ट्रेन में नशीली वस्तु खिलाकर लूटा

ऊना। जिला के सलोह निवासी 21 वर्षीय युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन में लूटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक को ट्रेन से अचेत अवस्था में उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार देर शाम युवक को होश आया। रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार रजत साहनी पुत्र अशोक कुमार निवासी सलोह शुक्रवार देहरादून से नई दिल्ली होते हुए ऊना तक आने वाली जनशताब्दी रेलगाड़ी के माध्यम से घर आ…

Read More

भाई पर दराती से हमला

अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने ही छोटे भाई पर दराती से हमला करके उसे लहूलुहान कर डाला। घटना में बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को अंब अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कोे भी पुलिस थाना लेकर आई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस के अनुसार कुठैड़ा खैरला निवासी सतीश पर उसके भाई ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। आरोपी का नाम अशोक बताया जा रहा है। घर में चल रहे किसी विवाद को लेकर…

Read More

होटल में बुलाकर महिला से दुराचार

ऊना। होटल में बुलाकर महिला से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। दुराचार का आरोपी पंजाब के नंगल का निवासी बताया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव की एक विवाहिता ने पंजाब के नंगल निवासी पर होटल में दुराचार करने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है और आरोपी ने लेनदेन के बहाने उसे एक होटल में बुलाकर दुराचार…

Read More

जमीनी विवाद पर चलीं लाठियां, चार लहूलुहान

अंब (ऊना)। क्षेत्र के नकड़ोह में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटाे में खूनी संघर्ष हो गया। वारदात में एक ही परिवार के चार लोग लहूलुहान हो गए हैं। इन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौका- ए- वारदात पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील दत्त निवासी नकड़ोह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह शाम को अपनी साइकिल पर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही योगराज नामक शख्स ने…

Read More

पुलिस की जांच पर पानी, फर्जी निकले सिमकार्ड

अंब (ऊना)। चर्चित नलोह गोलीकांड में पुलिस के हाथ फिर खाली हो गए हैं। सुराग के तौर पर जो तीन मोबाइल नंबर मिले थे। वे सारे फर्जी निकले हैं। सभी नंबर फर्जी आईडी पर जारी किए गए हैं। पुलिस यह मानकर चल रही थी कि अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन सिमकार्ड फर्जी होने से पुलिस की मुश्किल फिर बढ़ गई है। जांच में यह पाया गया कि सिमकार्ड फर्जी पतों पर अंब के एक रिटेलर ने जारी किए हैं। सभी सिम प्रवासियों को दिए गए हैं। 22…

Read More

वार्ड नंबर एक ; समस्याएं यहां अनेक

ऊना। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में समस्याओं का अंबार है। पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के चलते बरसात के समय लोग परेशान रहते हैं। कालोनियां पानी में डूब जाती हैं। घरों में पांच-पांच फीट तक पानी घुस जाता है। हर साल लोगों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है। हैरत की बात है कि आज तक इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का दर्द न तो प्रशासन ने सुना और न ही नगर परिषद ने। इस वर्ष भारी बरसात के मौसम ने यहां कहर बरपाया है। पानी…

Read More

दवा उद्योग में झंडा गाड़ने पर बवाल

मैहतपुर (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र के एक दवा उद्योग में यूनियन नेताओं और प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। झंडा गाड़ने को लेकर बवाल मचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करवाया। इधर, हड़ताल पर बैठे श्रमिकों को झटका लगा है। उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब, श्रमिकों के शोषण एवं श्रमिकों की प्रताड़ना के आरोपों को नकारते हुए उद्योग के अधिकतर कर्मचारी प्रंबधन के समर्थन में उतर आए। दूसरी ओर इंटक समर्थक तकरीबन आधा दर्जन श्रमिक नेताओं ने जब उद्योग के समक्ष यूनियन का झंडा गाड़ने…

Read More

हरा मटर हुआ ‘लाल’, दाम 160 पार

गगरेट (ऊना)। प्याज के बाद मटर के दाम ने लंबी छलांग लगाई है। हरा मटर 160 रुपये किलो पहुंच गया है। गोभी, शिमला मिर्च, फ्रासबीन के दाम भी आसमान पर हैं। महंगाई ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। रसोई से हरी सब्जियां गायब हो गई हैं। किलो में नहीं पाव में सब्जियों की खरीद की जा रही है। शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में सब्जियों के खुदरा दामों में आग लग गई है। श्राद्धों में सब्जियों के दाम कुछ कम थे, लेकिन नवरात्रों के साथ ही त्योहारी…

Read More

तहसील कार्यालय में सेंध, दस्तावेज खुर्द-बुर्द

ऊना। तहसील कार्यालय में चोरों ने सेंधमारी कर दो एलसीडी मॉनीटरों पर हाथ साफ कर लिए। तहसील कार्यालय परिसर में स्थित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी के कार्यालय में सेंध लगाते हुए दो मॉनीटर उड़ा लिए हैं। यहां रखी अलमारी को भी खंगाला गया है और दस्तावेज खुर्द-बुर्द किए गए हैं। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित तहसील एवं निजी कंपनी के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चार एलसीडी उड़ा…

Read More

रसगुल्ला, बर्फी, गुलाब जामुन के भरे सैंपल

लठियाणी (ऊना)। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए महकमे ने शिकंजा कस दिया है। जिला के बंगाणा उपमंडल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने वीरवार को छापामारी करते हुए तीन स्थानों से मिठाइयों के सैंपल भरे। इतना ही नहीं, टीम ने खराब और बिना ढके रखी गईं मिठाइयां भी नष्ट करवाई हैं। छापामारी की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र में खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया। कई कारोबारी दुकानें बंद करके इधर-उधर हो गए। जानकारी देते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डा.…

Read More