ऊना। प्राथमिक स्कूलों में मिड डे मील योजना पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। योजना को चलाए रखने के लिए शिक्षकों को अपनी जेबों से ही पैसे खर्च करने को मजबूर होना पड़ रहा है। महंगाई के दौर में हर खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन विभाग की ओर से मिड डे मील योजना के बजट में बदलाव नहीं किया गया है। मिड डे मील के लिए कुकिंग कास्ट मात्र तीन रुपये 34 पैसे प्रति छात्र मिलती है। इसी में ही शिक्षकों को अन्य राशन भी…
Read MoreCategory: Una
छात्रा की मौत मामले में आरोपी रिमांड पर
बंगाणा (ऊना)। हमीरपुर की डोडवीं निवासी बीटेक फाइनल की छात्रा पूनम की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी शम्मी ठाकुर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए हैं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शम्मी ठाकुर निवासी टौणी देवी को छह दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवती बंगाणा के भलेत कैसे पहुंची और उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर क्यों मजबूर होना पड़ा? यह सब आरोपी युवक से…
Read Moreट्रेन में चाय पिलाकर दिया लूट को अंजाम
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर के एक अधेड़ को ऊना-दिल्ली-बरेली जाने वाली ट्रेन में चाय में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया गया। मैहतपुर के औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग में कार्यरत कर्मचारी सत्य नारायण (58) को हिमाचल एक्सप्रेस में लूटा गया। सत्य नारायण शनिवार को ऊना बरेली जाने वाली ट्रेन में रायमैहतपुर रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर उसमें सवार हुआ था। वह हरियाणा के रेवाड़ी जिले में अपने गांव के लिए जा रहा था। गाड़ी में चाय पीने के बाद वह बेहोश हुआ। होश आने पर उसने खुद को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)…
Read More39 पंचायतों के पूर्व सैनिकों को सम्मान
गगरेट (ऊना)। भाजपा मंडल की ओर से गगरेट में आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें गगरेट विधानसभा क्षेत्र की 39 पंचायतों एवं दो नगर पंचायतों से आए सैकड़ाे पूर्व सैनिकों को सम्मान मिला। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ मात्र वोट बैंक की राजनीति ही की है। सेना में कार्यरत नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए कोई भी कार्य धरातल…
Read Moreऊना मे गरजे मिड-डे मील वर्कर
ऊना। जिले भर के स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। मंगलवार को इन कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। मिड डे मील वर्कर्स संघ की अध्यक्ष बलविंद्र कौर की अध्यक्षता में निकाली गई इस रैली में सीटू, किसान सभा, एसएफआई, डीवाईएफआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। उन्होंने प्रदेश सरकार से मिड डे मील वर्करों, सहायकों, आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, वेतन वृद्धि देने, वर्करों को नियुक्ति पत्र…
Read Moreचोरों ने तोड़े घर के ताले
ऊना। क्षेत्र के भदसाली में चोरों ने देर रात घर में सेंधमारी कर डाली। वारदात में चोरों ने सोने के आभूषणों सहित हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की वारदात से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदसाली निवासी वरियाम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है वह और उसके परिवार के सभी लोग जब बुधवार सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के एक…
Read Moreसड़क हादसे में दंपति की मौत
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के हीरा थड़ा के एक दंपति की माहिलपुर पंजाब के समीप सैला खुर्द में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हीरा थड़ा के प्रधान गुरमुख सिंह ने बताया कि 42 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र बख्तावर सिंह एवं उनकी पत्नी राणो देवी अपने स्कूटर पर पंजाब में रिश्तेदार के पास गए थे। शाम को वापस आते समय सैला खुर्द के पास चब्बेवाल, होशियारपुर की ओर से आ रहे दस टायर वाले ट्रक ने गलत…
Read Moreएनएसयूआई बिगाड़ रही माहौल : एबीवीपी
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने एनएसयूआई पर कालेज में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी कड़ी आलोचना की है। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि गत दिनों कालेज परिसर में जिस तरह एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आपस में तेज हथियारों से झगड़ा किया। उससे कालेज छात्र सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में बाहरी शरारती तत्वों का सरेआम कालेज के अंदर आना प्रशासन की ढिलमुल रवैये को दर्शाता है। रजत ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन राजनेताओं…
Read Moreचुनाव में मिली हार से बौखलाए विरोधी
ऊना। ऊना विस के युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल मैनन एवं राज्य सचिव अभिषेक लंबड़ ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा और युकां उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा पर कड़े प्रहार किए। कहा कि कि यह युवा कांग्रेस के चुनावों में हुई हार को सहन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में हुए मारपीट के मामले को करुण शर्मा राजनीतिक रूप दे रहे हैं। जबकि इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सतपाल रायजादा की कोई भी भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा…
Read Moreचोरों की अफवाह ने दौड़ाए कारोबारी
दुलैहड़ (ऊना)। दुलैहड़ में एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी की वारदात के बाद अन्य कारोबारियों की भी नींद उड़ गई है। चोर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। शनिवार रात को भी एक कारोबारी को किसी ने आधी रात के समय फोन किया कि बाजार में फिर से चोर घूम रहे हैं। फोन करने वाले ने कारोबारी को यह भी कहा कि कहीं तोड़फोड़ की भी आवाजें आ रही हैं। यह फोन दुकानदार अशोक को आया। अशोक ने अन्य कारोबारियों को भी अलर्ट कर दिया। इसके…
Read More