ऊना। हमीरपुर मार्ग में स्थित एक मेडिकल स्टोर में ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान नशे के सामान की खेप बरामद की गई। नशे के सामान को जब्त कर लिया गया है। साथ ही 2.42 लाख रुपये भी मिले हैं। इन्हें भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर निशांत सरीन ने स्वास्थ्य महकमे के साथ मिलकर वीरवार सुबह उक्त मेडिकल स्टोर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों की खेप मिली।…
Read MoreCategory: Una
महासंघ ने पंजाब तर्ज पर मांगे लाभ
ऊना। हिमाचल प्रदेश लिपिक वर्गीय महासंघ ने लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। महासंघ के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष तारा सिंह ने सरकार से मांग की कि प्रदेश में कार्यरत अनुबंध लिपिक को पे बैंड 10300 एवं ग्रेड पे 3200, इनीशिनल पे 13500 रुपये दिया जाए तथा अनुबंध लिपिक को तीन वर्ष के बाद नियमित किया जाए। सरकार ने अधिसूचना 9 अगस्त 2012 में लिपिक को रिवाइज वेतनमान देने के लिए दो वर्ष की शर्त लगाई है, उसे तुरंत हटाया जाए। इससे प्रदेश में कार्यरत लगभग…
Read Moreलकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहनों को पकड़ा है। इनमें अवैध रूप से चीड़, बालन, रूम्बल, आम की लगभग 70 क्विंटल लकड़ी भरी हुई थी। लकड़ी की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग ने तीनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में वन काटुओं की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में दशहत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग एवं पुलिस ने…
Read Moreअंबेहड़ा सोसाइटी ऊना में नंबर वन
धुसाड़ा (ऊना)। घंडावल के रामलीला मैदान में जिला स्तरीय सहकारिता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह मेें चिंतपूर्णी के विधायक व हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें बंगाणा ब्लाक की अंबेहड़ा सोसाइटी को 37 करोड़ की जमा पूंजी के साथ जिला ऊना में प्रथम स्थान मिला। कोटला सोसाइटी को द्वितीय और टब्बा सहकारी सभा को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि…
Read Moreयुवती की हत्या का मामला दर्ज
ऊना। सदर पुलिस थाना में एक युवती की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर सदर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर दर्ज की है। युवती के पिता ने न्यायालय में अरजी दायर करके आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज करके छानबीन भी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि हरोली क्षेत्र का एक युवक 14 नवंबर को उनकी बेटी को भगा ले गया। आरोप जड़ा…
Read Moreपंजोआ कलां में बुजुर्ग महिला झुलसी
अंब (ऊना)। क्षेत्र के पंजोआ कलां में एक बुजुर्ग महिला रसोई में काम करते समय झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में जालंधर ले जाया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने अपने घर को आग से बचाने के लिए लपटों से घिरी घी की कड़ाही उठाई और इसे बाहर फेंक दिया। इससे महिला झुलस गई। पुलिस के मुताबिक 65 वर्षीय कमला देवी अपने घर के रसोईघर में घी बना रही…
Read Moreमहिला कामगारों को साइकिल की सवारी
टाहलीवाल (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को बाथू में आयोजित कार्यक्रम में 46 महिला कामगारों को साइकिल खरीदने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये के चेक प्रदान किए। हर महिला कामगार को तीन हजार रुपये का चेक दिया गया। यह चेक उन महिला कामगारों को प्रदान किए गए, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा रखा है। इसके अलावा उद्योग मंत्री ने बाथू निवासी सुरेंद्र नाथ को उपचार के लिए तीन लाख और अशोक कुमार को एक लाख रुपये का चेक भी…
Read Moreमां न बनने पर मिले तानों ने ली जान
हरोली (ऊना)। मां न बन पाने के कारण ससुरालियाें की ओर से मिले तानों ने एक महिला की जान ले ली। महिला का ससुराल हरोली थाना के समीप ही एक गांव में है। जबकि मायका हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के अधीन भदसाली इलाके में है। सोमवार को महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि महिला को अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी जान न बच पाई। मायके वालों का आरोप है कि महिला की शादी को बीस साल हो गए थे लेकिन मां…
Read Moreमिशन 2014 को जुट जाएं वर्कर
ऊना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करें। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को कांग्रेस मुक्त सरकार देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यूपीए सरकार के जनविरोधी फैसलों को जनता के बीच लेकर जाएं और आने वाली एनडीए के एजेंडे की चर्चा भी जनता में करें। वह स्थानीय विश्रामगृह में मंडल भाजपा की बैठक में बोल रहे…
Read Moreदुकान से नगदी और सामान उड़ाया
गगरेट (ऊना)। गगरेट में चोर एक दुकान मेें वारदात को अंजाम देकर हजारों रुपये का सामान एवं नगदी उड़ा ले गए। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। दुकानदार ने गांव के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप जड़ा है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुकान मालिक कुलवीर कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गगरेट बाजार…
Read More