उपाध्याय के आदर्शों पर चलें : सत्ती

ऊना। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल में भाजपा हमीरपुर सहित चारों लोकसभा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सत्ती बुधवार को विश्रामगृह में जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा ने की। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए सत्ती ने कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने को कहा। सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से संकल्प लें कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में और बूथ स्तर पर पार्टी…

Read More

खो-खो में बोहरू स्कूल विजेता

बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। लठियाणी में चल रही चार दिवसीय प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कु टलैहड़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र फौजी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मुख्यातिथि एवं दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल खेल संघ के महासचिव एवं पीटीएफ अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह कु टलैहड़िया ने बताया कि छात्र-छात्रा वर्ग की खो-खो स्पर्धा में बोहरू विजेता एवं जसाणा उपविजेता रहे। छात्र वर्ग के कबड्डी…

Read More

गोलीकांड के विरोध में धरना

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के नलोह और सिक्करा दा परोह में हुए गोलीकांड तथा हत्या के विरोध में धीमान कल्याण महासंघ और स्वतंत्र किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, सदस्यों और अन्य लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के प्रति रोष व्यक्त किया गया। उपमंडल में बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए संघ ने मांग की है कि कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए। अंब में प्रशासन की नाक तले चल रही गोलियां, पीड़ितों को सहायता देने में असमर्थ…

Read More

टाहलीवाल में बस पलटी

टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार के निकट सोमवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हुए आठ लोग उपचार के लिए क्षेत्र के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में चले गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त…

Read More

ऊना में हो रही वारदातों से लोगों में दहशत

मैड़ी (ऊना)। ऊना में हो रही लगातार वारदातों से लोग सहम गए हैं। बीते रविवार की घटना भी पहले की घटना जैसी है। दिन का समय, वही इलाका, वैसे ही नकाबपोश बाइक सवार। उसी तरह से राह जा रहे दंपत्ति को रोकना और पति पर गोली दागना। मौके से मिले गोली के खोल का मेल खाना और दोनों ही वारदातों में एक ही फायर होना। वह भी सिर्फ नौ दिनों के अंतराल पर। अंतर है तो सिर्फ दो। पहला मामला ऊना-कांगड़ा के बिलकुल बार्डर पर कांगड़ा के क्षेत्र में हुआ…

Read More

सरकारी उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं

ऊना। स्थानीय विश्राम गृह में सोमवार को ऊना ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नमिता रोशनलाल ने की, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल रायजादा भी बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में कुछ नियुक्तियों को लेकर नाराजगी जताई। ऊना सदर की प्रभारी नमिता रोशनलाल ने कहा कि संगठन और सरकार के आपसी तालमेल से ही पार्टी कार्य करती है। लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है कि वह अपनी बात पार्टी मंच…

Read More

दुलैहड़ स्टेडियम को सवा करोड़ जारी

ऊना (दुलैहड़)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भदसाली में सब्जी मंडी के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और इसके लिए सरकार ने 50 लाख की पहली किश्त भी जारी कर दी है। उन्होंने भदसाली में सराय के निर्माण का ऐलान भी किया। अग्निहोत्री दुलैहड़ में छात्रों की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुलैहड़ में स्टेडियम के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। जिन लोगों की जमीन स्टेडियम…

Read More

कुनेरन में महिला को लूटने का प्रयास

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के कुनेरन गांव में एक महिला को लूटने का प्रयास किया गया। ग्रामीणाें की मुस्तैदी से एक आरोपी को दबोच लिया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वारदात में घायल महिला को मेडिकल और उपचार के लिए गगरेट के अस्पताल लाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनेरन निवासी 40 वर्षीय महिला बबली देवी खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे नशीली दवा सुंघा कर…

Read More

टीहरा में रिहायशी भवन, पशुशाला राख

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के टीहरा गांव में आगजनी की घटना से पशुशाला एवं रिहायशी मकान का एक कमरा जल गया। इस घटना में तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पंचायत उपप्रधान टीहरा अजय कुमार ने इसकी सूचना बंगाणा थाने में दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीहरा गांव के जगत राम की पशुशाला में सोमवार सुबह अचानक आग की तेज लपटें दिखाई दीं। आग की ये लपटें इतनी भयानक हो गईं कि परिवार के…

Read More

नम आंखों से दी अश्वनी को विदाई

अंब (ऊना)। अज्ञात नाकाबपोश युवकों की गोली का शिकार बने मृतक अश्वनी कुमार का मंगलवार को अंदौरा में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में एक ही चर्चा थी कि जिस व्यक्ति का किसी के साथ न तो झगड़ा था और न ही किसी प्रकार का विवाद, उसे क्यों किसी ने गोली मारी। उधर, अश्वनी कुमार का सात वर्षीय बेटा दक्ष अपने पिता की चिता को एकटक निहार रहा था। ऐसे में एकाएक गुमसुम हुए दक्ष को अन्य परिजनों और रिश्तेदारों ने संभाला। कुदरत की मार कहें…

Read More