अंब (ऊना)। क्षेत्र के अपर अंदौरा में दो लोगों ने एक कारोबारी का स्कूटर चुरा लिया। हालांकि बाद में स्कूटर को पास की झाड़ियों में छुपाते समय दोनों आरोपी धर लिए गए हैं। पुलिस ने दोनाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र करतार चंद निवासी लोअर अंदौरा तहसील अंब ऊना-अंब रोड पर दुकान चलाते हैं। सोमवार देर सायं वह अपने स्कूटर नंबर एचपी 19ए 0366 बजाज चेतक को दुकान के बाहर खड़ा करके दुकान के…
Read MoreCategory: Una
मॉडल स्पर्धा में बंगाणा के मनजोत अव्वल
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां में मंगलवार को बंगाणा उपमंडल के बाल विज्ञान सम्मेलन-2013 का समापन समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में निजी एवं सरकारी संस्थानों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने पांच स्पर्धाओं में भाग लिया। सोमवार को शुरू हुए इस कार्यक्रम का आगाज आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने किया था। समापन समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य संतोष सैणी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। सम्मेलन के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्तर की क्विज स्पर्धा में डीएवी लठियाणी की प्राक्षी शर्मा और शिवानी शर्मा प्रथम रही।…
Read Moreआजादी के पैंसठ साल बाद मिलेगा ट्यूबवेल
दुलैहड़/टाहलीवाल/पंजावर(ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठारबीत, ठाकरां और पंडोगा में 2.93 करोड़ की सिंचाई एवं जलापूर्ति योजनाओं के शिलान्यास किए। सुबह कुठारबीत और ठाकरां के लिए 1.57 करोड़ की सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया। उद्योग मंत्री को लड्डुओं से भी तोला। आजादी के 65 साल बाद गांव में लगने जा रहे पहले ट्यूबवेल को लेकर लोगों में प्रसन्नता दिखी। इन नलकूपों से कुठारबीत बस्ती में 32 हेक्टेयर और ठाकरां में 33 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। उद्योग मंत्री ने ठाकरां गांव के…
Read More18 को मैहतपुर में गरजेंगे मजदूर नेता
मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश भर में मजदूरों के साथ हो रही अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के मकसद से इस महीने की 18 अक्तूबर को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में भारतीय मजदूर संघ के कई बड़े नेता मजदूरों के शोषण के खिलाफ गरजेंगे। अखिल भारतीय डिस्टिलरी मजदूर संघ का दो दिवसीय छठा त्रिवार्षिक अधिवेशन औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के सेवा सदन में 18 अक्तूबर को आयोजित होगा। अधिवेशन अखिल भारतीय डिस्टिलरी मजदूर संघ के अध्यक्ष हुकम सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह…
Read More79 वाहनों के चालान, 25 हजार जुर्माना
ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर चली हुई है। सोमवार रात को पुलिस ने रात्रि गश्त एवं नाकेबंदी के दौरान 79 वाहनों के चालान काटकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि बिना लाइसैंस के 8 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर नौ चालान, तेज रफ्तारी से वाहन चलाने पर 15 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा ओवरलोडिंग का एक, बिना हेल्मेट के 12 चालान, ट्रिप्पल राइडिंग के 5 चालान, सेफ्टी बेल्ट के बिना…
Read Moreमैहतपुर किसान मंडी की बदलेगी सूरत
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड दो में पेयजल टैंक के निकट सप्ताह में दो दफा लगने वाले किसान सब्जी मंडी की तस्वीर बदलने वाली है। बेहद गंदी एवं कीचड़युक्त जगह पर मजबूरी में बैठकर सब्जी बेचने वाले किसानों तथा आसपास के अनेक गांवों से आकर सब्जी की खरीददारी करने वालों ग्राहकों की इस अहम समस्या पर बेशक स्थानीय नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने कोई गौर न किया हो लेकिन मौजूदा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस समस्या का कड़ा संज्ञान लेते हुए मंडी स्थल में…
Read Moreरायपुर और मैहतपुर में मारपीट
ऊना/मैहतपुर। जिला के रायपुर मरवाड़ी और मैहतपुर में मारपीट और हुड़दंग मचाने के आरोप में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर सायं दौलतपुर चौक पुलिस को सूचना मिली कि सुशील कुमार निवासी रायपुर मरवाड़ी तहसील अंब जिला ऊना अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा है। इसके अतिरिक्त वह आम जनता की शांति में बाधा उत्पन्न कर रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच आरोपी को…
Read Moreमथुरा से पहुंचे 4 हजार श्रद्धालु
चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से लगभग चार हजार श्रद्धालुओं का दल चिंतपूर्णी माता के दरबार पर नतमस्तक होने पहुंचा। दल की अगुवाई कर रहे भक्त हंसराज ने बताया कि अश्विन नवरात्रों के दौरान मथुरा में आयोजित किए गए कार्यक्रमों से निवृत्त होकर सभी लोग माता के दर्शनों को पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु लगभग 80 बसों के एक बेड़े में सवार होकर आए हैं। इस दौरान वह चिंतपूर्णी के अतिरिक्त कांगड़ा जिला के विभिन्न शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों भी हाजिरी…
Read Moreमहिला पर तेजधार हथियार से वार
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बबेहड़ में रविवार देर सायं हुई एक वारदात में एक व्यक्ति ने अपने ही गांव की एक महिला के गले पर किसी तेजधार हथियार से वार कर डाला। घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे तुरंत गगरेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी नाजुक होती हालत के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त…
Read Moreटैंपो ने रौंदा बाइक सवार, मौत
ऊना। औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में टैंपो और बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि पुलिस ने टैंपो चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर निजी काम से जा रहा था। इसी…
Read More