नंगड़ा (ऊना)। स्थानीय बेले में तीन चरवाहों पर कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवकाें को इतनी बेरहमी से पीटा कि एक युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जाते समय घायल युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला नंगड़ा…
Read MoreCategory: Una
मोदी की लोकप्रियता का जवाब नहीं : अनुराग
दौलतपुर चौक (ऊना)। मोदी की लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं है और देश की जनता उन्हें पलकों पर बैठा रही है। यह बात भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने नंगल जरियालां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने बढे़डा राजपूता में संपर्क मार्ग का लोेकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद ही मिला है, जबकि विकास के नाम पर लॉलीपाप ही मिला है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित…
Read Moreबहडाला में जमीन को लेकर भिड़े दो गुट
ऊना। क्षेत्र के बहडाला में जमीन को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में क्रास केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सायं राकेश कुमार उर्फ बबलू पुत्र राम प्रकाश निवासी बहडाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व बहडाला में जमीन खरीदी थी। उनके पड़ोसी राम पाल निवासी बहडाला भी इस जमीन को खरीदने के इच्छुक थे। सोमवार शाम रामपाल, प्रह्लाद, दिनेश एवं चंदन सभी निवासी बहडाला ने उनकी जमीन पर हल चला…
Read Moreअवैध खनन से रोकने पर पीटा
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के मवा सिंधिया में अवैध खनन कर रहे लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट कर उसे गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरिंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मवा सिंधिया तहसील अंब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रोज की तरह स्वां नदी के किनारे पशुओं को चराने गया था।…
Read Moreपेखूबेला में खुलेगा इंडियन आयल डिपो
ऊना। उद्योग, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऊना जिले को विकास के अनेक तोहफे मिले हैं और जिले को शिखर पर पहुंचाने के लिए एक विस्तृत एजेंडा तैयार किया जा रहा है। ऊना के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अगिभनहोत्री ने कहा कि ऊना जिले में आने वाले दिनों में इंडियन आयल डिपो भी खुलेगा। इसके लिए पेखूबेला में 60 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसमें 800 करोड़…
Read Moreसड़क और अस्पताल भवन जनता को समर्पित
मैड़ी (ऊना)। विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार को ज्वार-लाहड़ संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 1.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार किलोमीटर लंबी सड़क से सैकड़ों स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। इससे पहले उन्होंने लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि विकास हमेशा से ही कांग्रेस की पहचान रहा है। समाज के हर वर्ग को समान सुविधा तथा हर…
Read Moreजसविंद्र सिंह बने बीडीसी सदस्य
ऊना। चताड़ा के पंचायत समिति पद के लिए रविवार को हुए चुनाव का नतीजा सोमवार सुबह घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में चताड़ा के जसविंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद को 200 मतों से हराकर चुनाव जीता है। इस पद के लिए रविवार को हुए मतदान में लगभग 2404 वोट पड़े थे। इनमें से जसविंद्र सिंह को 1280 मत हासिल हुए, जबकि रमेश कुमार ने 1080 मत प्राप्त किए। 24 मत रद किए गए हैं। इस पद पर पूर्व सदस्य सुखविंद्र सिंह…
Read Moreसीएम से उठाएंगे कालेज के सरकारीकरण का मुद्दा
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश के उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भटोली कालेज के सरकारीकरण मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालेज की प्रबंधन समिति अपनी मर्यादा में रह कर कालेज का संचालन करे। अग्निहोत्री सोमवार को भटोली कालेज में एनएसयूआई एवं एसएफआई की ओर से 26 सितंबर से कालेज के सरकारीकरण मामले को लेकर दिए जा रहे सांकेतिक धरने को खत्म करवाने पहुंचे थे। अग्निहोत्री ने कालेज में सरकारीकरण मामले पर सांकेतिक धरने पर बैठे एससीए के उपाध्यक्ष…
Read Moreदंपति पर पत्थरों से हमला
ऊना। क्षेत्र के माजरा मोड़ समूर कलां में पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के परिवारों में मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर दूसरे गुट के लोगों ने पत्थरों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वारदात में दंपति को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात की मुख्य वजह पेड़ ही बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी…
Read More37 लाख से बनेगा सिंचाई नलकूप
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीत क्षेत्र के ढिलवां में सिंचाई नलकूप का भूमि पूजन किया। करीब 37.40 लाख की लागत से यहां नलकूप स्थापित होने से गांव के खेतों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा एवं सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएन त्रिवेदी सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से जिला ऊना में…
Read More