ऊना। फेस्टिवल सीजन में महंगाई ने रिकार्ड तोड़ दिया है। बाजार में 80 रुपये किलो बिक रहे प्याज ने लोगों के आंसू निकाल दिए हैं। रविवार को प्याज की कीमतों में एकाएक उछाल आ गया। पिछले दो-तीन दिन प्याज 60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा था। जबकि, शिमला मिर्च और मटर रविवार को बाजार में 100 रुपये किलो तथा फ्रेंचबीन 80 रुपये किलो के हिसाब से बिके। कमर तोड़ महंगाई के इस दौर में महंगी सब्जियों ने लोगों की रसोई का जायका छीनने के साथ साथ घरेलू बजट…
Read MoreCategory: Una
हादसे में भाई-बहन समेत तीन घायल
ऊना। जिला के रोड़ा में रविवार सुबह पेश आए सड़क हादसे में बाइक पर सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें हरोली अस्पताल ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने एक अन्य बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरचरण सिंह पुत्र रत्न चंद निवासी रोड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार सुबह वह अपने घर से सत्संग सुनने के लिए जा रहा था। एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 20डी 4372 के चालक बलविंद्र…
Read Moreजंगली सूअर के हमले में महिला की मौत
नंगड़ा (ऊना)। क्षेत्र के फतेहपुर में रविवार दोपहर खेतों में घास काटने जा रही एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उपचार को क्षेत्रीय अस्पताल लाए जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से फतेहपुर और आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय दलूंभी देवी पत्नी केवल कृष्ण निवासी…
Read Moreदो सगी बहनों से दुराचार
ऊना/टाहलीवाल। जिला के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक ही गांव में दो नाबालिग सगी बहनों से दुराचार की सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं। पुलिस ने घटनाओं के संदर्भ में केस दर्ज कर लिए हैं। दोनों वारदातों के आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दोनों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। वारदात का शिकार छात्राओं का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस जानकारी के अनुसार टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव की दसवीं और जमा एक में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। हालांकि दोनों घटनाएं…
Read Moreमिशन 2014 की तैयारी पर मंथन
ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी की रविवार को स्थानीय विश्रामगृह में हुई बैठक में मिशन 2014 की तैयारी पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। धर्माणी ने फूड सिक्योरिटी बिल, स्वां चैनेलाइजेशन प्रोजेक्ट समेत प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने की नसीहत दी। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों की सूचना अपने ब्लॉक प्रभारियों को…
Read Moreऊना में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ
ऊना। हरोली के विभिन्न क्षेत्रों समेत बीत इलाके में अपराधों का ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। पंजाब की सीमा से सटा यह इलाका अपराधियों का गढ़ बन रहा है। हाल ही में पंजाब के बीनेबाल की एक युवती का अपहरण और दुराचार कर हत्या कर दी गई थी। युवती का शव टाहलीवाल के समीप पेड़ से लटकाया गया। वारदात की शिकार युवती टाहलीवाल की एक फैक्टरी में काम करती थी। अब क्षेत्र में दो सगी बहनों से दुराचार की वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।…
Read Moreभड़ोलियां, संतोषगढ़, कनेड़ में मारपीट
ऊना। जिला के संतोषगढ़, भड़ोलियां कलां और कनेड़ में मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलाें को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार निर्मला देवी पत्नी प्रेम नाथ निवासी भड़ोलियां कलां ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात राम प्यारी पत्नी ब्रह्मानंद और उसके पुत्र ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उधर, अनीता पत्नी अरुण कुमार…
Read Moreफै क्टरी प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोल
ऊना। स्विस गार्नियर मजदूर यूनियन (इंटक) के बैनर तले काम से निकाले मजदूरों ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आरोप है कि प्रबंधन और श्रम अधिकारी ने निकाले हुए मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं की। यूनियन के प्रधान लखविंद्र सिंह और महासचिव पूजा ने आरोप लगाया कि निकालने से पहले मजदूरों को कोई सूचना नहीं दी जाती है। जब कोई मजदूर इस संदर्भ में प्रबंधन से कुछ जानने की कोशिश करता है तो उसे फोन पर धमकियां दी जाती…
Read Moreस्टेयरिंग पर सांप, चालक ने लगाई छलांग
ऊना। क्षेत्र के पनोह में शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चलते ट्रक के स्टेयरिंग पर अचानक सांप के आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने अपनी जान बचाने के चक्कर में चलते ट्रक से छलांग लगा दी। इससे सड़क पर पैदल चल रहे दोनों व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार वहां लोगों ने भी सांप को देखा। पुलिस के अनुसार ट्रक नंबर एचआर…
Read Moreझलेड़ा में चिकित्सक दंपति से दुर्व्यवहार
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती झलेेड़ा स्थित पुलिस लाइन के पास स्थित आवासीय कालोनी में कुछ लोगों पर एक चिकित्सक दंपति ने रास्ता रोककर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामला शुक्रवार शाम का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवालिक अस्पताल के मालिक डा. अक्षय शर्मा तथा उनकी पत्नी डा. अनुपमा शर्मा शुक्रवार देर सायं अपने बच्चों को लेकर कालोनी में सैर के लिए निकले। अचानक कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो वह गाली-गलौज पर उतर आए। डा.…
Read More