ऊना। प्रदेश में शुरू की गई स्कूली वर्दी योजना को लेकर सरकारी संस्थानों के छात्र और शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं। एक साल बीतने के बाद अभी तक नौनिहालों को वर्दी की नई खेप जारी नहीं हो पाई है। पिछले साल विद्यार्थियों को दी गई वर्दियां घिसकर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाने के संदर्भ में कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं और न ही इसे बंद करने के संदर्भ में कोई आदेश। जिले भर के स्कूलों के प्रभारियों…
Read MoreCategory: Una
नंबर प्लेट के लिए चक्कर पर चक्कर
अंब (ऊना)। वाहनों पर लगाई जाने वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के जंजाल में वाहनों के मालिक बुरी तरह उलझते जा रहे हैं। हालत यह है कि एक वर्ष का अरसा बीत जाने के बाद अभी तक भी कई लोगों को नंबर प्लेट नहीं मिल सकी है। संबंधित कंपनी के कर्मचारियों से पूछे जाने पर उन्हें हर बार अगली तिथि दे कर भेज दिया जाता है। अंब उपमंडल के करीब 800 वाहनों पर अभी तक एचएसएन प्लेट लगना अभी बाकी है। वाहनों के मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली…
Read Moreशिशुओं के चेहरे पर मुस्कान लाएगी एसएनबीसीयू
ऊना। गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर इनकी समय से पूर्व डिलीवरी होती है और शिशु को उपचार की जरूरत है, तो आनन-फानन में चंडीगढ़ या बाहरी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्षेत्रीय अस्पताल में शिशुओं के लिए विशेष वार्ड तैयार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाखों रुपये की मशीनरी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचा दी गई है। इसे जल्द ही कंपनी के इंजीनियरों की ओर से स्थापित कर सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनबीसीयू) को तैयार कर इस मास्टर प्लान को क्रियान्वित…
Read Moreजांच में 14 छात्र गंभीर रोगों से पीड़ित
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम बंगाणा ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा। इस दो दिवसीय शिविर में करीब पांच पाठशालाओं पनेड़, ककराणा, खनेड़, घुघन कलां और थानाकलां के 800 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें आंख रोग, चर्म रोग व मिर्गी रोग से ग्रस्त 14 छात्रों को क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना भेजा गया। स्वास्थ्य शिक्षक परविंद पटियाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चैक करने पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दांतों के रोग, खून की कमी एवं पेट…
Read Moreचप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में हुए दो गोलीकांडों और पुलिस की नाकामी के विरोध पर एकाएक पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वारदातों के कारण लोगों में डर घर कर गया है। लोगों के डर को मिटाने के लिए पुलिस जवानों की दो टुकड़ियों ने अंब क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। इन जवानों ने वीरवार को अंब मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में चहलकदमी भी की। वीरवार सुबह पुलिस जवानों की क्षेत्र में चहलकदमी के बाद डरे सहमे लोगों की जान में जान आई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों…
Read Moreहैंडबाल में चताड़ा बना सिरमौर
दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में चल रही चार दिवसीय 30वीं जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर के 52 स्कूलों के करीब 587 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।खेल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्हाेंने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा कि बच्चाें को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। सामाजिक…
Read Moreबाणदू में महिला से स्नेचिंग
गगरेट (ऊना)। अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत भद्रकाली के बाणदू में बुधवार रात तीन युवकों ने एक महिला के साथ स्नेचिंग करने का प्रयास किया। वारदात के दौरान शातिरों ने महिला के कानों से सोने की बालियां खींचने का प्रयास किया। तीनों बाइक पर सवार थे। हालांकि पुलिस एवं लोगों की मुस्तैदी के चलते तीनों को पकड़ लिया गया है। तीनों युवक पंजाब के होशियारपुर जिले से संबंधित बताए जा रहे है, इनमें से एक युवक इसी क्षेत्र का मूल निवासी भी है, लेकिन इन दिनों पंजाब के होशियारपुर में…
Read Moreब्रह्मपुर में दूध से लदा ट्राला उड़ाया
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित ब्रह्मपुर में दूध से लदा ट्राला चोरी हो गया। मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई है, जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कुलदीप कुमार निवासी ब्रह्मपुर ने सड़क के किनारे स्थित अपने घर के बाहर अपना ट्राला खड़ा किया था, जो दूध से पूरी तरह लोड था, लेकिन जब वह घर से बाहर आए तो ट्राले को वहां न पाकर दंग रह…
Read Moreसीटू ने निकाली रोष रैली
ऊना। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की समन्वय समिति की ऊना इकाई ने राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को ऊना शहर में रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। रैली में जिला भर से सीटू प्रतिनिधियों, औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों और आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियनों ने भारी संख्या में भाग लिया। रैली में यूनियनों के वर्करों ने हाथों में लाल झंडियां थामे केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। रैली की अगुवाई सीटू के जिला अध्यक्ष ओम दत्ता ने की। इस मौके पर सीटू के सचिव विजय शर्मा और…
Read Moreअब ग्रामीण खुद देंगे पहरा
अंब/मैड़ी/ऊना। वारदातों से सहमे लोग अंब उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में खुद पहरा देंगे। लोगों के आग्रह पर ठीकरी पहरे लगाने के लिए पुलिस भी राजी हो गई है। पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों से ठीकरी पहरे पर बैठने वाले लोगों के नामों की सूची पुलिस को देने के लिए कहा है। जिस व्यक्ति का नाम पुलिस को जारी सूची में होगा, उसे ही पहरा देने की इजाजत होगी। सूची में शामिल सभी लोगों के फोन नंबर भी पुलिस के पास रहेंगे। इन लोगों से पुलिस लगातार संपर्क में रहेगी। एसआईटी…
Read More