घुघन-ककराणा का रुख नहीं कर रहे उद्यमी

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के घुघन ककराणा क्षेत्र में लघु कारखाने और अन्य उद्योग लगाने में उद्योगपति दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। उद्योग विभाग ने इस क्षेत्र में 458 कनाल सरकारी भूमि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए आरक्षित की हुई है। तीन वर्षों में इस क्षेत्र में मात्र एक ही लघु उद्योग की स्थापना हो सकी। इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होने की घोषणा से क्षेत्र के हजारों बेरोजगार हाथों को काम मिलने की आस बंधी थी। पूर्व सरकार द्वारा इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा…

Read More

चूरा पोस्त रखने का आरोपी दो दिन के रिमांड पर

मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के देहलां में पुलिस की ओर से चूरा पोस्त के साथ दबोचे गए आरोपी को अदालत ने दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि बलविंद्र सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। अनुपम शर्मा ने बताया कि देहलां निवासी बलविंद्र सिंह को चुरा पोस्त रखने के आरोप में रविवार दोपहर गिरफ्तार किया गया था। जबकि…

Read More

484 कनाल भूमि की ज्वाइंट इंस्पेक्शन

ऊना। टकारला में सोमवार को उद्योग विभाग, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आईपीएच और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने 484 कनाल भूमि की ज्वाइंट इंस्पेक्शन की। इस भूमि पर मिनी इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना के मकसद से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस भूमि में पेड़ों की संख्या काफी कम है। हालांकि वन विभाग इन पेड़ों की गिनती करेगा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस भूमि में पेड़ों को काटे बगैर ही नए औद्योगिक क्षेत्र को स्थापित किया जा सकता है। ज्वाइंट इंस्पेक्शन के साथ ही लैंड ट्रांसफर…

Read More

नवगठित लीग पर तल्ख पूर्व सैनिक

ऊना। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सैनिक विश्राम गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष जय सिंह ने की। जबकि सेवानिवृत्त कर्नल कुलदीप सिंह ने बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। लीग ने एक स्वर में हाल ही में दौलतपुर चौक में गठित की गई लीग की नई इकाई का कड़े शब्दों में विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में लीग के प्रदेशाध्यक्ष मेजर वीएस मनकोटिया को पत्र लिखकर विरोध दर्ज…

Read More

कुटलैहड़ में बेरोकटोक चल रहा खनन

लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ खनन माफिया के हौसले बुलंद है। रात-रात भर सहायक खड्डों में अवैध खनन का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है जिससे सहायक खड्डों के साथ जुड़ी लोगों की भूमि भी खतरे में पड़ गई है। क्षेत्र में पिछले लंबे समय चल रहे इस गोरख धंधे को रोकने के लिए अभी तक प्रशासन ने भी उचित कदम नहीं उठाए हैं जिससे विभागीय कार्रवाई भी संदेह के घेरे में है। न्यायालय के आदेशों पर प्रदेश सरकार ने नदियों नालों आदि से खनन पर पाबंदी लगा दी थी। इस कार्य को…

Read More

कैसे खुलेगी मर्डर की कलई

अंब(ऊना)। पूरे क्षेत्र को दहला देने वाले गोली कांडों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियाें को दबोचना तो दूर की बात है, पुलिस अभी तक उनकी शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। उधर पुलिस विभाग ने मामले की छानबीन के लिए एसआईटी तक का गठन कर डाला है लेकिन हैरत है कि एसआईटी भी अभी मात्र कागजों में ही उलझी हुई है। कांगड़ा के सिकरां दा परोह और ऊना के नलोह में हुए एक जैसे दो गोलीकांडों के बीच की कड़ी तक को पुलिस अभी तक नहीं…

Read More

मेहनत की कमाई के लिए लंबा सफर

बंगाणा (ऊना)। सब्जी उत्पादन में अहम भूमिका निभाने वाले बंगाणा के उत्पादकों को घर द्वार पर मार्केट न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्र सिंह, शिव नाथ, गुरदेव सूरज, देवराज शर्मा, किशोरी लाल, निर्मल कौशल, राम अवतार, गुलजार सिंह, अमरदीप, राज कुमार, सोहन लाल, दीनू राम, रमेश चंद, रणवीर ठाकुर, प्रेम चंद, देवी दास, रोशन लाल, पंकज कुमार, मनोहर लाल, अजय कुमार, निक्का राम, ओम प्रकाश, मनीश धीमान, जोगिंद्र लाल, सुदर्शन सिंह, सतपाल, किशन कुमार, जसवंत सिंह, राकेश शर्मा, निर्मल ठाकुर, वेद व्यास, हरिदास, कृष्ण कुमार,…

Read More

रामलीला के बाद दो गुटों में ‘महाभारत’

अंब (ऊना)। रामलीला देखकर वापस लौट रहे दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। क्रास केस दर्ज किया गया है। वारदात में चार लोग लहूलुहान हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी अपर अंदौरा शनिवार देर रात भाई के साथ रामलीला देख कर घर को लौट रहा था। रास्ते में अरुण कुमार पुत्र बलवान सिंह ने तीन साथियों के साथ उसका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर…

Read More

जमीन देने पर पंचायत प्रतिनिधियों की ना

मैहतपुर (ऊना)। लंबे अरसे से मैहतपुर पुलिस चौकी किराये के भवन में चल रही है। पुलिस महकमे की चौकी को भवन दिलाने की कवायद अभी तक सिरे नहीं चढ़ सकी है। पुलिस ने आसपास की ग्राम पंचायतों अथवा स्थानीय नगर पंचायत में जमीन को लेकर गुहार लगाई, तब-तब प्रतिनिधियों ने पुलिस महकमे को दूर से ही नमस्कार कर दिया है। मंडल कमीशन को लेकर भड़के आंदोलन के दौरान मुख्य बाजार में चल रही पुलिस चौकी आग की भेंट चढ़ गई थी। ऊना में तैनात रहे अब तक के तमाम पुलिस…

Read More

रावण जले, राम की जय-जय

ऊना। रामलीला मैदान में रविवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम लीला कमेटी की ओर से करवाए गए दशहरा मेला में प्रदेश का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ मीडिया प्रायोजक रहा। शाम के सात बजते ही रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही पुतलों से आतिशबाजी और पटाखे भी फूटे। मेले में हजारों की तादात में लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने सभी जिला वासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी। इससे पहले रामलीला कमेटी एवं ‘अमर…

Read More