिषेक जैन ने वीरवार को स्थानीय बचत भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इसमें जिले के सभी सरकारी एवं निजी आईटीआई संस्थानों, इंजीनियरिंग कालेजों के प्राचार्यों, जिला राजस्व अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों ने भाग लिया। उपायुक्त ने इन संस्थानों के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने संस्थानों…

Read More

घर में घुसकर दंपति से मारपीट

टाहलीवाल/हरोली/ऊना। गोंदपुर बुल्ला इलाके में घर में घुसकर पांच लोगों ने दंपति पर लाठियों और हॉकी से हमला कर दिया। वारदात के दौरान सभी पांचों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। लकड़ी तस्करी के एक पुराने मामले को लेकर यह वारदात हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने दंपति को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस के अनुसार थाना हरोली के तहत सहाबद्दीन निवासी…

Read More

होटल में घुसकर वेटर पर हमला

बहडाला (ऊना)। ऊना-नंगल मार्ग पर बहडाला क्षेत्र में स्थित एक होटल में चार युवक लाठियां लेकर घुसे। इन युवकों ने होटल के एक वेटर से गाली गलौच के बाद उस पर अचानक हमला कर दिया। वारदात के दौरान होटल के अन्य स्टाफ ने वेटर को किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। होटल मालिक समेत स्टाफ के कुछ और लोग भी जब वहां पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमलावरों ने लाठियां होटल वेटर के सिर…

Read More

पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के छेत्रां एवं बीदड़वाल गांवों में पिछले दो माह से पेयजल न मिलने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि लोग अपने पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पर मजबूर हो गए हैं। इस समस्या के बारे में आईपीएच के कर्मचारियों को कई बार सूचित करवाने के बावजूद भी लोगों की समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया। इसके चलते लोगों ने विभाग के…

Read More

रणवीर को ऊना जिले की कमान

ऊना। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ जिला ऊना के चुनाव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए। भामसं के ऊना के सचिव एवं संघ के प्रदेश सहसचिव राजकुमार भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर रणवीर सिंह को सर्वसम्मति से हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की ऊना इकाई का अध्यक्ष चुना गया। हकीकत राय को प्रधान बनाया गया। हरि सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेश कुमार प्रथम और राजेश कुमार को उपप्रधान बनाया गया। शक्ति कुमार को सचिव, विजय कुमार को सह सचिव, विपन कुमार…

Read More