होमगार्ड जवान के घर में चोरी

गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर के राधा स्वामी रोड पर स्थित एक मकान में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। यह मकान एक होमगार्ड के जवान है। चोर घर से बर्तन, कपड़े, सोने के कुछ गहने तथा अन्य घरेलू सामान चुराकर ले गए। पीड़ित राकेश कुमार ने इस संदर्भ में पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात की…

Read More

बढेड़ा राजपूतां में दो गुट भिडे़

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बढेड़ा राजपूतां में क्रिकेट मैच को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लात घूंसों एवं लाठियां से हमला कर दिया। वारदात में तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनके सिर और बाजू पर चोटें आई हैं। सभी घायलों को मेडिकल एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश कु मार पुत्र रोशन लाल निवासी बढेड़ा…

Read More

छात्रों को बताया शिक्षा का अधिकार

ऊना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बच्चों को स्वयं भी सजग होना होगा और ऐसी स्थिति में तुरंत अभिभावकों या अध्यापकों को सूचित करना चाहिए। वह बुधवार को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या), ऊना में उपमंडलीय विधिक साक्षरता समिति की ओर आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाल अपराधों में संलिप्त बच्चों के लिए विशेष न्यायालय गठित किए गए हैं और यह सुनिश्चित किया जाता है कि अपराधी…

Read More

सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े

ऊना। जिले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भी मरीजों की कतारें लग रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बुधवार को शाम चार बजे तक खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों की संख्या 110 से ज्यादा पहुंच गई। अन्य अस्पतालों में भी 40 से 50 फीसदी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। खुश्क ठंड के चलते लोग इन बीमारियों की जद में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों…

Read More

जिले में भरे जाएंगे जेबीटी के 145 पद

ऊना। जिला भर के स्कूलों में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने ऊना जिला में जेबीटी के 145 पदों को अनुबंध आधार पर भरने का फैसला लिया है। पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिला भर के कई स्कूलों में लंबे अरसे से जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे थे। इसके चलते छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने बताया कि ऊना…

Read More

दुराचार के दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास

ऊना। विशेष एवं जिला सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर की अदालत ने मंगलवार को दुराचार के एक मामले में दोषी को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के आरोप में दर्ज मामले में यह फैसला सुनाया गया। दोषी को सात हजार जुर्माना भरने के भी आदेश हुए। केस की पैरवी करने वाले जिला न्यायवादी (जिला अभियोजक) एनसी घई ने बताया कि दोषी राम सिंह निवासी रक्कड़ को पोस्को एक्ट के तहत 10 साल कठोर कारावास व पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई…

Read More

कौन सी परीक्षा दें कौन सी छोड़ें

ऊना। प्रदेश में एक ही दिन दो परीक्षाओं के होने से हजारों बेरोजगार युवाओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। 17 नवंबर को प्रदेश भर में राज्य स्तरीय एलिजिबिलिटी टेस्ट (सैट) की परीक्षा है। वहीं इसी दिन हिमाचल सहकारी बैंक सीमित (एचपीएससीबी) की परीक्षा भी हो रही है। एक ही दिन में दो परीक्षाओं की तिथि आने से युवा सोच रहे हैं कि कौन सी परीक्षा दें, कौन सी छोड़ें। इससे पहले भी प्रदेश में एक ही दिन में दो परीक्षाएं होने से कई युवा अपने भविष्य का सुनहरी…

Read More

हिमाचल में आकर मिलता है सुकून

नंगड़ा/संतोषगढ़। पंजाब के मशहूर हास्य कलाकार घुग्गी ने कहा कि हिमाचल क ी शांत वादियों में आकर बहुत सुकून मिलता है। हिमाचल प्रदेश के लोग शांत और सच्चे मन के है। हिमाचल प्रदेश के लोग कलाकारों की बहुत इज्जत करते हैं और बड़े ही शांत मन से कलाकारों को सुनते हैं। राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में आए घुघी अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे। घुग्गी ने बताया कि हास्य व्यंग्य करते हुए 20 साल हो गए हैं। फिल्मों में काम करने के बात पर कहा…

Read More

पंडोगा में हादसा, युवक गंभीर

ऊना/पंजावर। क्षेत्र के पंडोगा में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिला के देहलां का निवासी युवक गंभीर घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाए जाने के बाद तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दीपक पुत्र ओम प्रकाश निवासी देहलां रविवार रात किसी कार्य के चलते पंडोगा में कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद डाला। हादसे के काफी देर बाद तक दीपक घायलावस्था में सड़क के किनारे पड़ा रहा। राह से गुजर रहे कुछ…

Read More

सलीम के गीतों पर थिरका यंगिस्तान

ऊना। राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव की तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम के नाम रही। उन्होंने दर्शकाें को अपने गीतों पर जमकर नचाया। सलीम के गीतों पर ऊना का यंगिस्तान जमकर झूमा। वहीं स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी खूब समां बांधा। इससे पूर्व सोमवार रात अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सिमी अग्निहोत्री भी मौजूद रहीं। प्रदेश का नंबर वन…

Read More