उद्योग विभाग सब्सिडी पर देगा लोन

ऊना। उद्योग विभाग पात्र लोगों को सर्विस सेक्टर और उत्पादन सेक्टर में 10 से 25 लाख रुपये तक का लोन देगा। यह लोन व्यक्तिगत तौर पर फर्म व स्वयं सहायता समूह आदि ले सक ते हैं। विभाग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पात्र लोगों को काम शुरू करने के लिए लोन देगा। इस लोन से वे ब्यूटी पार्लर, स्कूटर बाइक रिपेयर सेंटर व कंप्यूटर सेंटर आदि चला सकते हैं। अंब गगरेट के प्रसार अधिकारी उद्योग केएल वर्मा ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए स्वीकृत राशि पर 25 प्रतिशत…

Read More

करंट की चपेट में आने से मौत

अंब (ऊना)। क्षेत्र के बेहड़ जस्वाड्ड में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव तेजपुर तहसील मतेजा जिला बदांयू (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है, जो कि मारबल फिनिशिंग का काम करता था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेहड़ जस्वां में रविवार को एक निर्माणाधीन घर में मटरू सिंह पुत्र प्रताप सिंह…

Read More

नील गाय कार से टकराई, तीन घायल

अंब (ऊना)। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर बीजापुर के समीप नील गाय के अचानक कार के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार में सवार तीन लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का स्थानीय निजी क्लीनिक में उपचार करवाया गया। कार सवार गुड़गांव के रहने वाले हैं, जो धर्मशाला से वापस लौट रहे थे। धर्मशाला से लौटते वक्त उनकी कार सामने से आ रही नीलगाय से टकरा गई। हादसे के दौरान कार चालक अमन कुमार कार को संभाल नहीं…

Read More

बाथू में पेड़ से जा टकराई बेकाबू कार

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के बाथू के पास एक बेकाबू कार पेड़ जा टकराई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार करीब साढ़े तीन बजे लुधियाना से ऊना की ओर जा रही थी कि अचानक बाथू के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पेड़ से जा…

Read More

मिशन-2014 पर किया मंथन

मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर में रविवार को ऊना ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें मिशन-2014 को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ऊना के प्रभारी इंद्रपाल भारद्वाज ने की। जिला कांग्रेस के प्रभारी जसपाल राणा और सतपाल रायजादा बैठक में विशेष तौर से उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को मिशन-2014 के लिए तैयार होने को कहा गया। इसमें राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भी चर्चा हुई। इन नीतियों और योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के भी बैठक में निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि…

Read More

मारपीट के चार दोषियों को छह माह की कैद

ऊना। जेएमआईसी कोर्ट नंबर दो की न्यायाधीश दिव्य ज्योति पटियाल ने मारपीट के एक केस में फैसला सुनाते हुए चार लोगों को दोषी करार दिया। विभिन्न धाराओं में दोषियाें को कारावास और जुर्माना भरने के आदेश हुए हैं। सहायक जिला न्यायवादी नवीन कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल 2004 को चताड़ा के तेलू राम के घर ईसपुर से बारात आई। शादी के दौरान शाम के 4 बजे जब सभी बाराती खाना खाकर उनके घर से बाहर जा रहे थे तो जगन लाल जग्गा, लाल चंद लाली, मदन लाल और राकेश…

Read More

खुरवाईं में एटीएम तोड़ने का प्रयास

बंगाणा(ऊना)। बंगाणा उपमंडल में बैंक और एटीएम चोरों के निशाने पर हैं। नाकाबपोश चोरों ने बंगाणा के बाद अब खुरवाईं में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया है। उपमंडल में दो दिनों के भीतर एटीएम तोड़ने की दूसरी वारदात है। हालांकि चोर अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हुए हैं। सिलसिले बार बढ़ती चोरी की वारदातों से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान उठ खड़े हुए हैं। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात चोरों ने खुरवाईं स्थित…

Read More

पेंशनरों की सुविधा को शिफ्ट होगा कार्यालय

ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन ने शनिवार को जिला कोष कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने जिला कोष अधिकारी को निर्देश दिए कि वह कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित पेंशन शाखा को एक माह के भीतर धरातल मंजिल में कार्यालय के मुख्य द्वार के साथ लगते कमरों में स्थानांतरित करें ताकि बुजुर्ग पेंशनधारकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने पेंशन शाखा धरातल में स्थापित करने के लिए दो लाख रुपये स्वीकृ त किए तथा लोक निर्माण…

Read More

बंगाणा में बैंक के ताले तोड़े

बंगाणा (ऊना)। दो नकाबपोश शातिरों ने वीरवार रात बंगाणा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ताले तोड़ डाले। एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। बहरहाल, बंगाणा में चोरी की एक बड़ी वारदात होने से बच गई। बंगाणा के थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोशों के चेहरे सामने आए हैं। पीएनबी बंगाणा के ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि…

Read More

मर्डर, लूटपाट में संलिप्त है स्नेचर

ऊना। जिले के झलेड़ा में पकड़े गए चेन स्नेचिंग के नौ आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में हत्या और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। यह खुलासा पुलिस की छानबीन में हुआ है। स्नेचिंग के एक आरोपी पर पंजाब के भवानीगढ़ संगरूर में मर्डर का केस दर्ज है। इसी आरोपी पर नशीले पदार्थों की तस्करी के जुर्म में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस चल रहा है। ऊना पुलिस ने इन आरोपियों को झलेड़ा में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के आरोप में धरा है।…

Read More