ऊना। नांदेड़ साहिब ट्रेन को रेलवे बजट में घोषणा के बावजूद ऊना से न चलाने के विरोध में जनहित मोर्चा एवं अन्य संगठनों ने शनिवार देर सायं रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्रालय एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। ऊना से दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर रेल मंत्रालय तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने करीब दस मिनट तक रेल लाइन पर खड़े होकर रेल को रोके रखा। रेलवे पुलिस के जवानों को भी प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था। शनिवार…
Read MoreCategory: Una
नंगलकलां में टिप्पर पलटा
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के नंगलकलां के हाईस्कूल के पास शुक्रवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटा। हादसे में टिप्पर चालक बाल-बाल बच गया। स्कूल के बिल्कुल पास हुए हादसे से स्कूल के छात्रों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर पीबी 65पी 3211 अमराली से टाहलीवाल की ओर आ रहा था कि नंगलकलां में हाईस्कूल के पीछे तीखी उतराई पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ों को उखाड़ता हुआ खेतों में जा गिरा। हालांकि चालक ने टिप्पर से कूदकर अपनी जान बचाई।…
Read Moreऊना बनेगा शिक्षा का बड़ा केंद्र : अग्निहोत्री
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ऊना जिला शिक्षा का एक बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है और जिले में 122 करोड़ की लागत से देश के 12वें भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना से यह जिला सूचना प्रौद्योगिकी के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी प्रमुखता से अंकित हो जाएगा। जिला के सलोह में यह संस्थान बनेगा। उद्योगमंत्री शनिवार को इंदिरा स्टेडियम में छात्राओं की अंडर-14 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी…
Read Moreएटीएम से 40 हजार निकाले
गगरेट (ऊना)। एक व्यक्ति का एटीएम चुराकर किसी ने एटीएम से 40 हजार रुपये उड़ा लिए। लौंगू राम पुत्र हिरदा निवासी संघनई ने पुलिस के पास इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई है। लौंगू राम ने एक महिला पर शक जाहिर किया है। गांव में लौंगू राम का एटीएम कहीं गिर गया था। कहा कि जहां से महिला ने एटीएम उठाकर रुपये निकाल लिए होंगे। गगरेट थाना के एसएचओ विश्वास वालिया ने इस तरह की शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है।
Read Moreअवैध खनन करते 8 वाहनों को दबोचा
ऊना। पुलिस ने अवैध खनन एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान काटे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 87 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। वीरवार देर रात पुलिस ने एएसपी वीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में स्वां नदी, रामपुर, अबादा बराना सहित कई सहायक खड्डों में दबिश दी। अचानक हुई पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन करते आठ ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया। वहीं ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के…
Read Moreहिमाचल आएंगे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव
मैहतपुर (ऊना)। शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अगले महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेश का दौरा करके हिमाचल में चल रही शिवसेना की गतिविधियों का जायजा लेंगे तथा सूबे में शिवसेना को भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रुप में खड़ा करने को लेकर प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन करेंगे। मुंबई में शिवसेना के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद हिमाचल लौटे शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने शुक्रवार को इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सचिव अनिल देसाई ने अगले महीने के आखिरी सप्ताह में हिमाचल दौरा की…
Read Moreकर्मियों की मांगों पर एसडीएम की मुहर
बंगाणा (ऊना)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड बंगाणा की बैठक एसडीएम कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कर्मचंद चौधरी की। इस दौरान कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया। बैठक में महासंघ की तरफ से कार्य सूची में रखी मांगे एसडीएम ने स्वीकार कर ली हैं। अब विकास खंड बंगाणा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड बंगाणा के लिए जो विकास खंड बंगाणा में कमरा दिया गया था उसे दोबारा उपलब्ध करवाया जाएगा। उपमंडल बंगाणा में मिनी सचिवालय का निर्माण करवाना, बंगाणा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में भवन…
Read Moreस्कूल प्रिंसिपल की पिटाई
अंब (ऊना)। पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने यहां के एक निजी स्कूल में घुसकर महिला प्रिंसिपल को परिसर से बाहर उठा ले गया और उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि बीचबचाव करने पर हमलावरों ने स्कूल प्रबंधक और उसकी मां को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद प्रदीप कुमार, उसकी मां-बाप और बहन स्कूल में घुसे और प्रिंसिपल सुषमा डढवाल को उठाकर बाहर ले गए। प्रिंसिपल का आरोप है…
Read Moreप्रोजेक्ट को योजना आयोग की हरी झंडी
ऊना। स्वां नदी की सभी 73 सहायक खड्डों के चैनेलाइजेशन के लिए 922.48 करोड़ की योजना को शुक्रवार को दिल्ली में योजना आयोग द्वारा इन्वेस्टमेंट क्लीयरेंस प्रदान कर दी गई। योजना आयोग की हरी झंडी के साथ ही इस योजना को मूर्त रूप देने की तमाम औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं। इस तटीयकरण योजना के क्रियान्वयन के बाद ऊना की सभी खड्डें चैनेलाइज होंगी। इससे बाढ़ का खौफ भी नहीं रहेगा। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने…
Read Moreदुकान में सेंध लगा हजारों की नगदी उड़ाई
थानाकलां(ऊना)। क्षेत्र के गांव छपरोह में देर रात चोरों ने एक दुकान से सेंधमारी कर डाली। वारदात में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़ कर लगभग 26 हजार की नगदी सहित चार सिलेंडर लेकर रफूचक्कर हो गए है। चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरोह गांव के विनोद कुमार की दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर 26 हजार 400 रुपये…
Read More