ऊना। विशेष न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर की अदालत ने निष्कांत संपत्ति को बेचने और उसे किसी के नाम दर्ज करने के आरोप में एक पूर्व तहसीलदार सहित जमीन खरीदने वाले को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कारावास और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जबकि मामले के एक अन्य आरोपी की केस के दौरान ही मौत हो चुकी है। जिला न्यायवादी एनसी घई ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 8 जुलाई 1994 को निष्कांत संपत्तियाें की बिक्री और हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी। इसके…
Read MoreCategory: Una
पीरनिगाह में चार युवकों में चले लात-घूंसे
ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में वीरवार रात पंजाब से आए चार युवकाें ने आपस में मारपीट की। एक दूसरे पर जमकर ताल-घूंसे बरसाए और हुड़दंग मचाते हुए कई अन्य श्रद्धालुओं को भी परेशान किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों आरोपी लोगाें को मारपीट करने और हुड़दंग मचाने के आरोप में काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। विख्यात धार्मिक पर इस तरह की वारदात से लोगों में रोष है। पुलिस के अनुसार वीरवार देर…
Read Moreहत्थे नहीं चढ़े दुराचार के आरोपी
टाहलीवाल (ऊना)। जिले के एक गांव की दो सगी बहनों के साथ कई बार दुराचार करने के मामले के दोनों आरोपी युवक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इसके चलते पुलिस ने जांच को भी तेज कर दिया है। वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने दोनों पीड़ित छात्राओं को…
Read Moreठगी मामले में डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार
अंब (ऊना)। डुप्लीकेट सिम लेकर 13 सितंबर को मोबाइल बैंकिंग के जरिए उपभोक्ता के खाते से 8.65 लाख रुपये उड़ाने के मामले में अंब पुलिस ने अंब स्थित सेलुलर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रितेश के खिलाफ भादसं की धारा 420 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रितेश को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के भी आदेश हुए हैं। हिमाचल प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुकुमार सिंह पुत्र…
Read Moreकातिलों के गिरेबां तक कब पहुंचेगी पुलिस?
ऊना। जिला पुलिस के लिए अनसुलझे मर्डर केस परेशानी का सबब बन गए हैं। ऊपर से मांगे जा रहे जवाबों ने ऊना जिला पुलिस की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। हाल ही में नलोह में हुए अश्वनी मर्डर केस से पुलिस पर्दा नहीं उठा सकी है। कातिल अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। गठित एसआईटी भी अब खामोश है। ऐसे मे जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश है। कलरूही में 12 साल की बच्ची से रेप और मर्डर केस की परतें उधेड़ने में भी पुलिस नाकाम रही। जोह में…
Read Moreसबिसडी के चक्कर में दिहाड़ी भी गई
अंब (ऊना)। केंद्र सरकार की सबिसडी योजना के चक्कर में लोगों की दिहाड़ी भी जा रही है। दिहाड़ीदार सबिसडी के चक्कर में रुपये गंवा रहे हैं। दो-दो बार राशन और सिलेंडर तथा अन्य सामान लेने के बावजूद सबिसडी एक बार भी नहीं मिली। लोगों को पेश आ रही इस तरह की समस्याओं से प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन की ओर से गई सारी तैयारियां महज कागजी औपचारिकता बनकर रह गई हैं। जिनके पास उचित साधन हैं वे चुपचाप बैठे हैं। मजदूरी कर गुजारा करने वाले लोग सबिसडी के चक्कर…
Read Moreजर्जर भवन बने लोगों के लिए खतरा, हादसे का अंदेशा
ऊना। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में कई भवन जर्जर हो चुके हैं। हालत यह है कि भूकंप का हल्का सा झटका भी ऊना शहर के लिए घातक हो सकता है। 80 से 100 वर्षों से भी ज्यादा पुराने यह जर्जर भवन किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं,लेकिन प्रशासन और नप इन जर्जर भवनों को लेकर अभी तक संजीदा नहीं दिख रहे हैं। नगर परिषद में पिछले कई वर्षों से भवन गिराने की प्रक्रिया लटकी हुई है। नप बैठकों में मात्र प्रस्ताव एवं लोगों को नोटिस…
Read Moreडिपुओं से दाल, चीनी और तेल गायब
ऊना/गगरेट/अंब। त्योहारी मौके पर ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी डिपुओं से सस्ते राशन की खेप गायब हो गई है। डिपो होल्डर तर्क दे रहे हैं कि इस बार सस्ते राशन की सप्लाई नहीं आई। लोग डिपुओं से मायूस होकर लौट रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारी मौके पर सरकार और विभाग की ओर से ऐसा भद्दा मजाक अच्छा नहीं लगता। जिला में इस समय 291 सरकारी डिपो चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर डिपुओं में सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। कमरतोड़ महंगाई के इस दौर…
Read Moreबंगाणा में बीएसएनएल सेवाएं चरमराईं
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में बीएसएनएल की संचार सेवाएं हांफ गई हैं। इसके कारण कई दिनों से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग मजबूर होकर अन्य निजी संचार कंपनियों का सहारा लेकर संपर्क कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली के प्रति गहरा रोष जताया है। उपभोक्ताओं में ग्राम पंचायत लठियाणी के प्रधान महेंद्र सिंह, बुधान के प्रधान शिवनाथ शर्मा, उप प्रधान जोगेंद्र पौणू, व्यापार मंडल के महा सचिव डा. राम सिंह कुटलैहड़िया, सतीश कुमार, प्रवीण…
Read Moreबीटन में फंदे पर झूला युवक
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बीटन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस अधिकारियों ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के…
Read More